अजय देवगन की फ़िल्म 'दृश्यम 3' इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बरदस्त कमाई कर रही है और क्राइम थ्रिलर जॉनर के लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा बिजनेस कर रही है. जबरदस्त चर्चा और दर्शकों के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से ये फिल्म पहले दिन से ही शानदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के दो दिन तगड़ी कमाई करने के बाद जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'दृश्यम 3' ने 62 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट आई फिर भी इसने 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'दृश्यम 3' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 61 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 3 दिनों की कुल नेट कमाई अब 176.50 करोड़ रुपये हो गई है.
'दृश्यम 3' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का किरदार निभाया है. फिल्म में श्रिया सरन, तबू, रजत कपूर और ईशिता दत्ता ने अहम रोल प्ले किया है. इस फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज ने अहम रोल प्ले किया है.
मनोरंजन
संडे को भी 'दृश्यम 3' ने काटा बवाल, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Read in your preferred language.