Thursday, 24 September 2026 | 10:20 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में अभियोजन समीक्षा बैठक के साथ गणेश विसर्जन पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन जारी, DM, SP ने दिए निर्देश

फर्रूखाबाद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। साथ ही, 25 सितंबर 2026 को होने वाले भगवान श्री गणेश विसर्जन के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मीडिया सेल फतेहगढ़ द्वारा व्यापक रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।
Share:
फर्रुखाबाद में अभियोजन समीक्षा बैठक के साथ गणेश विसर्जन पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन जारी, DM, SP ने दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार फर्रुखाबाद
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद (द दस्तक 24 न्यूज):

​फर्रूखाबाद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी फर्रूखाबाद तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की संयुक्त अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, प्रभावी पैरवी और अभियोजन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

गणेश विसर्जन के मद्देनजर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी:

भगवान श्री गणेश विसर्जन पर्व को देखते हुए जनपद फतेहगढ़ में यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस मीडिया सेल द्वारा विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह डायवर्जन दिनांक 25.09.2026 को प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

यातायात डायवर्जन के मुख्य बिंदु:

  • कन्नौज से कानपुर रोड होकर फतेहगढ़ आने वाले भारी वाहन: ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर, लोडर आदि को गुरसहायगंज (कन्नौज) से छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • छिबरामऊ से जहानगंज होकर आने वाले वाहन: छिबरामऊ से बेबर (मैनपुरी) की ओर मोड़े जाएंगे।

  • बेबर (मैनपुरी) की ओर से आने वाले भारी वाहन: बेबर में ही रोके जाएंगे।

  • एटा की ओर से फतेहगढ़ आने वाले वाहन: इब्राहिमपुर-अलीगंज बॉर्डर (एटा) पर रोके जाएंगे।

  • शाहजहांपुर/बरेली की तरफ से आने वाले वाहन: थाना अल्लागंज व हुल्लापुर (शाहजहांपुर) तथा जरियनपुर चौराहे से ढाई घाट शमशाबाद की ओर आने वाले वाहनों को जरियनपुर पर रोका जाएगा।

  • हरदोई की ओर से आने वाले भारी वाहन: रूपापुर थाना सवायजपुर (हरदोई) में रोके जाएंगे।

​प्रशासन ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी डायवर्जन प्लान का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।