Monday, 05 October 2026 | 3:43 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, उपजिलाधिकारी कायमगंज एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Share:
फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज) 03 अक्टूबर 2026 को तहसील कायमगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, उपजिलाधिकारी कायमगंज एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज द्वारा जनसुनवाई की गई।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित समयसीमा में प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना और फरियादियों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना रहा।