जिला पीलीभीत के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव उमरिया निवासी सर्वेश कुमार पुत्र मोतीराम का मिट्टी का मकान है। इसमें तीन कमरे हैं। रविवार की सुबह पांच बजे एक कमरे की छत गिर जाने से सर्वेश उसकी गर्भवती पत्नी गुलशन अरविंद कुमार उसकी पत्नी छाया पुत्र आयुष उमेश और गुड्डू मलबे के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को मलबे के नीचे से निकाला। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बरखेड़ा…
Category: उत्तर प्रदेश
बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ बुद्धेश्वर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में 3 दिनों से बिजली सप्लाई न होने के चलते स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ बुद्धेश्वर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ़ मुर्दाबाद के नारे लगाए।स्थानीय लोगों ने बताया, लोधी भवन ट्रांसफार्मर से की जा रही विद्युत सप्लाई सही तरीके से न होने पर क्षेत्रीय लोगों को पीने के पानी की किल्लत लगातार हो रही है। कई बार इस बारे में स्थानीय लोगों ने जेई और अन्य अधिकारियों से इसकी लगातार शिकायत की, लेकिन…
ललितपुर के एक गांव के बूथ पर 100% मतदान, देश में इतिहास !
उस बूथ में केवल 357 वोट थे। बीएलओ रिपोर्ट के अनुसार एक वोटर बेंगलुरु में था।ललितपुर DM द्वारा उस मतदाता का फ्लाइट से बंगलुरु से भोपाल का टिकट 18000/ रुपए का बनवाया गया।भोपाल से सरकारी गाड़ी द्वारा अंतिम मतदाता को उस बूथ तक लाकर 1बजे वोट डलवाकर मतदान संपूर्ण /समाप्ति की घोषणा कर दी गई है। आने जाने का फ्लाइट का किराया DM द्वारा वहन किया गया रिपोटर – अर्पित यादव
औषधीय गुणों से भरपूर आयुर्वेदिक सत्यनाशी पौधा
आमतौर पर गर्मियों के दिनों में खेतों में मेड पर खुद से उगने वाला यह पौधा बिहार में कई नाम से जाना जाता है। इसके पीले फूल लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। गेहूं और सरसों की फसल में यह खुद-ब-खुद उग आता है। भरभार, घमोई सत्यनाशी भट कटेया और न जाने किन-किन नाम से इसे संबोधित किया जाता है।देश के ज्यादातर हिस्से में अगर किसी को सत्यानाशी कहा जाता है तो उसका मतलब काम खराब करने वाले व्यक्ति से होता है. ऐसा व्यक्ति जो किसी काम का ना हो,…
धर्मेंद्र यादव और दरोगा सरोज के लिए 21 को अखिलेश यादव और डिंपल यादव आजमगढ़ में करेंगे जनसभा
लोकसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक बढ़ रहा है वैसे ही सियासी पारा गरम होता जा रहा है। पार्टी के दिग्गज और प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार में कोई कसर नही छोड़ रहे है। आजमगढ़ की लालगंज और आजमगढ़ सदर लोकसभा सीटों पर 25 मई को छठवें चरण का मतदान होना है। ऐसे में लगातार पार्टियों के दिग्गज नेताओं का जनपद में आना जाना लगा हुआ है। चार दिन, तीन जनसभाएं इतने कम समय के अंतराल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निरहुआ और नीलम के समर्थन में…
मैनपुरी में पारा 46 डिग्री रिकार्ड ?
उत्तर प्रदेश में चढ़ता पारा, आसमान से बरसती आग और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग मंगलवार से कुछ राहत के आसार जता रहा है, लेकिन सोमवार को तपिश बरकरार रहेगी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। इसी क्रम में आगरा इस सीजन में दूसरी बार सबसे गर्म हुआ और यहां पर पारा 47.7 रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को तपिश और लू का असर इसी तरह रहेगा। झांसी और आगरा के अलावा कानपुर, प्रयागराज, फुरसतगंज, हमीरपुर भी लू की चपेट में रहे।…
मैनपुरी में शहर के आशा हॉस्पिटल में मासूम की मौत
3 माह की मासूम की इलाज के दौरान मौत ।तेज बुख़ार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था बच्चा । परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया गलत उपचार का आरोप। बच्चे की मौत के बाद परिजनों के अस्पताल पर काटा हंगामा शहर कोतवाली के कचहरी रोड स्थित आशा हॉस्पिटल की घटना। रिपोटर – अर्पित यादव
प्रयागराज-माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों को मानसिक तनाव कम करने के लिए किया गया प्रेरित
माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतोष राय की अध्यक्षता में शनिवार को स्ट्रेस मैनेजमेंट से संबंधित वर्कशॉप का आयोजन सभागार जनपद न्यायालय प्रयागराज में किया गया। वर्कशॉप में एमपीएम.फिल सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकिएट्री रांची, पीएचडी कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ0 ईशान्या राज द्वारा महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। डॉक्टर ईशान्य राज ने बताया कि सभी जुडिशल ऑफिसर को अत्यधिक कार्य होने के कारण दिमाग में तनाव हो जाता है, तनाव के कारण इंसान को बहुत सारी बीमारियों से जूझना पड़ता है उसको किस प्रकार से…
फर्रुखाबाद:निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष ने रोहन कश्यप को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 19 तारीख 2024 को जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी अनिल कश्यप के नेतृत्व में अपने निवास पर मोहल्ला पलरिया पर सभी निषाद पार्टी के पदाधिकारी ने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहन कश्यप को उज्जवल भविष्य की कामना कर जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा की शपथ दिलायी एवं रोहन कश्यप ने शपथ लेने के बाद निषाद पार्टी हित में पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे एवं 21 दिन के अंदर टीम गठित करके जिला अध्यक्ष को सूचित करेंगे इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञानेंद्र कश्यप ,सत्येंद्र…
हरदोई में नाबालिग के साथ दुष्कर्म , दोषी को तीन वर्ष की सजा
नबालिग से छेड़छाड़ के मामले में अपर जिला जज हेमेंद्र कुमार सिंह ने दोषी को तीन वर्ष की सजा सुनाई है। पांच हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। जुर्माने की 75 फीसदी रकम क्षतिपूर्ति के तौर पर पीड़िता को देने के आदेश भी दिए गए हैं। विशेष लोक अभियोजक अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि बिलग्राम कोतवली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन अगस्त 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि दो अगस्त को उसकी पुत्री दिन में तीन बजे कूड़ा डालकर घर आ रही…
पीलीभीत में गर्भवती महिला की मौत, गलत इलाज का आरोप
शाहाबाद कस्बे के मोहल्लाखत्ता निवासी छोटे भईया कश्यप की पत्नी हंसमुखी तीन माह की गर्भवती थी। पति ने बताया कि नौ मई को पेट में दर्द होने पर गिगियानी के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया था। अस्पताल से दवा लेकर दंपती घर आ गए। घर में दोबारा तबीयत खराब हो गई। 11 मई को दोबारा अस्पताल गई। लेकिन इलाज से काेई फायदा नहीं मिला। दूसरे अस्पताल में दिखवाया। यहां डाॅक्टर ने पहले वाले अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पत्नी को हाथ ठेली पर लादकर अस्पताल जा रहा था,…
पीलीभीत में युवती के साथ छेड़खानी
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि फोटो खिंचवाने को लेकर गांव के ही युवक से विवाद हो गया था, जिसकी शिकायत उसके घरवालों से की गई। इस बात से युवक नाराज था। आरोप है कि शुक्रवार शाम सामान खरीदने के लिए पास ही दुकान पर जा रही पुत्री का उक्त युवक ने पकड़ लिया। छेड़खानी की। चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि युवक पक्ष के लोग भी वहां आ गए और मारपीट करने लगे। पुलिस ने…
पीलीभीत में बांका मारकर युवक को किया घायल
थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव पीराताल निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका गांव के ही नीलेश से जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। इसके चलते बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे नीलेश उसकी चक्की पर आया और पिता गोकरन प्रसाद व भाई तेजप्रकाश के साथ गाली गलौज करने लगा और देख लेने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। शुक्रवार को वह शहर में किसी काम से आया हुआ था, जबकि उसका भाई तेजप्रकाश शाम करीब सात बजे खेत पर जानवर भगाने के लिए गया था। इसी दौरान…
5 साल का रिकॉर्ड टूटा, सबसे गर्म हुई लखनऊ
लखनऊ में 5 साल का सबसे गर्म दिन आज रहेगा। मौसम विभाग ने रविवार को तापमान 45 डिग्री तक होने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री बताया गया।रविवार की सुबह हजरतगंज, 1090, विभूतिखंड, गोमतीनगर में बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन शुरू होने के साथ ही मौैसम भी साफ होने लगा शनिवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि पिछले चार साल में मई में अभी तक का अधिकतम तापमान रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया।…
रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और अमेठी से स्मृति इरानी का सुपाड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है
जिस तरह से क्षेत्र में आम मतदाता अब खुलकर बोलने लगे हैं। आम मतदाताओं से बातचीत करने के आधार पर इससे तो यही लगता है कि रायबरेली में कम से कम कांग्रेस बाजी मारती दिख रही है। तो वहीं अमेठी में किशोरी लाल शर्मा भी बढ़त बनाने में कामयाब हो रहे हैं। मोदी जी का जादू इस बार पहले के जैसा कम चलता दिख रहा है। कारण यह भी है। चुनाव आधुनिक तरीके से लड़ा जाता है। कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है की कब जीत की बाजी हार…
बरेली – सिरौली के निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए गई महिला की मौत, नाराज परिजनों ने किया हंगामा तो महिला की मौत का कर दिया सौदा?
बरेली/आंवला – थाना सिरौली क्षेत्र के सिरौली नगर के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार शाम डिलीवरी कराने आई महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। परिजनो ने महिला चिकित्सिक पर जान बूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कुछ लोगो ने किसी तरह परिजनो को शांत कराया।अजमेर निवासी नवाब खान की बेटी रुकसाना की शादी शाहरुख खान निवासी मितरपुर गांव में हुई थी। महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन उसको सिरौली के एस के नर्सिंग होम लेकर गए। महिला के पेट में…
मैनपुरी में दबंग युवक ने नाबालिग़ किशोरी से की छेड़छड़ ?
युवक ने बलात्कार करने का भी किया प्रयास ।पीड़िता ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप । पुलिस ने तहरीर बदल कर लिखा केस। पुलिस ने तहरीर बदल कर लिखा केस । दबंग पीड़िता के परिवार पर समझौते का बना रहा दबाव । एसपी ने किशोरी को दिया न्याय दिलाने का भरोसा । थाना बेबर के ग्राम रसूलाबाद की घटना।
मैनपुरी में श्री साईं हॉस्पिटल में सीजेरियन का मामला ?
श्री साईं हॉस्पिटल में पिछले 15 दिनों से बिना प्रशिक्षित डॉक्टर के ही सीजेरियन प्रसव किए जा रहे थे। इस बात का खुलासा स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हुआ है। जिस बच्ची की अस्पताल में मौत हुई है उसका जन्म भी सीजेरियन प्रसव से ही कराया गया था। इस बात को अस्पताल का एक कर्मी भी स्वीकार कर रहा है। अब सवाल ये है कि आखिर श्री साईं हॉस्पिटल में सीजेरियन प्रसव करा कौन रहा था। शहर के राधा रमन रोड स्थित श्री साईं हॉस्पिटल पर थाना घिरोर क्षेत्र…
मैनपुरी की नर्सिंग छात्रा की मौत का राज छोटी बहन से बात करने के बाद आखिर क्या हुआ, ऐसे हाल में मिली लाश, कांप गए घरवाले
नर्सिंग छात्रा की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। छात्रा ने मरने से पहले अपनी छोटी बहन से फोन पर बात की थी। उसके एक घंटे बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ जाने लगा। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। आगरा के खंदारी स्थित शास्त्री नगर में नर्सिंग की छात्रा सेजल ने आत्महत्या की थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, यह सवाल बना हुआ है। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। मगर, वो कोई कारण नहीं बता सके। यही पता चला कि छात्रा तनाव में थी। घटना से पहले उसने…
जौनपुर : आशुतोष हत्याकांड पुलिस अभिरक्षा से मुख्य आरोपी फरार
शाहगंज : क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी पत्रकार व भाजपा नेता आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के मामले में मुंबई के भिवंडी इलाके में पकड़ा गया मुख्य आरोपी जमीरउद्दीन कुरैशी बुधवार की रात मुंबई से जौनपुर लाते समय रास्ते में खंडवा रेलवे स्टेशन से फरार हो गया।आशुतोष हत्याकांड के आरोपी जमीरउद्दीन को पुलिस ट्रांजिस्ट रिमांड पर लेकर ट्रेन से बुधवार को जौनपुर के लिए चली रास्ते में खंडवा रेलवे स्टेशन से जमीरउद्दीन पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उसके भगाने के साथ उसे जौनपुर ला रही पुलिस टीम परेशान हो उठी।…
