बरेली – बरेली शहर में पंजाबी सेवा संगठन ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पहले से सुनिश्चित कन्याओं के विवाह के लिए आज दहेज के निमित्त तमाम सामान हर्षोल्लास के साथ प्रदान किये। समारोह का आयोजन बरेली शहर के मॉडल टाउन हरिमंदिर में धूमधाम के साथ किया गया। समारोह हरिमंदिर के प्रमुख रवि छाबड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
विवाह कराने के लिए
चयनित कन्याओं के साथ इस सुअवसर पर तमाम सुहागन महिलाओं ने गाने – बजाने के साथ औपचारिक रीति-रिवाज का भी निर्वहन किया।
पंजाबी संगठन की ओर से कन्या को बर्तन, कपड़े और गृहस्थी के तमाम सामान दान के रूप में प्रदान किये गये। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर विनोद पगरानी, अनिल कुमार सक्सेना एडवोकेट, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पंजाबी सेवा संगठन बरेली के संरक्षक संजीव साहनी,पंकज साहनी, जिलाध्यक्ष गौरव खंडूजा, महामंत्री मोहित अरोड़ा, विक्रम साहनी, जतिन आनन्द व अन्य सम्मिलित हुए, कन्या को सौभाग्यवती होने के आशीर्वाद दिए।
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव खंडूजा ने जानकारी दी कि पंजाबी संगठन की ओर से ज़रूरतमंद परिवारों को राशन वितरण कार्यक्रम शीघ्र शुरू किया जाएगा।
रिपोर्टर परशुराम वर्मा
