बरेली/फतेहगंज पश्चिमी: कस्बे की सब्जी मंडी, जामा मस्जिद के पास दुकान पर काम कर रहे एक लड़के को दबंगों ने जमकर पीटा, और दुकान में की तोड़फोड़। जानकारी के अनुसार शबीना पत्नी रब्बानी मोहल्ला सराय फतेहगंज पश्चिम ने बताया कि उनका बेटा फैजुल सब्जी मंडी में जमा मस्जिद के पास एक दुकान पर काम कर रहा था। कभी अचानक शकिर, फईम, इरफान,आमन व अदनान और तीन अज्ञात लोगों ने दुकान के अंदर घुसकर उनके बेटे फैजुल के साथ मारपीट की और लाठी, डंडे और बेल्टों से बुरी तरीके से पीटा…
Category: बरेली
बरेली: शराब बापस करने से मना करने पर सेल्समैन के साथ की हाथापाई
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी:- खरीदी शराब बापस मना करने पर कई युवकों ने सेल्समैन के साथ की मारपीट।सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी है।लेकिन वह घर से फरार है।स्थानीय थाना के गांव कुरतरा निवासी राकेश कुमार धनेटा फाटक पर मौजूद अंग्रेजी शराब की भट्टी पर सेल्समैन है। उन्होंने बताया मंगलवार दोपहर के बाद करीब 4 लड़के शराब खरीदकर ले गए।आधे घंटे के बाद वापस करने आए।खरीददारी सरकारी मशीन स्कैनिंग से होने के कारण उन्होंने वापस करने से मना कर दिया।जिस पर वह…
बरेली: बरसेर के समीप डंपर ने ठेले को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार बरसेर के उदेश वर्मा चाट व चाऊमीन का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है आज दिन शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे अपना ठेला लेकर जब बगिया की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उनके ठेले को टक्कर मार दी जिससे ठेला खाई में जा गिरा और उदेश वर्मा के गंभीर चोटें आई है डंपर इतनी तेज रफ्तार से था कि चाऊमीन का ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया उदेश के मुंह व हाथ पैरों में चोटें…
बरेली- मीरगंज – नगर पंचायत अधिशासी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने वाहन चालकों को पेट्रोल डीजल की बचत करने की दी जानकारी।
मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने माननीय मुख्यमंत्री एवं शासनादेश के अनुसार पेट्रोल डीजल तेल बचत योजना के अंतर्गत आज फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत कार्यालय में एक बैठक आहूत की। जिसमें नगर पंचायत के सभी वाहन चालकों को बुलाकर आवश्यकता अनुसार तेल का उपयोग करने करने की बात कही और एवं खड़े वाहन एवं गाड़ी स्टार्ट न रखकर गाड़ी को बंद करने की बात कही। और इस दौरान बैठक में मौजूद समस्त कर्मचारीयों से कस्बे के सभी वार्डों को को साफ सुथरा रखने के…
बरेली – पैगाम-ए-इमाम हुसैन सामाजिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सद्दाम खान
बरेली। पैगाम-ए-इमाम हुसैन सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सद्दाम खान की संगठन के प्रति मेहनत, लगन और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सद्दाम खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जो विश्वास जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और समाजसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वह पूरी तरह समर्पित रहेंगे। सद्दाम खान की नियुक्ति के…
बरेली जनपद में पंजाबी समाज ने कन्याओं कोदान दिया दहेज का सामान।
बरेली – बरेली शहर में पंजाबी सेवा संगठन ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पहले से सुनिश्चित कन्याओं के विवाह के लिए आज दहेज के निमित्त तमाम सामान हर्षोल्लास के साथ प्रदान किये। समारोह का आयोजन बरेली शहर के मॉडल टाउन हरिमंदिर में धूमधाम के साथ किया गया। समारोह हरिमंदिर के प्रमुख रवि छाबड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।विवाह कराने के लिएचयनित कन्याओं के साथ इस सुअवसर पर तमाम सुहागन महिलाओं ने गाने – बजाने के साथ औपचारिक रीति-रिवाज का भी निर्वहन किया। पंजाबी संगठन की ओर से कन्या…
बरेली – 126 विधानसभा आंवला में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का किया गया आयोजन
विधानसभा 27 के चुनाव पर समाजवादियों ने भरी हुंकार। बरेली/आंवला – समाजवादी पार्टी विधानसभा आंवला की मासिक बैठक आंवला के एक निजी बारात घर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में अगम मौर्य पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि बड़ी – बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को कहा। विधानसभा प्रभारी विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही…
बरेली – समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने अमरौली में टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
बरेली/आंवला – आंवला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरौली में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन समाजसेवी डॉ. जीराज यादव ने फीता काटकर किया। डॉ. यादव ने पहली गेंद पर शॉट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहें और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करें। यह टूर्नामेंट 2 मई, 2026 को आयोजित किया गया था। लोधी समाज के सदस्यों ने डॉ. यादव से क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का फीता कटवाकर…
बरेली-सिरौली में आर वी कलेक्शन शोरूम का उद्घाटन पूर्व मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने किया शुभारंभ।
बरेली/आंवला – सिरौली में अलीगंज रोड स्थित प्यास मोड़ पर आरवी कलेक्शन शोरूम का उद्घाटन किया गया। भाजपा सिरौली के पूर्व मंडल अध्यक्ष यशु गुप्ता ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर यशु गुप्ता ने कहा कि यह नया शोरूम क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगा।शोरूम में चप्पल, जूते, कपड़े सहित विभिन्न प्रकार के रेडीमेड उत्पाद उपलब्ध हैं। गुप्ता ने बताया कि आजकल फैशन के दौर में रेडीमेड कपड़ों और सामान का चलन बढ़ा है,…
बरेली:सिरौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार।
सिरौली थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार। जानकारी के अनुसार, विकास यादव पुत्र श्याम सिंह खरगपुर गांव के निवासी थे। वह अपनी रिश्तेदारी सुकटिया गांव से दावत खाकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। ग्राम आराजी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। परिजनों को लगा कि रात अधिक होने के कारण विकास कहीं रुक गया होगा। लेकिन, जब वह सुबह तक…
बरेली/महिला आरक्षण विधेयक गिरने को लेकर महिलाओं ने निकाली जनाक्रोश यात्रा।
आंवला । सिरौली नगर में महिला आरक्षण विधेयक भले ही संसद में गिर गया हो लेकिन महिलाओं में गुस्से का माहौल साफ दिखलाई दे रहा है इसी को लेकर भारी संख्या में महिलाओं ने आज जनाक्रोश यात्रा के माध्यम से अपनी गुस्से का जबरदस्त इजहार किया ।भाजपा महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष सोनी गुप्ता के नेतृत्व में मेन बाजार धर्मशाला से शुरू यात्रा कौआ टोला,सराय,कालेज मार्केट,होते हुए गांधी चौक होकर थाना रोड से गुजरकर वापस धर्मशाला पहुंची यात्रा में नगर पंचायत सभासद पूजा कोरी,मीरा लोधी,रेखा माली समेत हिंदू मुस्लिम दोनों समाज…
बरेली – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में हाई स्कूल की सुरभि शर्मा ने 90%अंक प्राप्त किए
बरेली – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में हाई स्कूल की सुरभि शर्मा ने 90�अंक प्राप्त किए राष्ट्रीय कृषि इंटर कॉलेज सिरौली में टॉप कर गांव का नाम रोशन कियारामनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बरसेर सिकंदरपुर की छात्रा सुरभि शर्मा ने हाई स्कूल परीक्षा में 90�अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय कृषि एवं उद्योग इंटर कॉलेज, सिरौली, बरेली में टॉप कर अपने कॉलेज और गांव का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर सुरभि शर्मा को सभी ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।सुरभि शर्मा बरसेर सिकंदरपुर गांव…
बरेली:भमोरा समेत 10 गांवों में किसानों से सीधी खरीदी जाएगी जमीन, NH-530B और स्टेट हाईवे-125 के पास विकसित होगा औद्योगिक गलियारा
बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बड़ी रफ्तार मिलने जा रही है। यहां 1000 हेक्टेयर भूमि पर एक औद्योगिक गलियारा विकसित किया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी UPEIDA की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और किसानों से भूमि क्रय प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की पहल पर आगे बढ़ा प्रोजेक्ट, 10 गांवों की जमीन चिन्हितमुख्यमंत्री की प्रेरणा से UPEIDA द्वारा बरेली जिले में इस औद्योगिक गलियारे का निर्माण किया जाना है।…
बरेली – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में स्कूल प्रबंधन पर छात्र के मानसिक उत्पीड़न और अभिभावक से अभद्रता का आरोप एसडीएम से की गई शिकायत।
बरेली/आंवला – जनपद बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र के ब्लाक रामनगर क्षेत्र में मदर्स प्राइड काॅन्वेट स्कूल में कक्षा 6 के छात्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है पीड़ित छात्रा के पिता विपिन गुप्ता ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पुनीत सिंघल पर गंभीर आरोप लगाए हैं अभिभावक का कहना है की फीस जमा होने के बावजूद उनके बच्चे को परीक्षा से वंचित कर प्रताड़ित किया जा रहा है प्रार्थना पत्र के अनुसार गरगइया निवासी विपिन गुप्ता का पुत्र आर्यन…
बरेली : टैंकर की टक्कर से अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, मसीहा बनी एंबुलेंस टीम
आंवला-शाहाबाद रोड पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिसौली क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी हुकुम सिंह अपने परिवार और परिचितों के साथ रामनगर के ग्राम रामदेव में एक ‘दसवां’ संस्कार में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार टैंकर ने कार को जोरदार साइड मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। घटना को अंजाम देने के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।देवदूत बनकर पहुँचे एंबुलेंसकर्मीहादसे के समय सड़क पर सन्नाटा था और घायल कार…
लखनऊ में मिलीं सिरौली से लापता छात्राएं, पूछताछ में जुटी पुलिस
सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन छात्राएं एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ती हैं, जिनमें दो सगी बहिनें हैं। सोमवार को वह साइकिल से कॉलेज के लिए घर निकली थीं, लेकिन शाम तक नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर मंगलवार को बड़ागांव चौकी पुलिस को तहरीर दी गई। शाम तक जब तीनों छात्राएं घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। स्कूल और सहेलियों के घरों में पता करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।…
यूपी: बीजेपी विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल का निधन
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का आज शुक्रवार (2 जनवरी, 2026) को हार्ट अटैक से निधन हो गया है. बीजेपी विधायक को सर्किट हाउस में तबियत बिगड़ने पर निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने श्याम बिहारी को मृत घोषित किया. श्याम बिहारी दो बार से फरीदपुर विधानसभा सीट से विधायक थे. उन्होंने एक दिन पहले ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया था. फरीदपुर से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन की खबर से…
बरेली: दंगल में स्टील बॉडी पहलवान ने भूकंप राणा को धूल चटाई हजरत निर्गुण शाह मियां के उर्स मेले में रोमांचक कुश्ती।
बरेली/आंवला -सिरौली नगर में हजरत निर्गुण शाह मियां की दरगाह पर चल रहे उर्स मेले के दंगल में आज कलियर शरीफ के पहलवान स्टील बॉडी ने भूकंप राणा को एक रोमांचक मुकाबले में धूल चटाई। इस जीत के साथ स्टील बॉडी पहलवान ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।दोनों पहलवानों के बीच यह कुश्ती बेहद चर्चा में थी। मुकाबले में काफी देर तक दांव-पेंच चले, जिससे लग रहा था कि कुश्ती बराबरी पर समाप्त होगी। हालांकि, स्टील बॉडी पहलवान ने सभी उम्मीदों के विपरीत, एक ही दांव में भूकंप राणा को…
बरेली – हरदासपुर मॉडल कॉलेज खेल प्रतियोगिता में लड़कियां अव्वल।रामनगर ब्लॉक में आयोजित स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन।
बरेली/आंवला – रामनगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरदासपुर के मॉडल इंटर कॉलेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में अव्वल स्थान प्राप्त किया।प्रधानाचार्य दिवाकर चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 100 मीटर दौड़ में गौरी, खुशी और शिवानी विजेता रहीं, जबकि 200 मीटर दौड़ में ज्योति, शिवानी और मीनाक्षी ने जीत हासिल की।लड़कों की स्पर्धाओं में भी उत्साह देखने को मिला। 100 मीटर दौड़ में अंकित,…
बरेली – आंवला की राजनीति में मचेगा बदलाव का भूचाल, बूथ से सत्ता तक होगी जवाबदेही : *वीरपाल सिंह यादव*
बरेली/आंवला – आंवला विधानसभा में आयोजित बी.एल.ए. प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद श्री वीरपाल सिंह यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब जनता गुमराह होने वाली नहीं है। आंवला की राजनीति में बदलाव का भूचाल आने वाला है और उसकी शुरुआत बूथ स्तर से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के हाथ में डिग्री है लेकिन रोजगार नहीं, किसानों की फसल सस्ती और खाद-डीजल महंगे हैं, आम आदमी महंगाई से कराह रहा है और सरकार आंकड़ों…
