Monday, 12 October 2026 | 5:06 AM
उत्तर प्रदेश

कानपुर देहात की धम्म चेतना रैली में अर्जक संघ भी शामिल

Share:
कानपुर देहात की धम्म चेतना रैली में अर्जक संघ भी शामिल
Read in your preferred language.
द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
कानपुर देहात, 11 अक्टूबर ।
  पुखरायां  में आयोजित धम्म चेतना रैली में आज अर्जक संघ की भी सहभागिता रही ,जिसमें अर्जक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री रमेश चंद् ,सुरेन्द्र कटियार, अमरनाथ कटियार जिला उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे। 
उन्होंने कहा कि धम्म चेतना रैली अज्ञान से ज्ञान की ओर,और मनुवाद से मानववाद एवं विज्ञानवाद की और ले जाने वाली एक क्रांति है।
इस रैली में लगाए जाने वाले मुख्य नारे थे महामना गौतम बुद्ध अमर रहे,महामना रामस्वरूप वर्मा अमर रहे,पेरियार ललई सिंह अमर रहें, डाक्टर अम्बेडकर अमर रहे,ज्योतिबा राव फूले अमर रहे आदि नारे लगाए जा रहे थे।
अर्जक नेता रमेश चंद्र ने कहा कि मंडी समिति पुखरायां कानपुर देहात में डाक्टर अम्बेडकर मेला  20 अक्टूबर को लगेगा।इस मेले में अर्जक संघ की तरफ से अर्जक साहित्य का बुक स्टाल, अर्जक संघ के संस्कार और त्यौहार ,अर्जक वृक्ष सहित,कई अर्जक संघ के सिद्धांत आधारित फ्लैक्स ,महामना रामस्वरूप वर्मा जी द्वार ,पेरियार ललई सिंह द्वार ,डाक्टर अम्बेडकर द्वार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगाया जाएगा।