थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के गौरीपुर में 20 वर्षीय सोहेल कश्यप का सब अपने निजी निर्माणधीन मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला सोहेल का 3 दिन से लापता थे जैसे उनकी भाभी कुछ काम को लेकर मकान के अंदर गई तो देखा सोहेल फांसी के फंदे पर लटके थे वह चीखते हुए बाहर निकले और परिवार को जानकारी दी लोगों में कोहराम मच गया उसके बाद घर के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरा और अपने कब्जे में…
Category: उत्तर प्रदेश
इटावा में निजी अस्पतालों व क्लिनिको में चलाया गया चेकिंग अभियान
इटावा में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पंजीकृत निजी अस्पताल क्लिनिको के खिलाफ सदन चेकिंग अभियान चलाया इस चेकिंग अभियान से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया शहर के आईटीआई चौराहे से लेकर पीएसी गेट तक अस्पताल को चेक किया गया जिसमें साफ सफाई और डॉक्टर स्टाफ मरीज के लिए व्यवस्था और कई बिंदुओं पर जांच की गई सभी हॉस्पिटलों की एनओसी और दस्तावेज की जांच की गई इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में कई हॉस्पिटलों की खामियां पाई गई बताते चलें इटावा में…
फर्रुखाबाद:-शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ग्लोबल एजुकेटर अवार्ड 2023 डॉ कन्हैया माहौर को चुना गया ,1 अक्टूबर को अंडमान में दिया जाएगा अवार्ड ।
शिक्षा जगत में सूरज की तरह चमकने बाले डॉ. कन्हैया माहौर एसोसिएट प्रोफेसर जूलॉजी विभाग, आर पी पी जी कॉलेज, कमालगंज फर्रुखाबाद को एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ग्लोबल एजुकेटर अवार्ड 2023 के लिए चुना गया।यह पुरस्कार डॉ.कन्हैया माहौर को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा जो 1 अक्टूबर 2023 को पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आयोजित किया जाएगा। डॉ.कन्हैया माहौर को चार प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए गए इस साल। डॉ कन्हैया माहौर ने फर्रुखाबाद का नाम शिक्षा जगत…
बीजेपी की बैठक में यूपी में हारी हुई 14 सीटों को जीतने के लिए बनी रणनीति, इस बार निशाने पर रायबरेली और मैनपुरी भी
लखनऊ लोकसभा चुनाव 2019 में हारी हुई 14 लोकसभा सीटों पर 2024 में जीत के लिए भाजपा प्रत्येक बूथ पर प्रबंधन और सामाजिक समीकरण के हिसाब से चुनावी रणनीति बनाएगी। पार्टी प्रत्येक बूथ पर जीत से ही 80 लोकसभा क्षेत्रों में विजय के मंत्र के साथ काम करेगी। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना के तहत मैनपुरी, अंबेडकर नगर, लालगंज, श्रावस्ती और अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्रों के संयोजक, प्रभारी और विस्तारकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा…
अवध में संघ के विस्तार, राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार और हिंदुत्व के मुद्दों पर मोहन भागवत ने मंथन किया
लखनऊ में शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे। वह संघ कार्यालय भारती भवन और निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। भागवत 24 सितंबर तक संघ के अवध प्रांत की कार्यकारिणी, अवध प्रांत के सात विभागों और संघ दृष्टि से 26 जिलों की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया।भागवत अवध में संघ के विस्तार, राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार और हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन किया। वहीं, देर शाम CM योगी मिले। दोनों के…
शनिवार को मनाया जाएगा डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह
डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह शनिवार को मनाया जाएगा। शुक्रवार को दीक्षांत की रिहर्सल की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने मेहमानों की भूमिका निभाई। दीक्षांत शुरू होने की घोषणा से लेकर दीक्षांत सम्पन्न होने की तक घोषणा की रिहर्सल हुई।दीक्षांत समारोह के रिहर्सल में यूपी की राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष की भूमिका में प्रो. शेफाली यादव रहीं। वहीं मुख्यमंत्री की भूमिका प्रो. नागेन्द्र यादव ने निभाई। मुख्य अतिथि पद्मश्री कनुभाई टेलर हैं। जिनकी भूमिका में डा.आशुतोष पाण्डेय रहे।दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री नरेन्द्र कश्यप की भूमिका…
पीलीभीत में संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित होने पर नाराज हुए वरुण गांधी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को लिखी चिट्ठी
एक महिला मरीज की मौत के बाद अमेठी के संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया. इस मामले में पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को एक पत्र लिखा है. पत्र के जरिए वरुण गांधी ने बृजेश पाठक को फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. सांसद वरुण गांधी ने कहा कि अस्पताल के बंद हो जाने से आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी. इंदिरा गांधी ने किया था शिलान्यास बृजेश पाठक के नाम खत लिखते हुए…
फर्रुखाबाद:- 66 वीं क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सी० पी० विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज कायमगंज में ।
कायमगंज में दो दिवसीय 22और 23 सितम्बर को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद नरेंद्र सिंह , विशिष्ट अलिशि प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय भटासा, संयोजक श्री योगेश चन्द्र तिवारी, सह संयोजक डॉ. मनोज तिवारी द्वारा मसाल जलाकर लिया गया। इसके बाद संयोजक द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया | डॉ. मनोज तिवारी जी ने आये हुए सभी प्रधानाचार्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के समक्ष विद्यालय की छात्राओं में स्वागत गान व नृत्य प्रस्तुत किया । माननीय…
पीलीभीत में मुख्यमंत्री के आने की संभावना पर मुस्तफाबाद में जमाया अधिकारियों ने डेरा
पीलीभीत वन्यजीव सप्ताह के अंतिम दिन छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के यहां आने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम लगभग तय मानकर टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने तैयारियांं तेज कर दी हैं। एक दिन पहले मुस्तफाबाद में उच्च वनाधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ निरीक्षण भी किया। इसके बाद अब सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। एक अक्तूबर से शुरू होने वाले वन्यजीव सप्ताह के समापन पर छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री पीलीभीत आ सकते हैं। उनके इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों…
प्रयागराज : मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक सम्पन्नमण्डलायुक्त ने उद्यमियों/निवेशकों से सम्बंधित समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के दिए निर्देश
मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवास्वरोजगार योजना, अप्रेंटिस के लम्बित भुगतान के सम्बंध में, एक जनपद-एक उत्पाद योजना, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में मण्डल अधीनस्थ जनपदों में विभागवार प्राप्त निवेश प्रस्ताव सहित अन्य विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने उद्यमियों एवं निवेशकों की समस्याओं/उनके आवेदनपत्रों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण किए जाने का निर्देश सम्बंधित विभागों के…
प्रयागराज-मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक एवं डेंगू नियंत्रण अभियान की समीक्षा की
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आशु पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह 03 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक एवं डेंगू नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक की। अपर जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को समन्वय स्थापित कर डेंगू अभियान संचालित करने के लिए निर्देशित किया। शिक्षा विभाग को प्रार्थना सभा में डेंगू एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग एवं पंचायती राज विभाग को साफ-सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाने हेतु कहा है। उन्होंने चिकित्सालयों में डेंगू…
सीतापुर: पांच बच्चों की मां पति को छोड़कर प्रेमी संग हुई फरार
मिश्रित कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी निवासी कामता पुत्र रज्जू ने प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि दिनांक 17 सितंबर को पीड़ित भट्टे पर काम करने गया था उसकी पत्नी व पांच नाबालिक बच्चे घर पर थे समय करीब 11 बजे दिन में गांव के ही निवासी अंकित पुत्र हरी पीड़ित की पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर बहला फुसलाकर कही भगा ले गए है घर में रखा सारा जेवर व 7 हजार रुपए की नगदी वह अपने साथ ले गई है पीड़ित का…
औरैया: टेंपो पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल
दिबियापुर : ट्रक की चपेट से औरैया से दीवियापुर आ रहे टेंपू पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना थाना औरैया कोतवाली क्षेत्र के गांव चिचौली के पास नदी पुल पर औरैया की तरफ से आ रहे टेंपू में ट्रक का पिछला हिस्सा लगने से टेंपू बेकाबू होकर पलट गया टेंपू पलटगया जिससे टेंपू सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो घायलों को मौके पर पहुंचीं 108 एम्बुलेंस द्वारा तुरंत जिला अस्पताल औरया पहुंचाया गया अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का…
बदायूं: भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति की समीक्षा मीटिंग हुई संपन्न
जिले में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति जिला बदायूं की कार्यकारिणी के द्वारा ब्लॉक आसफपुर के गांव किशनपुर (बड़पूरा) में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।जिसमें तमाम ग्रामवासी व यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है।ताकि किसानों की समस्याओं का निदान किया जा सके।और बदायूं के तेज तर्रार जिला महासचिव सचिन बाबू ने किसानों के बीच अपनी बात रखी और बताया कि हम आपसे वोट मांगने नहीं आए और ना ही…
मैनपुरी में सीडीओ ने 3 वन क्षेत्राधिकारियों का वेतन रोका
मैनपुरी में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक में समीक्षा की। वन क्षेत्र की भूमि बंदोबस्त में अमल दरामद के कार्य में शिथिलता बरतने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी करहल, मैनपुरी, किशनी का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए। कहा कि संबंधित अधिकारी उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वन क्षेत्र की चिह्नित भूमि को प्राथमिकता पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि कई विभागों द्वारा हरीतिमा एप पर अभी तक जियो टैग नहीं कराया…
शहरी क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में मिल रहे हैं डेंगू के मरीज
लखनऊ में डेंगू लगातार हमलावर हो रहा है। गुरुवार को 26 नए लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा हैं।शहरी क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इसके अलावा कस्बाई क्षेत्रों में भी बुखार रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ हैं।ऐशबाग, रेडक्रॉस, इटौंजा, सिल्वर जुबली में एक-एक, अलीगंज में चार, चन्दरनगर, चिनहट, एनके रोड, टूडियागंज में तीन- तीन लोग डेंगू की चपेट में आए। सरोजनीनगर, इन्दिरानगर में चार लोग डेंगू…
प्रयागराज ; मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज समेत सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। बैठक में अन्नपूर्णा भवन योजना (मॉडल शॉप) के अन्तर्गत उचित दर दुकानों के निर्माण के सम्बन्ध में जनपदवार 75 दुकानों के निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं तथा शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत / नगर पालिका परिषद / नगर निगम के आर्थिक स्रोतों/ मनरेगा आदि योजनाओं से राशन की दुकानों का निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में यथासंभव पंचायत भवन एवं शहरी क्षेत्रों…
25 हजार रुपए लेने के आरोप में एलडीए बाबू निलंबित, बाबू की हरकत देख आया वीसी को गुस्सा
एलडीए बाबू ने 250 रुपए की रसीद का सत्यापन करने के लिए 25 हजार रुपए फरियादी से ले लिया। मामला एलडीए के प्राधिकरण दिवस पर खुला। उसके बाद एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी ने मामले में सख्ती दिखाते हुए न बाबू को निलंबित किया बल्कि महज एक घंटे के अंदर काम भी कराया।दरअसल, मोतीझील निवासी मुसीर हुसैन को साल 1982 में भवन संख्या ई1/93 आवंटित हुआ था। उन्होंने इसका पूरा भुगतान कर दिया था। लेकिन एक 250 रुपए की रसीद पर सत्यापन का काम बाकी था। अब इस काम के लिए…
जौनपुर : युवती से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
शाहगंज/सरपतहां : थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र राय, कांस्टेबल संदीप खरवार व शरद वैश्य के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि विश्वसनीय सूचना के आधार पुलिस ने दुष्कर्म में वाञ्छित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान स्थानीय क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी विक्रम गौड़ पुत्र राम अवतार गौड़ के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए…
पीलीभीत में भाई को मारने के लिए हथियार लेकर घर में घुसा युवक
पीलीभीत में जमीन के विवाद में बरहा गांव में एक युवक मां को साथ लेकर भाई का मारने की नीयत से मंगलवार रात को उसके घर में घुस गया। उसके साथ कुछ लोग थे जो तमंचे लिए हुए थे। चीख-पुकार मची तो हमलावर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बरहा निवासी अतुल और आकाश शर्मा सगे भाई हैं। दोनों भाइयों में जमीन का विवाद चल रहा है। मां फूला देवी अतुल के साथ है। मंगलवार रात करीब आठ बजे…
