Tuesday, 06 October 2026 | 4:33 AM
भारत

गया : वजीरगंज में 6 से 8 तक सेवा सेतु शिविर आपके द्वार

Share:
गया : वजीरगंज में 6 से 8 तक सेवा सेतु शिविर आपके द्वार
Read in your preferred language.
केंद्र और राज्य सरकार के सभी योजनाओं को साकार करने हेतु शिविर प्रखंड कार्यालय में शिविर
गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 
गया, 5 अक्टूबर। गया जिला के वजीरगंज प्रखंड स्थित सभागार में 6 से 8 अक्टूबर तक सेवा सेतु शिविर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगाया जाएगा जिसमें सभी विभागों के पदाधिकारी शामिल होंगे। उस शिविर में केंद्र और राज्य सरकार के करीब 26 लाभकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को देने के लिए आम जनता को आमंत्रित किया गया है।
इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने एक पत्र जारी किया है और इसे सार्वजनिक किया गया है ताकि सभी लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।
पत्र के अनुसार सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही है उससे जुड़ी यदि किसी आम जनता की समस्याएं हैं तो वहां मौजूद पदाधिकारी यथासंभव समाधान करने का प्रयास करेंगे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह सभी कार्यकलापों की प्रतिदिन शाम 5 बजे तक मॉनिटरिंग करेंगे। सभी विभागों के अलग अलग काउंटर और बैनर लगाए जाएंगे। सुबह 10 बजे से 5 बजे तक सभी काउंटरों पर सभी विभाग के कर्मी रहेंगे और पदाधिकारी भी उसका मॉनिटरिंग करेंगे। प्रयास किया जाएगा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान तत्काल कर दिया जाए। कम से कम 5 बजे तक सभी के आवेदन ऑनलाइन कर दिया जाए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तचाप आदि कई प्रकार की जांच भी वही की जाएगी। इस कार्यक्रम की जानकारी सभी गांव और पंचायतों तक मिल जाए इसके लिए सभी पंचायत सेवकों को जिम्मेवारी दी गई है। सभी विभागों के पदाधिकारी के साथ साथ सभी मीडियाकर्मी को भी वहां उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है।