आजमगढ़: बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने जेई को दी गालियां, उपकेंद्र में घुसकर चपरासी से की बदसलूकी; तीन पर केस दर्ज
आजमगढ़: : कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा मड़या विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कटौती को लेकर उपद्रव का मामला सामने आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने न केवल फोन पर जेई के साथ गालीगलौज की, बल्कि उपकेंद्र में घुसकर चपरासी के साथ अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ की भी कोशिश की। जेई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भोर्रा मड़या विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) सुनील कुमार द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 14 सितंबर को शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे के बीच क्षेत्र में आपातकालीन रोस्टिंग के तहत बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। इसी दौरान जेई के पास दो मोबाइल नंबरों से कॉल आई। फोन करने वाले बिजली कटौती को लेकर भड़क गए और फोन पर ही जेई को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। गालीगलौज करने वालों में किशुनदासपुर निवासी अमरनाथ वर्मा और उसके साथी शामिल थे।
विवाद यहीं नहीं थमा, कुछ ही देर बाद आरोपी उपकेंद्र पर आ धमके। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात चपरासी के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार किया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
घटना के बाद जेई सुनील कुमार ने कंधरापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अमरनाथ वर्मा तथा दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
By
Ajay kumar
•
Published
23 September 2026, 06:38 PM
•
93 Views
Share:
Read in your preferred language.
*आजमगढ़: बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने जेई को दी गालियां, उपकेंद्र में घुसकर चपरासी से की बदसलूकी; तीन पर केस दर्ज*
आजमगढ़: कंधरापुर थाना क्षेत्र के भोर्रा मड़या विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कटौती को लेकर उपद्रव का मामला सामने आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने न केवल फोन पर जेई के साथ गालीगलौज की, बल्कि उपकेंद्र में घुसकर चपरासी के साथ अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ की भी कोशिश की। जेई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।