Monday, 05 October 2026 | 4:25 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में दहेज हत्या मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

तिर्वा पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Share:
कन्नौज में दहेज हत्या मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज) 04 अक्टूबर 2026 पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिर्वा संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में तिर्वा पुलिस टीम ने दहेज हत्या से संबंधित मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना तिर्वा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0372/2026 में धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत पांच नामजद सहित अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह द्वारा की जा रही है।

दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को वादी राकेश कुमार पाठक पुत्र देव दत्त पाठक निवासी ग्राम इकौरापुर, थाना एवं जनपद औरैया द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शेष नारायण पुत्र मुंशीलाल तथा भानु प्रकाश उर्फ गोविन्द पुत्र शेष नारायण, निवासीगण ग्राम धरमंगदपुर, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक राधा मोहन शर्मा, कांस्टेबल विकास कुमार तथा कांस्टेबल अरविन्द रावत शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।