पीलीभीत जिले में कल पीएम मोदी भरेंगे हुंकार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कल यानी 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में कल शहर और अन्य प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह छह बजे से लेकर कार्यकर्म खत्म होने तक हेलीपैड से लेकर सभास्थल के आगे छतरी चौराहे तक वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि यातायात संबंधी किसी भी समस्या के लिए यातायात प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान से मोबाइल नंबर 9454404104 पर संपर्क किया जा सकता है। शहर में…

पीलीभीत में भालू और टाइगर की मुठभेड़ का वीडियो वायरल

टाइगर रिजर्व में हर दिन वन्यजीवों के अलग-अलग नजारे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते रहते हैं। एक वीडियो फिर प्रसारित हो गई। जिसमें बाघ एक भालू को जंगल के भीतर दौड़ा रहा है। पर्यटकों द्वारा बनाई गई यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रही है। मामला टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र का है। दो दिन पूर्व टाइगर रिजर्व में कुछ पर्यटक सफारी का आनंद ले रहे थे। एक सफारी वाहन से कुछ पर्यटक आगे बढ़े। दूसरे सफारी वाहन से कुछ पर्यटक अगले वाहन से कुछ दूरी पर पीछे…

पीलीभीत में आरोपी को दस साल की सजा

पीलीभीत में सात वर्ष पूर्व हुए जानलेवा हमला करने के आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश राकेश वशिष्ठ ने दस वर्ष की सजा सुनाई। 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। आरोप सिद्ध न होने पर एक आरोपी को दोषमुक्त किया गया। बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावरलाल की वादिनी प्रेमवती ने थाना बीसलपुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र अनिल 27 अक्टूबर 2017 को 11 बजे दिन में मावे की दुकान से घर आ रहा था। रास्ते में मोहल्ले का सनी और उसका दोस्त थाना बरखेड़ा के गांव कटकवारा…

पीलीभीत लोकसभा सीट की भागदौड़ संभालेंगे PM मोदी, शाह और CM योगी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पीलीभीत लोकसभा सीट (Pilibhit Lok Sabha Seat) पर टिकट ही नहीं बदला है, बल्कि चुनाव रणनीति को भी बदलकर रख दिया है। गांधी परिवार की परपंरागत समझी जाने वाली पीलीभीत लोकसभा सीट अब भाजपा संगठन के लिए बेहद प्रतिष्ठापूर्ण बन गई है। यही वजह है कि भाजपा ने तराई की चुनावी रणभूमि पर अपने बड़े स्टार प्रचारकों को उतारने की रणनीति बनाई है। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के…

पीलीभीत :110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा इंजन

शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच दो दिवसीय सीआरएस निरीक्षण रविवार को पूरा हो गया। मुख्य संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने दूसरे दिन माला जंगल से पीलीभीत तक बारीकी से जांच की। स्पीड ट्राॅयल में पीलीभीत से शाहगढ़ तक रेल इंजन 110 प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा। वहीं जंगल में 20 प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन दौड़ाया गया। उम्मीद की जा रही है कि अब सीआरएस निरीक्षण के बाद जल्द ही यात्रियों को पीलीभीत से लखनऊ व दिल्ली तक आसान सफर की सुविधा मिलने लगेगी। मुख्य संरक्षा अधिकारी ने…

पीलीभीत में बालिका के साथ छेड़खानी, तीन वर्ष की सजा

पीलीभीत में एक ग्रामीण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 जुलाई 2017 को वह अपनी पत्नी की दवा लेने पीलीभीत गया था। उसकी नाबालिग पुत्री दिन में 11 बजे गांव के समीप गन्ने के खेत में घास काट रही थी। सद्दाम व राजेंद्र ने अकेला देख कर पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी की। दोनों ने गलत काम करने के इरादे से दुपट्टे से हाथ पैर-बांधकर उसका गला दबाया। विरोध करने पर पीटा। किसी के आने की आहट पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी…

पीलीभीत:पूरनपुर में ठप रही बिजली

विद्युत उपकेंद्र में हाईटेंशन लाइन का आइसोलेटर ब्रेकर बदलने के कारण नगर में छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली नहीं आने से करीब 18 हजार की आबादी प्रभावित हुई। बिजली नहीं आने से दोपहर बाद नगर की पानी सप्लाई भी ठप हो गई। असम हाईवे स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से नगर के उपकेंद्र को आई 33 हजार केवीए लाइन में लगा आइसोलेटर ब्रेकर कई महीने पहले खराब हो गया था। इससे हाईटेंशन लाइन को कट करने और जोड़ने में असुविधा होती थी। कभी-कभार तो आइसोलेटर ब्रेकर काम न…

पीलीभीत का स्टेडियम बना कूड़ाघर

पीलीभीत में बीएसए कार्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिताओं और अभ्यास के लिए बनाए गए मिनी स्टेडियम में बच्चे तो खेल नहीं सके, वह डलावघर जरूर बन गया। इसके निर्माण के लिए क्षेत्रीय सांसद विकास निधि योजना के अंतर्गत 25 लाख रुपये जारी किए गए थे। जबकि निर्माण आरईएस ने करवाया था। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित स्कूल के विद्यार्थियों, अन्य बच्चों के खेलने और प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया। अक्तूबर 2022 में इसका शिलान्यास वरुण गांधी ने किया और निर्माण के लिए 25…

पीलीभीत : ट्रैक्टर में घुसी बोलेरो, युवक की मौत

बीसलपुर मार्ग पर जसौली के पास मंगलवार को मध्यरात्रि के बाद करीब एक बजे तेज रफ्तार बोलेरो गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गई। टक्कर लगने से गन्ना भरी ट्रॉली पर बैठे बीसलपुर के गांव मिगोना निवासी 28 वर्षीय शामीन की गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।गांव मिगोना निवासी मोहम्मद यासीन ने बताया कि वह मंगलवार की रात करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली में गन्ना भरकर बरखेड़ा…

पीलीभीत : पिता और चाचा ने की थी अपनी बेटी की हत्या

बीसलपुर गांव कंनगवां निवासी 17 वर्षीय सीमा की हत्या उसके पिता राजीव और चाचा संजय ने ही की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए किशोरी के प्रेमी के साथ चले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने कड़ाई की तो पूरा मामला खुलता चला गया। पुलिस ने निशानदेही पर छात्रा का शव बरामद कर लिया है। पिता राजीव कुमार ने आठ मार्च को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सीमा सात मार्च की दोपहर 1:30 बजे एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की…

पीलीभीत में बसपा ने अनीस अहमद खां को दिया टिकट

बसपा ने पीलीभीत लोकसभा सीट से पूर्व राज्यमंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू को टिकट दिया है। रविवार को बीसलपुर में हुए कार्यक्रम में बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर ने उनके नाम की घोषणा की। मंडल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर ने बताया कि अनीस अहमद का टिकट हो गया है। उन्होंने सार्वजनिक मंच से भी इसकी घोषणा की। अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। बसपा सरकार में मंत्री भी रहे। फूलबाबू 2009 और 2014 में बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके…

ससुरालवालों ने की दामाद के साथ हरकत, भीड़ ने बचाया

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पेशी पर कचेहरी आए पति से पत्नी और उसके परिजनों ने मारपीट की। कार के शीशे पर पत्थर मारे। मारपीट और हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पति ने पत्नी, ससुर और अन्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मारपीट और शीशा तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । बरेली के होली चौराहा संजय नगर निवासी अभिषेक शंखधार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। सोमवार की दोपहर वह पीलीभीत…

पीलीभीत में कटौती और ट्रिपिंग से बिजली उपभोक्ता परेशान

पीलीभीत में बिजली कटौती और बार-बार की ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को भी कई मोहल्लों में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा अवधनगर कॉलोनी, बेनहर स्कूल, अशोकनगर और अन्य मोहल्लों में कटौती और आपूर्ति बहाल होने के बाद ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को परेशानी हुए। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि अवधनगर कॉलोनी में खंभे लगवाए गए। मरम्मत कार्य भी हुआ। काम की वजह से थोड़ी समस्या रही। काम के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी गई।

पीलीभीत में सड़क पर पत्थर डालने के बाद गायब हो गया ठेेकेदार, दो वर्षों से निर्माण अधूरा

पीलीभीत में करीब दो वर्ष पहले शुरू हुआ पीलीभीत-बरेली मार्ग से कनाकोर तक सड़क का निर्माण अब तक अधूरा है। इस सड़क के निर्माण को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से वर्ष 2022 मेंं मंजूरी मिली थी। 4.87 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया। टेंडर के बाद ठेकेदार सड़क पर पत्थर डालकर गायब हो गया। तब से सड़क इसी हालत में पड़ी है। ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2022 में पीलीभीत मार्ग से कनाकोर होकर सैजनाचक तक जाने वाली सड़क का 4.87 करोड़…

पीलीभीत में वरुण गांधी को अगर नहीं मिला टिकट तो पीलीभीत में इन चेहरों पर दांव खेल सकती है भाजपा

पीलीभीत संसदीय सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी में टिकट की घोषणा को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है। जल्द ही टिकट घोषित होने की संभावना है। हालांकि अभी भी राजनीतिक गलियारे में चर्चा इसी बात को लेकर छिड़ी है कि पार्टी मौजूदा सांसद वरुण गांधी को टिकट दे रही या नहीं। मौजूदा सांसद के साथ ही केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत टिकट के दावेदार हैं। पीलीभीत संसदीय सीट को पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका…

पीलीभीत में आरईएस की 12 सड़कों का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

रविवार को पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग से वाहनपुर होकर कुठिया-हटुआ विजुलाही व अमखेड़ा जाने वाली सड़क पर कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ से जिले में आरईएस की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी 12 सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, सांसद प्रतिनिधि कमलकांत, दीपक पांडेय मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वर्ग की सुविधा को ध्यान में रखकर विकास…

पीलीभीत में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों का रो-रो कर बुरा हाल

ओलावृष्टि से अकेले पूरनपुर तहसील क्षेत्र में ही गेहूं की फसल को करीब 20 प्रतिशत नुकसान होने की आशंका है। अमरिया बिलसंडा बीसलपुर और मरौरी विकासखंड के गांवों में भी अनेक किसानों की गेहूं फसल खेतों में गिर गई थी। इस कारण गेहूं की पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। विगत शनिवार और फिर रविवार को रुक रुक कर कर बरसात होती रही थी। तराई के जिले में दो दिन में 20 मिलीमीटर वर्षा हो गई। साथ ही पूरनपुर व बिलसंडा में इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। इससे गेहूं व…

पीलीभीत के शाहगढ़ स्टेशन के बीच परखे सुरक्षा के मानक

पीलीभीत। गोरखपुर से आई टीम ने पीलीभीत से शाहगढ़ रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों को देखा। माला नदी पुल पर चल रहे कार्यों को देखा। सभी कार्य लगभग पूरे पाए गए। संभावना है कि इसी माह सीआरएस होगा।गोरखपुर हेडक्वार्टर से तारकेश्वर पाल के साथ सेफ्टी टीम पीलीभीत पहुंची। टीम ने पीलीभीत से शाहगढ़ रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेफ्टी मानकों को नोट किया गया। बताया गया कि पीलीभीत से शाहगढ़ तक ओएचई वायरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पोस्ट वायरिंग एक्टिविटी…