नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. जबरदस्त ओपनिंग के बाद इसे दीवाली वीकेंड का भी पूरा फायदा हुआ और इसी के साथ इसने शनिवार के बाद रविवार को भी दमदार कलेक्शन किया. चलिए यहां जानते हैं 'रामायण' ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को कितना कमाया?
'रामायण' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है और फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पहले चार दिनों के भीतर ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दिवाली की छुट्टी रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई, इसने 'टाइगर 3' को पीछे छोड़ते हुए भारत में दिवाली के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड भी बना लिया है. चार दिनों की धुआंधार परफॉर्मेंस की बदौलत, यह फिल्म 'आदिपुरुष' से भी आगे निकल गई है.
मनोरंजन
दिवाली पर 'रामायण' ने मचाई धूम, जमकर कमाए करोड़ों