फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 08 अक्टूबर 2026 आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 08 अक्टूबर 2026 को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने मय स्टाफ संदिग्ध ग्राम नेकपुर चौरासी में दबिश देकर कार्रवाई की।
दबिश के दौरान टीम ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा लगभग 80 किलोग्राम लहन बरामद किया। बरामद लहन को आबकारी टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।
आबकारी विभाग द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के साथ ही अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।