बरेली/महिला आरक्षण विधेयक गिरने को लेकर महिलाओं ने निकाली जनाक्रोश यात्रा।

आंवला । सिरौली नगर में महिला आरक्षण विधेयक भले ही संसद में गिर गया हो लेकिन महिलाओं में गुस्से का माहौल साफ दिखलाई दे रहा है इसी को लेकर भारी संख्या में महिलाओं ने आज जनाक्रोश यात्रा के माध्यम से अपनी गुस्से का जबरदस्त इजहार किया ।
भाजपा महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष सोनी गुप्ता के नेतृत्व में मेन बाजार धर्मशाला से शुरू यात्रा कौआ टोला,सराय,कालेज मार्केट,होते हुए गांधी चौक होकर थाना रोड से गुजरकर वापस धर्मशाला पहुंची यात्रा में नगर पंचायत सभासद पूजा कोरी,मीरा लोधी,रेखा माली समेत हिंदू मुस्लिम दोनों समाज की महिलाओं ने भारी संख्या में शिरकत कर रोष जताया।
यहां हुई सभा में मुख्य अतिथि आंवला के पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना रामप्रकाश रस्तोगी,सभासद अकरम अली, डॉक्टर शेखू ,संजय सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक यशु वैश्य गुप्ता ने कहा विपक्ष ने संविधान १३१ वा संशोधन विधेयक का विरोध कर मातृ शक्ति का अपमान किया जिसे माताएं बहने कभी माफ नहीं करेगी और इसलिए जनाक्रोश यात्रा निकाली गई है।