फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 05 अक्टूबर 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में सोमवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में पांच कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों द्वारा कुल 200 रिक्तियां उपलब्ध कराई गई थीं।
मेले में कुल 156 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 123 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद कुल 86 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में 24 का अप्रेन्टिसशिप ट्रेनी तथा 62 अभ्यर्थियों का जॉब के लिए चयन हुआ।
कंपनीवार चयनित अभ्यर्थियों में Havells India Limited Rajasthan के 26, Escort Kubota Faridabad के 17, Caparo Maruti LTD Bawal के 13, Shriram Piston And Rings LTD के 18 तथा JK Tyre Luksar के 12 अभ्यर्थी शामिल हैं।
रोजगार मेले की व्यवस्थाओं में नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, अप्रेन्टिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, राजकिशोर महतो सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।