गया पुलिस द्वारा जिले में अफीम की अवैध खेती की रोकथाम हेतु लगातार आसूचना संकलन एवं निगरानी की जा रही है। आमजनों से भी अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
भारत
गया: अफीम की संभावित खेती का निरीक्षण करने निकली पुलिस को भारी मात्रा में जावा महुआ शराब मिला, पुलिस ने किया नष्ट
जिले के बांकेबाजार थाना अंतर्गत ग्राम धनेता पहाड़, खरार पहाड़, तेलिया अहरा एवं पनसुआ पहाड़ में संभावित अफीम की खेती वाले स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कहीं भी अफीम की खेती हेतु खेत की जुताई अथवा खेती किए जाने का कोई प्रमाण नहीं मिला। परन्तु, भ्रमण के क्रम में एक अवैध शराब भट्ठी मिला जिसे पुलिस ने ध्वस्त किया और लगभग 2,000 लीटर जावा महुआ को विनष्ट किया।