कासगंज में करिश्मा कपूर की एक झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब, कल्याण ज्वेलर्स के उद्घाटन में पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर के आगमन पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मौका था सोरों गेट स्थित कल्याण ज्वेलर्स के भव्य उद्घाटन समारोह का, जिसमें शामिल होने के लिए अभिनेत्री करिश्मा कपूर विशेष रूप से कासगंज पहुंचीं।