Friday, 30 October 2026 | 5:44 PM

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद की सभी खबरें

384 खबरें
फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान के तहत फर्रुखाबाद में हुआ वृक्षारोपण, सांसद मुकेश राजपूत ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उत्तर प्रदेश 20 Sep 2026, 07:37 AM

फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान के तहत फर्रुखाबाद में हुआ वृक्षारोपण, सांसद मुकेश राजपूत ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फर्रुखाबाद में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद मुकेश राजपूत ने पीपल का पौधा रोपित किया। भाजपा पदाधिकारियों ने पीपल, पाकड़, बरगद, गुलर, मौलश्री और कदम्ब सहित 25 पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण पर जोर दिया।

फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने सितवनपुर पिथू गौशाला का किया निरीक्षण, गौवंश को खिलाया गुड़-चना और हरा चारा
उत्तर प्रदेश 20 Sep 2026, 07:34 AM

फर्रुखाबाद:सांसद मुकेश राजपूत ने सितवनपुर पिथू गौशाला का किया निरीक्षण, गौवंश को खिलाया गुड़-चना और हरा चारा

फर्रुखाबाद में गौ सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद मुकेश राजपूत ने सितवनपुर पिथू गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंश को गुड़, चना और हरा चारा खिलाया तथा गौशाला में साफ-सफाई, चारे, टीकाकरण और गौपालकों के मानदेय को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

फर्रुखाबाद:डीएम अंकुर लाठर का औचक निरीक्षण, खंडौली गौशाला में व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश 20 Sep 2026, 07:30 AM

फर्रुखाबाद:डीएम अंकुर लाठर का औचक निरीक्षण, खंडौली गौशाला में व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अमृतपुर तहसील के खंडौली गौशाला और पिथनापुर पंचायत घर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौवंश की देखभाल, ईयर टैगिंग, वृक्षारोपण, चारा व्यवस्था और पुस्तकालय की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

फर्रुखाबाद:शमशाबाद कान्हा गौशाला में विधायक डॉ. सुरभि ने किया निरीक्षण, बोर्ड बैठक न होने पर सभासदों ने उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश 20 Sep 2026, 07:26 AM

फर्रुखाबाद:शमशाबाद कान्हा गौशाला में विधायक डॉ. सुरभि ने किया निरीक्षण, बोर्ड बैठक न होने पर सभासदों ने उठाए सवाल

फर्रुखाबाद सेवा संकल्प अभियान के तहत शमशाबाद की कान्हा गौशाला में विधायक डॉ. सुरभि ने वृक्षारोपण कर गौवंश को फल-गुड़ खिलाया। निरीक्षण के बाद नगरवासियों और सभासदों की समस्याएं सुनीं। सभासदों ने नगर पंचायत बोर्ड बैठक नियमित न होने, सफाई, जलभराव और क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर सवाल उठाए।

एक्शन में फर्रुखाबाद फतेहगढ़ पुलिस: ASP ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, अभिलेख खंगाल दिए कड़े निर्देश; शहर में गश्त व PRV भी जांची
उत्तर प्रदेश 19 Sep 2026, 06:05 PM

एक्शन में फर्रुखाबाद फतेहगढ़ पुलिस: ASP ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, अभिलेख खंगाल दिए कड़े निर्देश; शहर में गश्त व PRV भी जांची

जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। अचानक हुए इस निरीक्षण से कोतवाली परिसर और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। एएसपी ने थाना परिसर के साथ-साथ शहर में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।

फर्रुखाबाद में प्रभावी पैरवी से दो अभियुक्त दोषसिद्ध, हत्या के मामले में आजीवन कारावास और दूसरे को 2 वर्ष की सजा
उत्तर प्रदेश 19 Sep 2026, 06:33 AM

फर्रुखाबाद में प्रभावी पैरवी से दो अभियुक्त दोषसिद्ध, हत्या के मामले में आजीवन कारावास और दूसरे को 2 वर्ष की सजा

फर्रुखाबाद पुलिस की मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष और कोर्ट पैरोकारों की प्रभावी पैरवी के चलते 18 सितंबर 2026 को न्यायालय ने दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों को दोषसिद्ध किया। हत्या के मामले में महेन्द्र उर्फ मटरे को आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड तथा दूसरे मामले में राकेश उर्फ गटुआ को दो वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई।

फर्रुखाबाद: सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचाल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, याकूतगंज गोशाला का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश 19 Sep 2026, 06:08 AM

फर्रुखाबाद: सेवा संकल्प अभियान के तहत पंचाल घाट पर चला स्वच्छता अभियान, याकूतगंज गोशाला का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंचाल घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। सांसद ने सफाई अभियान में सहभागिता कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद याकूतगंज गोशाला का निरीक्षण कर पशुओं के चारा-पानी, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

फर्रुखाबाद: राजेपुर टप्पा मंडल के बौद्ध विहार में ₹109.30 लाख के पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन
उत्तर प्रदेश 19 Sep 2026, 06:08 AM

फर्रुखाबाद: राजेपुर टप्पा मंडल के बौद्ध विहार में ₹109.30 लाख के पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन

फर्रुखाबाद के राजेपुर टप्पा मंडल स्थित बौद्ध विहार में पर्यटन विकास के लिए ₹109.30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने 18 सितंबर 2026 को विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया।

फर्रुखाबाद:पिपरगांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी
उत्तर प्रदेश 19 Sep 2026, 06:08 AM

फर्रुखाबाद:पिपरगांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी

फर्रुखाबाद के पिपरगांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सचिव बिन्दिया भटनागर ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, मध्यस्थता, निःशुल्क कानूनी सहायता और लोक अदालत सहित विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

फर्रुखाबाद:यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश 19 Sep 2026, 06:07 AM

फर्रुखाबाद:यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद में यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में करीब 50 व्यापारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार को ज्ञापन सौंपा और शुल्क पर पुनर्विचार की मांग की।

फर्रुखाबाद:लोहिया अस्पताल में सुबह 8 बजे से बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू, मनमानी ड्यूटी और लेटलतीफी पर DM का शिकंजा
उत्तर प्रदेश 19 Sep 2026, 06:07 AM

फर्रुखाबाद:लोहिया अस्पताल में सुबह 8 बजे से बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू, मनमानी ड्यूटी और लेटलतीफी पर DM का शिकंजा

फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में डीएम के निर्देश पर शुक्रवार से डॉक्टरों और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू कर दी गई। सुबह 8 बजे से ही डॉक्टर और स्टाफ मशीन पर हाजिरी लगाने पहुंचे। करीब 250 कर्मचारियों की अब बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी।

फर्रुखाबाद में ईवीएम वेयरहाउस एफएलसी के लिए खोला और बंद किया गया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश 19 Sep 2026, 06:06 AM

फर्रुखाबाद में ईवीएम वेयरहाउस एफएलसी के लिए खोला और बंद किया गया, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस को 17 सितंबर 2026 को ईवीएम की एफएलसी के लिए वीडियोग्राफी की निगरानी में खोला गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेयरहाउस नियमानुसार बंद किया गया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद में आयुर्वेदिक पंचकर्म पर सेमिनार, 475 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
उत्तर प्रदेश 19 Sep 2026, 06:06 AM

फर्रुखाबाद में आयुर्वेदिक पंचकर्म पर सेमिनार, 475 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

फर्रुखाबाद के श्री बाबू सिंह जय सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 11वें आयुर्वेद दिवस-2026 के अवसर पर एविडेंस-बेस्ड पंचकर्म विषय पर शैक्षणिक सेमिनार आयोजित हुआ। कार्यक्रम में करीब 475 शिक्षक, विद्यार्थी, चिकित्सक और प्रैक्टिशनर्स शामिल हुए।

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट के ₹4.76 लाख नकद के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश 18 Sep 2026, 10:49 PM

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट के ₹4.76 लाख नकद के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद की कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने लूट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को भारी भरकम रकम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 4,76,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

30वीं अन्तरजनपदीय कानपुर ज़ोन एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 में फतेहगढ़ पुलिस का दबदबा, जीती चल बैजयंती, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तर प्रदेश 17 Sep 2026, 08:04 PM

30वीं अन्तरजनपदीय कानपुर ज़ोन एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 में फतेहगढ़ पुलिस का दबदबा, जीती चल बैजयंती, विजेताओं को मिले पुरस्कार

पुलिस लाइन्स, फतेहगढ़ के परेड ग्राउंड में आयोजित 30वीं अन्तरजनपदीय एथलेटिक्स क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का दिनांक 17 सितंबर 2026 को समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) कानपुर परिक्षेत्र श्री यमुना प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की दबिश, 7 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद; एक अभियोग दर्ज
उत्तर प्रदेश 17 Sep 2026, 08:02 PM

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की दबिश, 7 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद; एक अभियोग दर्ज

फर्रुखाबाद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने ग्राम महरूपुर रावी में दबिश देकर 7 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

फर्रुखाबाद:तेज आंधी में 50 साल पुराना आम का पेड़ दीवार पर गिरा, घर में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश 17 Sep 2026, 07:54 PM

फर्रुखाबाद:तेज आंधी में 50 साल पुराना आम का पेड़ दीवार पर गिरा, घर में मचा हड़कंप

शमसाबाद के मोहल्ला टीला में तेज आंधी के दौरान करीब 50 साल पुराना आम का पेड़ उखड़कर पवन शर्मा के घर के पीछे स्थित दीवार पर गिर गया। पेड़ गिरने की तेज आवाज से परिजनों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जिले में दिनभर हुए विविध कार्यक्रम, 2.50 लाख दीपों से जगमगाया जनपद
उत्तर प्रदेश 17 Sep 2026, 07:12 PM

फर्रुखाबाद:सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जिले में दिनभर हुए विविध कार्यक्रम, 2.50 लाख दीपों से जगमगाया जनपद

फर्रुखाबाद में 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर स्वच्छता अभियान, वृहद रक्तदान शिविर, फल वितरण, दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण, विश्वकर्मा टूलकिट एवं ऋण स्वीकृति पत्र वितरण तथा गंगा आरती और दीपोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद में लगभग 2.50 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

फर्रुखाबाद:डीएम डॉ.अंकुर लाठर ने लोहिया अस्पताल का किया गहन निरीक्षण, मरीजों से लेकर ब्लड बैंक तक परखी व्यवस्थाएं
उत्तर प्रदेश 17 Sep 2026, 07:09 PM

फर्रुखाबाद:डीएम डॉ.अंकुर लाठर ने लोहिया अस्पताल का किया गहन निरीक्षण, मरीजों से लेकर ब्लड बैंक तक परखी व्यवस्थाएं

फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के साथ डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से उपचार, दवा व जांच की जानकारी ली तथा ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता, रखरखाव और स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा की। अनुपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित
उत्तर प्रदेश 17 Sep 2026, 07:05 PM

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, विधायक सुशील शाक्य और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सर्विलांस सेल ने बरामद किए 35 लाख कीमत के 151 गुमशुदा मोबाइल, एसपी आरती सिंह ने स्वामियों को सौंपे
उत्तर प्रदेश 17 Sep 2026, 05:40 PM

फर्रुखाबाद फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सर्विलांस सेल ने बरामद किए 35 लाख कीमत के 151 गुमशुदा मोबाइल, एसपी आरती सिंह ने स्वामियों को सौंपे

फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ (दस्तक 24): फतेहगढ़ पुलिस की सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल ने देश के विभिन्न राज्यों और जनपदों से गुम हुए कुल 151 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।