फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 25 सितंबर 2026 वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सेनापति, फर्रुखाबाद में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को सामूहिक वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्या एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती जूही शुक्ला (सीओ), विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रागिनी मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती शीला त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा ध्वजारोहण किया गया।
इसके बाद विद्यालय के समस्त आचार्य-आचार्याओं एवं विद्यार्थियों ने एक साथ वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रधानाचार्या श्रीमती रागिनी मिश्रा के मार्गदर्शन में समस्त आचार्य-आचार्याओं के सहयोग से सम्पन्न हुआ।