Friday, 25 September 2026 | 10:27 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

फर्रुखाबाद में आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची पर चर्चा कर दावे, आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए।
Share:
फर्रुखाबाद:आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 25 सितंबर 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधान परिषद निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। इसके बाद आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची उपलब्ध कराते हुए उनके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में जनपद में स्थापित मतदेय स्थलों के सत्यापन के संबंध में उप जिलाधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों पर भी विचार-विमर्श किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रस्तावित मतदेय स्थलों के संबंध में दावे, आपत्तियां एवं सुझाव उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

उपस्थित प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों के संबंध में अपनी सहमति व्यक्त की। अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी प्रतिनिधि को किसी मतदेय स्थल के संबंध में आपत्ति अथवा सुझाव है तो उसे उपलब्ध कराया जाए, ताकि नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

बैठक में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शाक्य, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अचल प्रताप सिंह एवं जिला सचिव अंकुर सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रभारी रामरतन गौतम, अपना दल के विधानसभा अध्यक्ष आयुष गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक चुनाव मुकेश गुप्ता, सीपीआईएम के जिला मंत्री सुनील कुमार कटियार, तहसीलदार कायमगंज अविनव कुमार, उप जिलाधिकारी अमृतपुर श्वेता साहू तथा उप जिलाधिकारी सदर (न्यायिक) फर्रुखाबाद डॉ. सचिन वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक का समापन किया गया।