अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कस्तूरबा बालिका विद्यालय, बसाढ़ी, बोधगया में जागरूकता एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
मृत्युंजय दयाल गयाजी से
गया, 11 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार, पटना के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर *“End Child Marriage and Invest in Girl’s Rights”* थीम के तहत *“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”* कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा बालिका विद्यालय, बसाढ़ी, बोधगया में किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की बालिकाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालिकाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, रचनात्मकता विकसित करने तथा आत्मविश्वास, समान अवसर एवं सशक्तीकरण के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधि जयवंती सिन्हा, सुशांत आनंद, विशाल कुमार वर्मा, रोहित कुमार एवं श्रीकांत कुमार, प्रथम संस्था की सुप्रीति कुमारी कस्तूरबा बालिका विद्यालय की वार्डन तथा अन्य कर्मी उपस्थित रहे।