Monday, 12 October 2026 | 5:04 AM
भारत

अर्जक संघ गया कि बैठक में दी गई श्रद्धांजलि

Share:
अर्जक संघ गया कि बैठक में दी गई श्रद्धांजलि
Read in your preferred language.
अर्जक संघ के मजबूत स्तंभ थे देवलाल बाबू

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया। संविधान व विज्ञान पर आधारित मानववादी संगठन अर्जक संघ की  गया जिला समिति की बैठक आज शहर के गांधी मंडल में संपन्न हुई ।
जिला अध्यक्ष प्रहलाद राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में  अर्जक संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व गया कॉलेज गया के पूर्व भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो रामकृष्ण प्रसाद यादव ने कहा कि अर्जक संघ देश में व्याप्त विषमतामूलक संस्कृति पर आधारित व्यवस्था छुआछूत,ऊंच नीच, भेदभाव को समाप्त कर मानववादी संस्कृति पर आधारित व्यवस्था समता,बंधुता व न्याय के लिए कृत संकल्पित है। बैठक में संगठन के विस्तार व सदस्यता बही की अधकटी शीघ्र जमा करने पर बल दिया गया। वहीं संगठन के स्तंभ रहे जिला समिति के सदस्य 90 वर्षीय देवलाल प्रसाद किरण के निधन पर गहरा दु:ख जताया है और कहा कि उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक श्रद्धांजलि प्रकट किया। बैठक में मौजूद अन्य लोगों में पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता, जिलामंत्री सह पत्रकर विनोद विरोधी, पूर्व कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, देवनंदन प्रसाद, शिक्षक विवेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार ,नीरज सिंह ,जमुना प्रसाद आदि प्रमुख थे।