Friday, 30 October 2026 | 8:30 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद: 15 हजार के इनामी बाल अपचारी को थाना मऊदरवाजा पुलिस ने दबोचा

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने लूट के मामले में वांछित 15,000 रुपये के इनामी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू की है।
Share:
फर्रूखाबाद: 15 हजार के इनामी बाल अपचारी को थाना मऊदरवाजा पुलिस ने दबोचा
रूपांतरण फोटो

फर्रूखाबाद (द दस्तक 24): 

उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मऊदरवाजा पुलिस, सर्विलांस एवं SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में 15,000 रुपये के वांछित इनामी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

​घटना का विवरण व पृष्ठभूमि:

दिनांक 24.12.2025 को वादी सुमन प्रकाश दुबे (पुत्र स्व. दलजीत दुबे, निवासी काशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया, थाना मऊदरवाजा) ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचना दी थी। वादी के अनुसार, 23.12.2025 की शाम समय करीब 06:45 बजे जब वह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तब अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी और रुपयों से भरा झोला छीनकर मौके से फरार हो गए।

​दर्ज मुकदमा एवं पुलिस की कार्यवाही:

वादी की तहरीर के आधार पर थाना मऊदरवाजा में मु०अ०सं० 375/2025 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस विवेचना के दौरान घटना में शामिल 04 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों/बाल अपचारी को दिनांक 21.03.2026 तथा 01 अन्य अभियुक्त को दिनांक 04.04.2026 को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।

​अंतिम वांछित इनामी की गिरफ्तारी:

मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शेष 15,000 रुपये के इनामी बाल अपचारी की तलाश में सर्विलांस व SOG टीम लगातार जुटी हुई थी। 08.10.2026 को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इस वांछित बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया, जिसके खिलाफ मु०अ०सं० 375/2025 धारा 309(4), 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही पूरी की जा रही है।

​गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  1. ​थाना प्रभारी श्री अजब सिंह (थाना मऊदरवाजा)
  2. ​उ०नि० श्री कासिफ हनीफ
  3. उ०नि० श्री यतेन्द्र सिंह
  4. ​हे०का० सुबोध कुमार, हे०का० सरताज अहमद
  5. का० नरेश, का० डिम्पल कुमार, का० विनीत कुमार, म०का० मधु रानी
  6. सर्विलांस/SOG टीम प्रभारी उ०नि० श्री सन्त कुमार मय टीम (का० प्रवीन कुमार, का० गुलाम गौंस)