Tuesday, 06 October 2026 | 4:31 AM
भारत

गयाजी पितृपक्ष मेला में लेजर शो स्थगित

Share:
गयाजी पितृपक्ष मेला में लेजर शो स्थगित
Read in your preferred language.

गया, 05 अक्टूबर । गयाजी में पितृपक्ष मेला के दौरान प्रशासन द्वारा लगाया जा रहा लेजर शो स्थगित कर दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार रविवार 04 अक्टूबर की संध्या देवघाट पर आयोजित लेजर शो के दौरान देवघाट एवं गया जी डैम के फुट ओवर ब्रिज पर अप्रत्याशित भीड़ एवं अत्यधिक दबाव की स्थिति उत्पन्न हुई। जल संसाधन विभाग, गया द्वारा भी गया जी डैम के फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ के अत्यधिक दबाव को लेकर अलर्ट किया गया।
      उक्त स्थिति को देखते हुए जनसुरक्षा के दृष्टिकोण से देवघाट पर आयोजित लेजर शो को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
स्मरणीय है कि लेजर शो इतना लोकप्रिय हो गया था कि लोग चाहे बाहरी हो या इसी क्षेत्र से सभी इस शो को देखने के लिए दो घंटा पहले से ही बैठकर इंतजार करते रहते थे। भीड़ बेकाबू होने लगी।लाचार होकर प्रशासन ने लेजर शो को स्थगित कर दिया।