पीलीभीत में केक काटकर मनाया कन्याओं के जन्म का उत्सव

पीलीभीत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका सप्ताह पर गांधी प्रेक्षागृह में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नवजात कन्याओं के जन्म की केक काटकर खुशी मनाई गई। उन्हें उपहार भी दिए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने 11 बालिकाओं से केक कटवाया। उन्हें बेबी किट व मिठाई देकर बधाई दी। अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल भी लगाया…

पीलीभीत में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

पीलीभीत में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने होटलों और ढाबों में तलाशी ली। बस अड्डों और रेलवे जंक्शन पर संदिग्धों का सामान देखा। शहर में पुलिस ने गश्त की। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में पुलिस ने चेकिंग की। होटलों व ढाबों को खंगाला गया। होटल स्वामियों को चेतावनी दी कि अगर शराब आदि पिलाने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। होटलों में रजिस्टर देखे। वहां रुकने वाले लोगों की आईडी चेक की। इसके बाद पुलिस ढाबों…

पीलीभीत में कोहरे की चादर में लिपटी तराई, विजिबिलिटी हुई शून्य, पारा पहुंचा पांच डिग्री

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पीलीभीत में घने कोहरे ने लोगों को परेशान किया है। मौसम विभाग की ओर से शीतलहर जारी रहने का पूर्वानुमान दिया गया है। तराई के जिले में बुधवार को पूरी रात कोहरा पानी की नन्हीं-नन्हीं बूंदों के रूप में आसमान से टपकता रहा। इस कारण वातावरण में काफी गलन रही। गुरुवार को सुबह कोहरा ज्यादा घना हो गया। पूस का महीना जाते जाते भी खूब ठिठुरा रहा है। माघ महीने की पहली सुबह भी अत्यधिक ठंडी रहने की संभावना जताई गई…

छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने आरोप बॉयफ्रैंड को गिरफ्तार कर लिया

लखनऊ के सेलिब्रिटी मीडोज अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने आरोप बॉयफ्रैंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक आईटी कंपनी में अधिकारी है। वहीं दूसरे नामजद आरोपी की भूमिका पुलिस जांच रही है। पुलिस का कहना है कि सुबूत मिलने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। छात्रा नीट की तैयारी के साथ ही मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही थी। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने उसके बॉयफ्रैंड और उसके दोस्त के खिलाफ…

प्रयागराज-पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

दिनांक 25.01.2024 को पौष पूर्णिमा के पावन अवसर व माघ मेला के द्वितीय स्नान पर्व पर लगभग 09 लाख 80 हजार स्नानार्थियों व श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम तट तथा गंगा जी के तट पर बनाये गये विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी एवं पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी। माघ मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था…

फर्रुखाबाद:14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक बृहद मानव श्रृंखला एवं भव्य विशाल मतदाता जागरूकता अभियान रैली का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद,आज दिनांक 25 जनवरी 2024 को 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक बृहद मानव श्रृंखला एवं भव्य विशाल मतदाता जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया गया। आज के 14 वें राष्ट्रहीय मतदाता दिवस की थीम “वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरूर डालेंगे हम ” विविध पर आधारित स्वीप के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी महोदय सेजय कुमार सिंह ने करते हुए सभी को मतदाता शपथ दिलाई एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में विद्यालयों और महाविघालयों के छात्र/छात्राओं…

फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जनपद के विभिन्न कॉलेज में नमो नव मतदाता सम्मेलन का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद,आज 25 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा जनपद के विभिन्न कॉलेज में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत नव मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना।जनपद के राजेपुर के ग्राम गांधी स्थित वीरेंद्र सिंह कॉलेज ग्राम रामपुर डफरपुर के चंद्रावती इंटर कॉलेज कायमगंज के सीपीबीएन इंटर कॉलेज बधार के मेजर एसडी कॉलेज नाला मछरेहटा के एनएकेपी इंटर कॉलेज नवाबगंज के मंझना स्थित एसके इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ।कायमगंज के सीपीवीएन…

फर्रुखाबाद:जिला कारागार में मतदाता दिवस की शपथ जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई

फर्रुखाबाद, आज 25 जनबरी 2024 को जिला कारागार फतेहगढ़ में मतदाता दिवस की शपथ जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई । अपने संबोधन में मुकुंद ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर संवैधानिक अधिकार के अंतर्गत मतदान का अधिकार प्राप्त हो जाता है ।मतदान का अधिकार एक ऐसा अधिकार है जो हर जाति ,धर्म ,समुदाय, अमीर ,गरीब , दिव्यांग, शिक्षित , अशिक्षित और पुरुष , महिला और किन्नर सभी का मतदान का एक समान…

हरदोई:- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज टड़ियावां में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवससंपन्न हुआ

आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज टड़ियावां में आयोजित #नमो_नव_मतदाता_सम्मेलन में नव मतदाताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन को लाइव सुना।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह जी लाला सिंह जी मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता जी पूर्व जिला महामंत्री युवा मोर्चा आलोक गुप्ता जी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विपिन कुशवाहा जी मुंदन सिंह जी दिनेश पाल जी संतोष भार्गव जी उदयराज जी सहित मण्डल पदाधिकारी मौजूद रहे।आप सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। रिपोटर – क्राइम ब्यूरो चीफ प्रदीप…

हरदोई के अध्यक्ष पद पर चार और महामंत्री के लिए दो नामांकन

शाहाबाद अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार और महामंत्री पद पर दो लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 31 जनवरी को मतदान होगा। 211 अधिवक्ता मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए गठित एल्डर्स कमेटी के सदस्य विमलेश लोधी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रामजी तिवारी, वरुणेश मिश्रा, राज कुमार रावत और संत कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। महामंत्री पद के लिए बसंत गुप्ता और बलराम दीक्षित ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के…

हरदोई: ट्रैक में फंसी साइकिल निकाल रही थी छात्रा, अचानक आ गई ट्रेन, कटकर दर्दनाक मौत

हरदोई जिले में हरदोई-पिहानी मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक में फंसी साइकिल निकालने की कोशिश कर रही छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मझिला थाना क्षेत्र के अररिया गांव निवासी गंधर्व पाल की पुत्री नेहा (20) देहात कोतवाली क्षेत्र के पोहकर पुरवा में अपने चाचा वेदपाल के घर रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। रोज की तरह मंगलवार को भी वह साइकिल से कोचिंग गई थी। दोपहर बाद वापस घर जा रही थी। पिहानी मार्ग…

मैनपुरी में पुलिस ने मुठभेड़ में चार लुटेरों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल; कब्जे से लूट का माल बरामद

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के दौरान चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इनके कब्जे से लूट चोरी का माल बरामद हुआ। एसपी ने घटनास्थल पहुंच कर जानकारी ली है। कुरावली थाना पुलिस लखौरा-औंछा मार्ग पर मंगलवार की रात चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइक पर चार संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार फायरिंग करते हुए मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने फायरिंग करते हुए…

प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सभी सहयोग करें

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को विधायक भोगांव रामनरेश अग्रिहोत्री ने सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की आत्मा है। देश का सबसे बड़ा प्रदेश, सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला प्रदेश है। प्रदेश से ही दिल्ली सरकार का रास्ता जाता है। हम सबको प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अपना सहयोग करना होगा। उत्तम प्रदेश बनाने में हम सबको भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि देश, प्रदेश का इतिहास…

पीलीभीत में लोकतंत्र सेनानी रुपलाल का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

लोकतंत्र सेनानी का बीमारी के चलते 74 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। पुलिस की सलामी के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। न्यूरिया खुर्द उर्फ़ शिवपुरिया निवासी लोकतंत्र सेनानी रूप लाल शर्मा वर्ष 1976 में पीलीभीत की जेल मे बंद रहे थे। वह तीन वर्ष से बीमार चल रहे थे। उनके बड़े पुत्र जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनको फालिस का दौरा पड़ा था। इसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात उनका निधन हो गया। निधन की सूचना पर तहसीलदार राम ऋषि रमन,…

टक्कर मारने के बाद स्कूटी सवार को कार ने घसीटा, चालक की मौत

पीलीभीत। किसी परिचित की स्कूटी से स्टेशन रोड पर किसी काम से जा रहे युवक को कार सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वह काफी दूर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी की रहने वाली रानी देवी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे उसका पुत्र विशाल सैनी (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र सैनी किसी काम से अपने साथी की स्कूटी से स्टेशन पर गया था। जैसे ही वह स्कूटी लेकर राजानी गेस्ट हाउस के निकट पहुंचा।…

पीलीभीत में खेत की रखवाली कर रहे किसान की भालू के हमले में मौत

कलीनगर (पीलीभीत)। जंगल से सटे खेत में फसल की रखवाली करने गए किसान की मंगलवार रात भालू के हमले में मौत हो गई। बुधवार सुबह तक जब किसान घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने खोजबीन की। परिजन को खेत में लहुलूहान हालत में शव पड़ा मिला। जानकारी के बाद भी दोपहर तक वन अफसरों के न आने से नाराज ग्रामीणों ने खटीमा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। बराही के रेंजर अरुण मोहन ने मौके पर पहुंचकर मुआवजे का आश्वासन दिया तो ग्रामीण मानें। इसके बाद पुलिस ने शव…

पीलीभीत में बड़े भाई के हत्यारे को उम्रकैद

पीलीभीत में सगे बड़े भाई के चाकू से हत्या करने वाले विशुनंदन शर्मा को अपर सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ढुंगराकोटी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 27 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सान्या शर्मा निवासी नई बस्ती ने 22 अक्तूबर 2017 को सुनगढ़ी कोतवाली में अपने देवर विशुनंदन शर्मा के खिलाफ पति मनु शर्मा की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि सान्या के पति मनु शर्मा दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वह पति के साथ दीपावली मनाने के लिए अपने…

पीलीभीत में बाघों की दहाड़ ने दिलाई पर्यटन को पहचान

पीलीभीत में जंगल और यहां के बाघों ने इसे देश में एक नई पहचान दिलाई है। शारदा डैम के किनारे स्थित चूका बीच का नजारा सैलानियों के लिए गोवा जैसा एहसास कराता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती है। देशी-विदेशी सैलानी यहां आना अधिक पसंद करते हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व का चूका बीच और लखनऊ की शान गोमती नदी का उद्गम स्थल दो ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जो सैलानियों को खासी आकर्षित करती है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का जंगल न केवल बाघों की मौजूदगी को लेकर बल्कि…

पीलीभीत में धोखाधड़ी के मामले में दोषी को छह माह की सजा

पीलीभीत में धोखाधड़ी कर पट्टे की जमीन का सौदा कर 1.80 लाख रुपये हड़पने और चेक बाउंस के मामले में अपर सिविल जज ज्योति प्रकाश सिंह ने दोषी परिमल सरकार को छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। न्यूरिया कॉलोनी ठाकुर नगर निवासी भवतोष ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके मोहल्ले का ही अभियुक्त परिमल सरकार न्यूरिया कॉलोनी उत्तरी सहराई में प्लॉटिंग कर रहा था। अभियुक्त ने उससे 20 दिसंबर 2020 को एक प्लॉट का सौदा किया।…

9वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर छात्रा की मौत

लखनऊ के सेलिब्रिटी मीडोज अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर छात्रा की मौत मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। जब छात्रा की मां ने बेटी के दो दोस्तों पर एफआईआर दर्ज कराई। उनके आरोप हैं कि उनकी बेटी को पार्टी के बहाने दोनों लड़कों ने अपने फ्लैट पर बुलाया। शराब पिलाई। फिर बेटी के नशे में होने का फायदा उठाने का प्रयास किया।जब उनकी बेटी ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर फ्लैट की बालकनी से उसको नीचे फेंक दिया। फिर नशे में बालकनी से…