जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्यो से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति कक्षा 9-10 की कक्षाओं से सम्बन्धित पाठ्यक्रमों के त्रृटिपूर्ण आवेदन छात्रों से ऑनलाइन 10 फरवरी 2024 तक ठीक कराकर उनकी हार्डकापी 13 फरवरी तक विद्यालयों जमा कराने के साथ ही त्रुटियां ठीककर जमा किये गये छात्रों के आवेदन पत्रों को 14 फरवरी 2024 तक विद्यालय के अभिलेखों से मिलान कर ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करायें। रिपोटर – जिला ब्यूरो गौरव कश्यप
Category: उत्तर प्रदेश
हरदोई : अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 13 मार्च को कराई जायेगी।
सहायक श्रमायुक्त डा0 संजय कुमार लाल ने उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) से आच्छादित बच्चों के अभिभावकों को सूचित किया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय ग्राम सिठौली कलां व मोहन लालगंज लखनऊ में शैक्षिणिक सत्र 2024-25 हेतु कक्षा-6 तथा कक्षा-9 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा बोर्ड द्वारा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी 2024…
प्रयागराज- विकासखण्ड परिसर, होलागढ, प्रयागराज, में लगा रोजगार मेला, 46 युवाओं को तथा श्रृंगवेरपुर धाम बिकासखंड 35 युवाओ को मिला रोजगार।
07 फरवरी 2024, को उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दीन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में विकासखण्ड परिसर, होलागढ, प्रयागराज के विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्धाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मा0 विनोद त्रिपाठी जी के द्वारा किया गया। इस मेले में 06 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न प्रकार रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया है। इस मेले में विकास खण्ड के 155 युवाओं ने प्रतिभाग किया व…
मैनपुरी में चौकीदार हैं पुलिस की तीसरी आंख
मैनपुरी के ग्राम चौकीदार पुलिस के लिए तीसरी आंख की तरह होते हैं। ग्राम स्तर पर चौकीदार से मिलने वाली कई सूचनाएं पुलिस के लिए काफी मददगार होती हैं। बुधवार को यह बातें एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने दन्नाहार थाने के निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने ग्राम चौकीदारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें वर्दी और साइकिलें भी दीं। एडीजी ने अभिलेखों के रखरखाव को लेकर थानाध्यक्ष की सराहना की।मंगलवार को जिले में दो वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंची एडीजी आगरा जोन ने दूसरे दिन बुधवार की सुबह पुलिस लाइन…
मैनपुरी में पति खर्च करने के लिए नहीं देता पैसे, थाने पहुंची विवाहिता, बोली- मुकदमा दर्ज करो, पुलिस भी रह गई सन्न
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पति द्वारा खर्चे के लिए पैसे न देने पर पत्नी थाने पहुंच गई। दोनों को थाने में बुलाकर समझाया गया तो बात बन गई। पति खर्च देने के लिए राजी हो गया तो पत्नी भी मान गई। मंगलवार को दंपती के विवाद में पुलिस ने समझौता कराया। इसके बाद हंसी खुशी दंपती घर चले गए। मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के पुड़री गांव का है। गांव निवासी प्रीती देवी ने सोमवार को थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें पति अनुज पर परेशान किए जाने का…
मैनपुरी में निमोनिया से बच्चे और अस्थमा से वृद्ध ने तोड़ा दम, दो की हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अस्थमा के साथ ही निमोनिया के मरीजों की दिक्कत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के साथ ही तीन माह के एक बच्चे की निमोनिया से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई। दो अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में 563 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 11 मरीज…
पीलीभीत में पीटीआर में दिखी दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली
कलीनगर में बाघ और तेंदुए की मौजूदगी से पहचान रखने वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल में दुनिया की सबसे छोटी बिल्ली भी पाई जाती है। पूर्व में जंगल घूमने आए वाइल्डलाअइफ फोटोग्राफर शिशिर जैन ने अचानक दिखीं रस्टी स्पॉटेड कैट की तस्वीर कैमरे में कैद कर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की। इस शर्मीली बिल्ली की कई खासियत हैं। पीटीआर के जंगल का प्राकृतिक वातावरण वन्यजीवों के लिए अनुकूल है। जंगल में बाघ और तेंदुए की मौजूदगी हमेशा चर्चाओं में रहती है। वहीं, सांप और पक्षियों का…
पीलीभीत में पत्नी की हत्या कर शव गायब किया
बीसलपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव गायब कर दिया था। मामले में एक वर्ष बाद न्यायालय के आदेश पर दियोरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दियोरिया कोतवाली के गांव पैनिया हिम्मत निवासी रामगोपाल ने बताया कि उनकी पुत्री रेखा का विवाह वर्ष 2015 में दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ही गांव जादौंपुर पट्टी निवासी सालिगराम से हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में वैचारिक मतभेद पैदा हो गए थे। दोनों के मतभेद खत्म कराने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन…
पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा की गयी गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश
पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा दिनांक 07.02.2024 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये। सम्मेलन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। गोष्ठी के प्रारम्भ में जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन किया गया जिसमें कर्मचारीगणों द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा कर आज सम्मेलन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन…
पीलीभीत में सप्तसरोवर जाने वाला मार्ग बदहाल, सैलानी परेशान
कलीनगर में पर्यटन के लिहाज से भले ही सप्तसरोवर को विकसित करने के साथ ग्राम पंचायत में होम स्टे की सुविधा शुरू की गई हो, लेकिन मूलभूत सुविधाएं न मिलने से सैलानी मायूस हैं। सप्तसरोवर जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत होने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैलानियों का कहना है कि विभाग को मार्ग की बदहाली को दूर करना चाहिए। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चूका बीच की तर्ज पर सप्तसरोवर को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। वर्तमान में चार हट के…
पीलीभीत में आठ करोड़ के मुआवजे की मिली मंजूरी
बरेली- सितारगंज हाईवे के लिए ली गई भूमि का मुआवजा देने के लिए सभी दस्तावेज और प्रक्रिया के बाद हरी झंडी दे दी गई है। इसके लिए आठ करोड़ रुपये की स्वीकृत पत्र जारी हो गया है। अब किसानों के खातों में रुपये डाले जाएंगे। कई दिनों से सिटी मजिस्ट्रेट के यहां पत्रावलियों का सत्यापन कार्य चल रहा था। बरेली से पीलीभीत होते हुए सितारगंज तक प्रस्तावित फोरलेन हाईवे के निर्माण को अब गति मिलेगी। सदर तहसील के बाद दूसरे चरण के लिए अमरिया तहसील क्षेत्र के 27 गांवों के…
पीलीभीत में बाढ़ खंड की टीम ने देखे शारदा नदी किनारे के हालात
पूरनपुर में शारदा नदी की बाढ़ से गांव चंदिया हजारा और आसपास के क्षेत्र को बचाने के लिए जीओ बैग की ठोकर बनाने का टेंडर होने और चेनेलाइजेशन को स्वीकृत मिलने के बाद बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने टीम के साथ नदी किनारे पहुंचकर स्थिति को देखा। नदी तट पर पहुंचे लोगों को धनराशि अवमुक्त होने पर शीघ्र काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। शारदा नदी ने पिछले तीन-चार साल से गांव चंदिया हजारा और आसपास इलाके में भारी तबाही मचा रखी है। नदी से गांव को बचाने के…
पीलीभीत में इमरजेंसी वार्ड के गेट पर प्रसव, नवजात की मृत्यु, डीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने की जांच
राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के गेट पर महिला का प्रसव हो गया। समय पर स्टाफ के न पहुंचने के कारण नवजात की मृत्यु हो गई। लापरवाही पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच समिति गठित कर दी है। उधर जिलाधिकारी ने भी इसका संज्ञान लिया। डीएम ने स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम को जिला अस्पताल भेजकर पूरे मामले की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के गेट पर महिला का प्रसव हो गया। समय…
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाषण दिया
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाषण दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फुल फॉर्म में दिखे। अपने पूरे भाषण के दौरान सीएम योगी ने शिवपाल यादव को चच्चू कह कर संबोधित किया । और 1 घंटा 49 मिनट तक चले भाषण में सीएम योगी ने 10 बार चच्चू और एक बार चाचा कहकर शिवपाल सिंह यादव का जिक्र किया । इसके साथ ही सीएम योगी ने अखिलेश के परिवार और पीडीए पर जमकर निशाना साधा।अखिलेश यादव…
गाजीपुर: राष्टीय विकास समाज पार्टी का सदस्यता सम्मेलन धावा गांव मे हुआ आयोजित
गाजीपुर।जखनियांराष्ट्रीय विकास समाज पार्टी का सदस्यता सम्मेलन धावा गांव में आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक यादव ने कहा कि राष्टीय अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे राट्र निर्माण का कार्य युवा शक्ति द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैआज हमारे देश को मजबूत बनाना है तो युवा शक्ति को आगे आना होगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैं कई पार्टियों में रहा हूं लेकिन देश के दबे कुचले लाचार गरीब और असहाय लोगों के लिए कोई भी पार्टी आगे बढ़कर काम नहीं करती है चुनाव आने पर लोगों का वोट लेने के…
हरदोई:सभागार निर्माण कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें:- जिलाधिकारी
हरदोई :जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्टेªट परिसर में नवीन निर्माणाधीन सभागार का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी प्रान्तीय खण्ड तथा ठेकेदार को निर्देश दिये कि सभागार की लाइट, सीटिंग व्यवस्था, सांऊड, वाई-फाई, टीवी स्कीन आदि कार्य व्यवस्थित ढ़ग से कराये साथ ही सड़क, मेन गेट एवं अन्य कार्यो में प्रगति लाते हुए समय पर पूर्ण करायें और कार्यो की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेªट प्रशान्त तिवारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित कुमार मिश्रा…
हरदोई: बैठक में सीडीओ ने विद्यालयों के परीक्षा परिणाम की विद्यालय वार तथा कक्षावार की समीक्षा ,आगामी परीक्षा परिणाम में विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार लायेःसीडीओ
जनपद में निपुण भारत अभियान की समीक्षा हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में परीक्षा में न्यून प्रदर्शन वाले 40 विद्यालयों (प्रति विकासखण्ड 02) के प्रधानाध्यापक / इं०प्रधानाध्यापक की बैठक विगत दिवस विकास भवन हरदोई में आयोजित की गयी। बैठक में उक्त विद्यालयों के परीक्षा परिणाम की विद्यालयवार तथा कक्षावार समीक्षा की गयी तथा न्यून प्रदर्शन पर अत्यन्त रोष व्यक्त किया गया। महोदया द्वारा समस्त शिक्षकों को विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में तत्काल सुधार लाये जाने के निर्देश प्रदान किये गये।उन्होने कहा कि बच्चों को लगातार अभ्यास कराने, बच्चों की…
हरदोई: 09 मार्च 2024 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।
हरदोई : जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह के द्वारा दिनांक 09 मार्च 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि 09 मार्च 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट , मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल…
हरदोई: परिवार नियोजन के संदेशो के पहुॅचाने के लिये रवाना हुए सारथी वाहन।
हरदोई: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रोहिताश कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से सारथी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई ने बताया कि जनपद मुख्यालय सहित सभी 19 ब्लाकों में यह सारथी वाहन दिनांक 07 फरवरी 2024 से 10 फरवरी 2024 तक भ्रमण करेगे। आपने बताया कि जनपद मुख्यालय स्तर पर 02 वाहन 04 दिन तथा ब्लाक स्तर पर 03 वाहन 04 दिन तक भ्रमण कर प्रचार प्रसार करेगें। वाहन संचालन का उदे्दश्य जन समुदाय को सीमित परिवार के बारे में जागरूक करने के…
हरदोई:अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर पर्वतारोही अभिनीत ने फहराया तिरंगा75 वें गणतंत्र दिवस पर में 75 फीट का तिरंगा माउंट किलिमंजारो की चोटी पर फहराया।
हरदोई :अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करके देश की आन-बान-शान से तिरंगा फहराकर प्रदेश व देश के लिए एक नया इतिहास रचा है। माउंट किलिमंजारो पर पर्वतारोही अभिनीत ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर भारतीय तिरंगा फहराया ।पर्वतारोही अभिनीत ने माउंट किलिमंजारो पर भारत का राष्ट्रीय गान गाकर 19341 फीट ऊंचाई पर अपना गणतंत्र दिवस मनाया। पर्वतारोही अभिनीत ने वहां से प्रकृति संरक्षण का बैनर फहराकर लोगों को प्रकृति बचाओ अभियान के प्रति…
