संतकबीरनगर में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के अपमान का आरोप, कुशवाहा-मौर्य-शाक्य-सैनी समाज ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की
संतकबीरनगर के बभनी पार्क में स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पान की पीक थूककर अपमानजनक कृत्य किए जाने का मामला सामने आने के बाद कुशवाहा-मौर्य-शाक्य-सैनी समाज में नाराजगी है। कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई और प्रतिमा की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।