
जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती मीरगंज अध्यक्ष से मुलाकात कर उनकी खैरियत पूछी। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष समीम खां सुल्तानी और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास राजश्री मेडिकल कॉलेज पहुंचे। और अस्पताल में भर्ती मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार से मुलाकात की और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार की हौसला अफजाई कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उसके बाद जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। और उनके बेहतर (उपचार) इलाज करने को कहा। डॉक्टरों ने जिला अध्यक्ष से अच्छे उपचार करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर जिले के उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जितेंद्र मुंडे, जोगेंद्र पटेल, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन के प्रतिनिधि डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, डॉ मनोज शर्मा, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष शराफत हुसैन, अल्पसंख्यक के नगर अध्यक्ष जाकिर हुसैन, तस्लीम अंसारी उर्फ टिंकू, महेंद्र पाल शर्मा, कौशल मिश्रा, कमाल अंसारी, रेहान रजा खां, शिवम सक्सेना, सिंटू पाठक, आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि 119 मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। उनका चार-पांच दिनों से अस्पताल में उपचार चल रहा है। आज उनके आश्वस्त होने की जानकारी मिली तो उनसे मुलाकात कल से स्वास्थ्य की जानकारी ली। और डॉक्टरों की टीम से मुलाकात कर उनके बेहतर इलाज के लिए कहा। और कहा कि समाजवादी पार्टी प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ घर पर स्थितियों में खड़ी है। उन्होंने सुरेश गंगवार के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष से करी मुलाकात।
