Tuesday, 10 November 2026 | 11:04 PM
भारत

गया: वजीरगंज के प्लास्टिक दुकान में लगी आग

Share:
गया: वजीरगंज के प्लास्टिक दुकान में लगी आग
गया जिला के वजीरगंज बाजार में सोमवार को देर रात एक प्लास्टिक दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखे करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। 
आग लगने की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना से मिनी दमकल घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से भी रोक लिया।
पीड़ित दुकानदार किशोरी साव ने बताया कि रात में दुकान बंद थी। आशंका है कि पास में किसी व्यक्ति द्वारा पटाखा जलाया गया होगा, जिसकी चिंगारी दुकान के अंदर चली गई और आग लग गई। आग की चपेट में आने से प्लास्टिक के तिरपाल, कैलेंडर, करंट जाली, मच्छरदानी, बाल्टी, प्लास्टिक के बर्तन समेत कई अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। दुकानदार के अनुसार, इस अगलगी में करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है |