लखीमपुर खीरी ज़िले की गोला गोकर्णनाथ तहसील के मैलानी नगर पंचायत में महाराजा अग्रसेन जी की विशाल प्रतिमा का गरिमामयी अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक समारोह में विभिन्न गणमान्य अतिथियों और नगर पंचायत मैलानी के प्रबुद्ध जनों ने शिरकत की।
रविवार को मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने विधि विधान से महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने महाराजा अग्रसेन के ऐतिहासिक समाजवादी सिद्धांत की सराहना करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन समाज में समानता, सेवा, सहयोग एवं सामाजिक समरसता का अनुपम संदेश देता है। उनकी शिक्षाएँ सदैव हमें समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
इस अवसर पर मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति माहेश्वरी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी शंकर माहेश्वरी, गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, श्रीमती गुरमीत कौर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी सहित पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।