फर्रुखाबाद:पोक्सो जागरूकता अभियान का शुभारंभ, जनपद न्यायाधीश ने न्याय रथ को दिखाई हरी झंडी
फर्रुखाबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पोक्सो अधिनियम-2012 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया। जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार ने न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के दौरान विद्यालयों में बच्चों को बाल सुरक्षा कानूनों और उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।