Friday, 30 October 2026 | 8:30 PM

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद की सभी खबरें

384 खबरें
फर्रुखाबाद:अरविंद शुक्ला बने जिला अध्यक्ष, 51 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित
उत्तर प्रदेश 05 Oct 2026, 08:22 PM

फर्रुखाबाद:अरविंद शुक्ला बने जिला अध्यक्ष, 51 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित

फर्रुखाबाद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन की बैठक में अरविंद शुक्ला को जिला अध्यक्ष, प्रशांत दीक्षित को जिला प्रमुख और कुलभूषण श्रीवास्तव को जिला महामंत्री घोषित किया गया। इसके साथ ही 51 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा की गई।

फर्रुखाबाद,फतेहगढ़ पुलिस लाइन में 'वामा वेलनेस कैम्प' के आयोजन में पुलिस परिवारों को मिली निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा और दवाएं
उत्तर प्रदेश 05 Oct 2026, 07:07 AM

फर्रुखाबाद,फतेहगढ़ पुलिस लाइन में 'वामा वेलनेस कैम्प' के आयोजन में पुलिस परिवारों को मिली निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा और दवाएं

फर्रुखाबाद के रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में वामा सारथी द्वारा 'वामा वेलनेस कैम्प' का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श व दवाएं वितरित की गईं।

फर्रुखाबाद में साइबर फ्रॉड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹1.30 लाख और 01 मोबाइल बरामद
उत्तर प्रदेश 05 Oct 2026, 07:06 AM

फर्रुखाबाद में साइबर फ्रॉड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹1.30 लाख और 01 मोबाइल बरामद

कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने महिला से 1.38 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.30 लाख रुपये नकद और 01 मोबाइल बरामद किया है।

फर्रुखाबाद:छह माह में 20,740 प्रसव, सरकारी संस्थानों में 10,805 डिलीवरी
उत्तर प्रदेश 05 Oct 2026, 03:30 AM

फर्रुखाबाद:छह माह में 20,740 प्रसव, सरकारी संस्थानों में 10,805 डिलीवरी

फर्रुखाबाद में अप्रैल से सितंबर 2026 तक 20,740 प्रसव दर्ज हुए। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 10,805 डिलीवरी हुईं, जबकि सितंबर में सर्वाधिक 4,331 प्रसव दर्ज किए गए। इस अवधि में 9,110 जेएसवाई भुगतान और 24,091 टीकाकरण भी हुए।

फर्रुखाबाद:34 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 1540 मरीजों को मिला उपचार
उत्तर प्रदेश 05 Oct 2026, 03:25 AM

फर्रुखाबाद:34 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 1540 मरीजों को मिला उपचार

फर्रुखाबाद में 34 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1540 मरीजों का पंजीकरण हुआ। 265 बुखार मरीजों की जांच हुई, जबकि मलेरिया और डेंगू जांच में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला।

फर्रुखाबाद में दस्तक मीडिया ग्रुप के पत्रकारों को मिला विशेष प्रशिक्षण, सुरक्षा और बेहतर पत्रकारिता पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश 04 Oct 2026, 07:41 PM

फर्रुखाबाद में दस्तक मीडिया ग्रुप के पत्रकारों को मिला विशेष प्रशिक्षण, सुरक्षा और बेहतर पत्रकारिता पर हुई चर्चा

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के निकट मोहल्ला मेमरान स्थित दस्तक मीडिया ग्रुप के स्टेट ऑफिस में 4 अक्टूबर 2026 को जनपद के पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बेहतर पत्रकारिता, कार्यशैली और पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश 04 Oct 2026, 07:40 PM

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, उपजिलाधिकारी कायमगंज एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

फर्रूखाबाद: 35 साल से फरार चल रहा मफरूर अभियुक्त गिरफ्तार, अपहरण के मामले में कायमगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता
उत्तर प्रदेश 04 Oct 2026, 12:24 AM

फर्रूखाबाद: 35 साल से फरार चल रहा मफरूर अभियुक्त गिरफ्तार, अपहरण के मामले में कायमगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कायमगंज पुलिस ने 1991 के अपहरण मामले में 35 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी/मफरूर अभियुक्त नन्हे उर्फ नसीम को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद:आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक व सीसीटीवी समेत व्यवस्थाओं की जांच
उत्तर प्रदेश 03 Oct 2026, 11:07 PM

फर्रुखाबाद:आबकारी विभाग ने शराब दुकानों का किया औचक निरीक्षण, स्टॉक व सीसीटीवी समेत व्यवस्थाओं की जांच

फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान जारी है। 3 अक्टूबर को आबकारी निरीक्षक कुमार गौरव सिंह ने कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक रजिस्टर, POS मशीन, ऑनलाइन भुगतान और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की।

फर्रुखाबाद में संस्थागत प्रसव सेवाओं का विस्तार, छह माह में 20,740 प्रसव दर्ज
उत्तर प्रदेश 03 Oct 2026, 10:52 PM

फर्रुखाबाद में संस्थागत प्रसव सेवाओं का विस्तार, छह माह में 20,740 प्रसव दर्ज

फर्रुखाबाद में अप्रैल से सितंबर 2026 तक कुल 20,740 प्रसव दर्ज किए गए। इनमें सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 10,805 और निजी प्रसव केंद्रों में 9,935 प्रसव हुए। सितंबर में 4,331 प्रसव के साथ छह माह का सर्वाधिक मासिक आंकड़ा दर्ज किया गया।

फर्रुखाबाद:तहसील समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 81 शिकायतें दर्ज
उत्तर प्रदेश 03 Oct 2026, 10:42 PM

फर्रुखाबाद:तहसील समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, 81 शिकायतें दर्ज

फर्रुखाबाद के ऑफिसर क्लब फतेहगढ़ में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने जनसामान्य की समस्याएं सुनीं। सदर तहसील में कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।

फर्रुखाबाद:छात्र-छात्राओं को मिले छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र, महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ सजीव प्रसारण
उत्तर प्रदेश 03 Oct 2026, 10:34 PM

फर्रुखाबाद:छात्र-छात्राओं को मिले छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र, महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ सजीव प्रसारण

फर्रुखाबाद में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

फर्रुखाबाद: तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, DM और SP फतेहगढ़ ने फरियादियों की शिकायतों का किया निस्तारण
उत्तर प्रदेश 03 Oct 2026, 05:47 PM

फर्रुखाबाद: तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, DM और SP फतेहगढ़ ने फरियादियों की शिकायतों का किया निस्तारण

आज तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने फरियादियों की शिकायतों को सुना तथा अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

फर्रुखाबाद 30 साल से फरार चल रहा लूट का इनामी रामवीर गिरफ्तार, जहानगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता
उत्तर प्रदेश 03 Oct 2026, 07:49 AM

फर्रुखाबाद 30 साल से फरार चल रहा लूट का इनामी रामवीर गिरफ्तार, जहानगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज पुलिस ने वर्ष 1996 में हुई तमंचे के बल पर लूट की वारदात में पिछले 30 वर्षों से फरार चल रहे मफरूर अभियुक्त रामवीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपना नाम प्रकाश में आने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था।

फर्रुखाबाद: गांधी व शास्त्री जयंती पर थानों में फहराया गया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को दिलाई गई देश सेवा की शपथ
उत्तर प्रदेश 03 Oct 2026, 07:48 AM

फर्रुखाबाद: गांधी व शास्त्री जयंती पर थानों में फहराया गया तिरंगा, पुलिसकर्मियों को दिलाई गई देश सेवा की शपथ

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जनपद फर्रुखाबाद के सभी थानों व चौकियों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और पुलिसकर्मियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

फर्रुखाबाद:गांधी-शास्त्री जयंती पर डीएम ने दिलाया स्वच्छता का संदेश, बोले- घर और आसपास साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश 03 Oct 2026, 07:44 AM

फर्रुखाबाद:गांधी-शास्त्री जयंती पर डीएम ने दिलाया स्वच्छता का संदेश, बोले- घर और आसपास साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि स्वच्छ भारत और स्वच्छ समाज की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास का परिवेश स्वच्छ रखने से करनी होगी।

फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान एवं विश्व पर्यटन सप्ताह के तहत सोशल इनफ्लुएंसरों की टीम को पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया
उत्तर प्रदेश 03 Oct 2026, 07:37 AM

फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान एवं विश्व पर्यटन सप्ताह के तहत सोशल इनफ्लुएंसरों की टीम को पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया

फर्रुखाबाद में सेवा संकल्प अभियान एवं विश्व पर्यटन सप्ताह के अंतर्गत पर्यटन विभाग ने सोशल इनफ्लुएंसर, यूट्यूबर और ब्लॉगर की टीम को जनपद के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना किया। जिलाधिकारी महोदया ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।

फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर सांसद मुकेश राजपूत और सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने दिया सेवा, संवेदना और स्वच्छता का संदेश
उत्तर प्रदेश 03 Oct 2026, 07:34 AM

फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर सांसद मुकेश राजपूत और सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने दिया सेवा, संवेदना और स्वच्छता का संदेश

फर्रुखाबाद में गांधी जयंती पर स्वास्थ्य विभाग ने सेवा, संवेदना और स्वच्छता का संदेश दिया। सांसद मुकेश राजपूत और सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने पांचाल घाट स्थित कुष्ठ आश्रम में 10 कुष्ठ रोगियों को फल-मिठाई वितरित की। वहीं 20 टीबी मरीजों को पोषण पोटली देकर पौष्टिक आहार और नियमित उपचार के लिए प्रेरित किया गया।

फर्रुखाबाद के परिषदीय विद्यालयों में गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम, अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दिलाई आदर्शों की सीख
उत्तर प्रदेश 03 Oct 2026, 07:28 AM

फर्रुखाबाद के परिषदीय विद्यालयों में गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम, अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दिलाई आदर्शों की सीख

फर्रुखाबाद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रभात फेरी, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी और अनुशासन का संदेश दिया गया। कमालगंज के प्राथमिक विद्यालय बर्ना बुजुर्ग में सीडीओ विनोद कुमार गौड़ और बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

फर्रुखाबाद:सीपी विद्या निकेतन कायमगंज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती
उत्तर प्रदेश 02 Oct 2026, 08:06 PM

फर्रुखाबाद:सीपी विद्या निकेतन कायमगंज में धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती

कायमगंज स्थित सीपी विद्या निकेतन में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम और प्रेरणादायक माहौल में मनाई गई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता तथा गांधी जी के तीन बंदरों के माध्यम से सत्य, सदाचार और अच्छे विचारों का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिव ओम अंबर को गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में राष्ट्रभक्ति की गूंज, 550 विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी
उत्तर प्रदेश 02 Oct 2026, 08:03 PM

फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में राष्ट्रभक्ति की गूंज, 550 विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी

फतेहगढ़ के म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। 50 एनसीसी कैडेट्स सहित करीब 550 विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली, जबकि एनसीसी कैडेट्स ने साइकिल रैली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और अहिंसा का संदेश दिया।