डेंगू रोग का संक्रमण अभी भी अक्टूबर तक अधिक रहने की संभावना है अतः अभी भी सावधानी एवं सतर्कता जरूरी है।
डेंगू रोग मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक वायरस जनित रोग होता है जिसमें सिर, बदन, मांसपेशियों, हड्डियों में तेज दर्द के साथ बुखार आता है उल्टी, मितली, भूख में कमी आदि लक्षण दिखाई देते हैं, जांच उपचार में देरी पर प्लेटलेट्स में कमी, रक्तस्राव आदि गंभीर समस्याएं भी हो सकती है।
डेंगू का मच्छर रुके हुए साफ पानी जैसे कूलर, गमला, फ्रिज की ट्रे, खुली टंकी, हौद, प्लास्टिक, टिन आदि के जलपात्र में प्रजनन करता है और छायादार, अंधेरे, नम जगहों, झाड़ियों आदि में छिप कर रहता है और दिन में खास कर सुबह, शाम अधिक काटता है।जो लोग पूरी आस्तीन के कपड़े नहीं पहनते, खुली बदन रहते हैं उन्हें इसके संक्रमण का खतरा अधिक होता है।
डेंगू से बचाव हेतु अपील।
जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने समस्त जनपद वासियों से अपील की है कि अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, झाड़ियां न उगने दें, जल जमाव न होने दें, टंकियों को ढक कर रखें, कूलर, फ्रिज की ट्रे आदि में जमा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदल दें, खुली बदन न सोएं, सोते समय मच्छरदानी लगाएं, बुखार की स्थिति में तत्काल निजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार कराएं, तरल खाद्य सामग्रियों का सेवन करें, पूरी तरह आराम करें, झोला छाप से इलाज न कराएं ।
डेंगू के जांच उपचार हेतु आवश्यक दवाएं, जांच किट, ओ आर एस समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क उपलब्ध है।जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के भर्ती के लिए वार्ड भी उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर फीवर सर्विलांस कराया जा रहा है, आशा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन एवं नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका, पंचायत द्वारा साफ सफाई, एंटीलार्वा रसायन स्प्रे, फॉगिंग कराया जा रहा है। मलेरिया फाइलेरिया टीम द्वारा अर्बन जौनपुर में भी कार्ययोजना तैयार कर छिड़काव, प्रजनन स्रोतों का सर्वे, सोर्स रिडक्शन, पोस्टर पेस्टिंग, पैम्फलेट वितरण कार्य कराया जा रहा है।आपकी सतर्कता और सावधानी खत्म करेगी डेंगू की कहानी।हर रविवार करें मच्छरों पर वार।