Tuesday, 10 November 2026 | 11:04 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद- फतेहगढ़ पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल

दिनांक 09.11.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चार निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है l
Share:
फर्रुखाबाद- फतेहगढ़ पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल

फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुरुस्त और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी किए गए आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, दिनांक 09.11.2026 को चार निरीक्षकों (Inspectors) के तबादले किए गए हैं

1. नि० श्री विजय सिंह 132460505 प्र0नि0 कोतवाली फतेहगढ़ को पुलिस लाइन

2. नि० श्री मुन्नालाल 980480843 कोतवाली मोहम्मदाबाद को नि0अ0 कोतवाली फतेहगढ़

3. नि० श्री तेज सिंह 910460055 नि0अ0 कोतवाली फतेहगढ़ को कोतवाली मोहम्मदाबाद

4. नि० श्री आलोक दुबे 012351174 पुलिस लाइन को चुनाव सेल 

किया गया है।

पुलिस विभाग की आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आगामी कार्ययोजनाओं के तहत इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।