गोला गोकर्णनाथ: दीपावली के पावन पर्व पर रविवार को आदर्श सरस्वती बाल विद्या मंदिर में ‘एक दीपक माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वंदना टाइल्स के संचालक गौरव गुप्ता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष तथा विद्यालय के संरक्षक अरविन्द पाण्डेय ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पूजन-अर्चन कर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभात श्रीवास्तव उर्फ गंगा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि दीपावली का पर्व सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर प्रत्येक घर में भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाकर पूरी अयोध्या को प्रकाशमय कर दिया था। दीपावली हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा अपने जीवन में सकारात्मकता अपनाने का संदेश देती है।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को विशेष रूप प्रदान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में शिक्षक अरुण कुमार, आकाश तिवारी, उपप्रधानाचार्य चंदा दीक्षित, मुस्कान, साहिबा बानो, शिवा बानो, साक्षी सोनी, एकता कटियार, स्वाति वर्मा, आसिफा खान सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।