फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद की सभी खबरें
384 खबरें
फर्रुखाबाद:प्रभावी पैरवी से सुदीप को दो मामलों में सजा, चोरी के मामले में 4 वर्ष का कारावास
फर्रुखाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी और मॉनिटरिंग सेल के प्रयास से अभियुक्त सुदीप को दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने दोषसिद्ध किया। चोरी व चोरी का माल रखने के मामले में 4 वर्ष के कारावास और ₹1,000 अर्थदंड तथा दूसरे मामले में 1 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।
फर्रुखाबाद में बारिश और तेज हवाओं का कहर, पककर तैयार धान की फसल खेतों में बिछी
फर्रुखाबाद के कमालगंज क्षेत्र में लगातार बारिश और तेज हवाओं से पककर तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। जलभराव से धान के दाने काले पड़ने और सड़ने लगे हैं, जबकि मक्का व बाजरा की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
फर्रुखाबाद में पोक्सो अधिनियम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान, 1,099 छात्र-छात्राओं को दी बाल सुरक्षा कानूनों की जानकारी
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर फर्रुखाबाद में पोक्सो अधिनियम, 2012 के तहत विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 28 सितंबर को तीन विद्यालयों में आयोजित शिविरों में कुल 1,099 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल सुरक्षा कानूनों, पोक्सो अधिनियम और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई।
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की छापेमारी, 5 लीटर अवैध कच्ची शराब और 60 किलो लहन बरामद
फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान जारी है। कायमगंज क्षेत्र के ग्राम ममापुर में दबिश के दौरान 5 लीटर अवैध कच्ची शराब और 60 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग दर्ज किया गया।
फर्रुखाबाद:कांग्रेस अपनी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करे - फतेहचंद वर्मा
फर्रुखाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कांग्रेस पर चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक मुद्दा बनाकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस से अपनी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करने की बात कही।
विश्व पर्यटन दिवस पर फर्रुखाबाद में भव्य आयोजन: टूरिस्ट बस ओनर्स एसोसिएशन ने किया अतिथियों का सम्मान
फर्रुखाबाद। 'विश्व पर्यटन दिवस' (27 सितंबर) के अवसर पर टूरिस्ट बस ओनर्स एसोसिएशन, फर्रुखाबाद द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह में पर्यटन को बढ़ावा देने और समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
फर्रुखाबाद में नाले में बहा 4 वर्षीय बालक, SDRF ने बरामद किया शव
फर्रुखाबाद के ग्राम दुंगइया में शौच के लिए गए 4 वर्षीय रेवांश का पैर फिसलने से वह तेज बहाव वाले नाले में गिरकर बह गया। SDRF की टीम ने रातभर खोजबीन के बाद रविवार सुबह करीब 8 बजे घटनास्थल से 500 मीटर दूर शव बरामद किया।
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया उद्घाटन, मरीजों का जाना हाल
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
फर्रुखाबाद : न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में एक दिवसीय विधिक प्रशिक्षण शिविर का अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की मौजूदगी किया गया आयोजन
फर्रुखाबाद : 27 सितंबर 2026 को फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में एक दिवसीय विधिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, फर्रुखाबाद ने जनपद के समस्त विवेचकों को गंभीर अपराधों की विवेचना से जुड़े कानूनी पहलुओं और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।
फर्रुखाबाद: एसओजी और थाना शमसाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25-25 हजार रुपये के 02 इनामी शातिर चोर माल सहित गिरफ्तार
फर्रुखाबाद जनपद की थाना शमसाबाद और एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय/स्थानीय चोरी के मुकदमों में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्तों भूरे उर्फ बाटा और साकिर उर्फ चूहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य के चोरी के इन्वर्टर, बैटरियां और ₹2,530 नकद बरामद किए हैं।
फर्रुखाबाद में शाक्य-कुशवाहा-मौर्य-सैनी समाज का सम्मेलन,राजीव शाक्य भी चुनाव लड़ेंगे, राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर
फर्रुखाबाद की रस्तोगी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में करीब 200 लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, राजनीतिक सक्रियता और हिस्सेदारी बढ़ाने की अपील की।
फर्रुखाबाद:लगातार बारिश से कायमगंज के कई इलाकों में जलभराव, तहसीलदार ने किया स्थलीय निरीक्षण
फर्रुखाबाद के कायमगंज तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नगर और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। तहसीलदार अरविंद कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल निकासी और संवेदनशील मार्गों की निगरानी के निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार फिलहाल किसी जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है।
फर्रुखाबाद में 35 घंटे से बारिश, थमी शहर की रफ्तार: रेलवे ट्रैक पर पानी भरा, सड़कें और मोहल्ले जलमग्न
फर्रुखाबाद में करीब 35 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेनों को कासन देकर धीमी गति से निकाला जा रहा है। शहर के कई मोहल्लों और मुख्य मार्गों पर जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
फर्रुखाबाद में बारिश से किसानों पर भारी मार, 196 मिमी बारिश से धान की फसल बर्बाद
फर्रुखाबाद में शुक्रवार और शनिवार लगातार हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 196 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ा है और खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है।
लोहिया अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए भटकता रहा मरीज, डॉक्टर के हस्ताक्षर को लेकर घंटों परेशान हुआ पत्रकार
फर्रुखाबाद के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में महिला मरीज का सीटी स्कैन कराने पहुंचे पत्रकार को डॉक्टर के हस्ताक्षर के लिए घंटों भटकना पड़ा। अस्पताल में संबंधित चिकित्सक के उपलब्ध न होने पर मामला डिप्टी सीएमओ तक पहुंचा।
फर्रुखाबाद:नगर पालिका की टीम ने शहर के प्रमुख नालों का किया स्थलीय निरीक्षण, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त
फर्रुखाबाद में नगर पालिका परिषद की टीम ने विभिन्न प्रमुख नालों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश नालों में पानी सुचारू रूप से बहता मिला। कुछ स्थानों पर मिले प्लॉटिंग मटेरियल को तत्काल जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।
फर्रुखाबाद में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 26 सितंबर 2026 को फर्रुखाबाद में भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों, किसानों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
फर्रुखाबाद:upmyfleet.com पर ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त करें लाइसेंस, बिना अनुज्ञप्ति संचालन पर होगी कार्रवाई
फर्रुखाबाद में एग्रीगेटर्स, डिलीवरी सेवा प्रदाताओं और ई-कॉमर्स इकाइयों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। ARTO प्रशासन ने upmyfleet.com पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। बिना वैध अनुज्ञप्ति वाहनों का व्यावसायिक संचालन पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
फर्रुखाबाद: नवाबगंज में मिला लावारिस बच्चा, अपना नाम-पता बताने में असमर्थ; परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
फर्रुखाबाद (द दस्तक 24): थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला धुली में एक मासूम बच्चा लावारिस हालत में मिला है। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित नवाबगंज थाने पहुँचाया। बच्चा अपना नाम और घर का पता सही से नहीं बता पा रहा है। बच्चे के साथ एक साइकिल भी मिली है। पुलिस प्रशासन ने जनता से बच्चे की पहचान में सहयोग की अपील की है।
फर्रुखाबाद:आबकारी विभाग ने बहोरीकपुर, जहानगंज व मझगांवा की शराब दुकानों का किया औचक निरीक्षण
फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने बहोरीकपुर, जहानगंज और मझगांवा स्थित मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अनुज्ञापियों को नियमों के पालन के निर्देश दिए गए।
फर्रुखाबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई चौकी इंचार्ज बदले; निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां
फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कई चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है, जबकि कोतवाली फतेहगढ़ के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।