Tuesday, 17 November 2026 | 5:38 AM
मनोरंजन

दिलजीत दोसांझाँ ने नन्हे फैन को स्टेज पर बुलाकर लगाया गले, कॉन्सर्ट से वायरल हुआ वीडियो

Share:
दिलजीत दोसांझाँ ने  नन्हे फैन को स्टेज पर बुलाकर लगाया गले, कॉन्सर्ट से वायरल हुआ वीडियो
सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी शानदार आवाज के साथ-साथ अपने मिलनसार अंदाज और फैंस के प्रति प्यार के लिए भी जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देता है।


कभी वह फैंस के साथ मस्ती करते नजर आते हैं, तो कभी उनकी छोटी-छोटी खुशियों को खास बना देते हैं। अब दिलजीत का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार उन्होंने अपने इंदौर कॉन्सर्ट में मौजूद कुछ नन्हे फैंस को भी खास महसूस कराया। सिंगर ने बच्चों को स्टेज पर बुलाया, उनसे मिले और गले लगाया।  सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सिंगर एक नन्हें फैन को स्टेज पर बुलाते हैं। वह नन्हा फैन उन्हें एक कपड़ा देता है, जिस पर पंजाबी में कुछ लिखा होता है। इसके बाद कुछ देर तक सिंगर उसे लेकर ही परफॉर्म करते हैं।