पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश के द्वारा देर रात थाना अमरिया का किया अर्दली रूम का निरीक्षण

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश के द्वारा थाना अमरिया पीलीभीत पर अर्दली रूम किया गया है, जिसमें उनके दुआरा अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली गयी है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने थाना में परिसर,मैस,थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यकाल,विवेचना कक्ष एवं थानाध्यक्ष कार्यालय का निरीक्षण किया है। थाना परिसर में भरे पानी के निकास की उचित व्यवस्था कर परिसर से बाहर नाले में निकालने के निर्देश दिए गए हैं। मैस में विशेष साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।हे ड मोहर्रिर से कार्यालय के अभिलेखों व मुकदमों से संबंधित लम्बित…

पीलीभीत :अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत ,चार गंभीर रूप से घायल

पीलीभीत के थाना अमरिया में पड़ने वाले माधौपुर चौराहे पर किसी भारी भरकम अज्ञात वाहन ने कार्य को जोरदार टक्कर जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक महिला एक बच्चा और दो पुरुष शामिल है, जिनको पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सी0 एच0सी अमरिया में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद इन चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि मृतक…

जौनपुर:- बढ़ती हुई तेजी से डीजल और पेट्रोल के दाम तथा आरक्षण को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।

जौनपुर:- आज दिनांक 13 जुलाई 2020 को महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं महामहिम राज्यपाल महोदय को केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों डीजल, पेट्रोल, के कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने के आरक्षण में छेड़ -छाड़ के विरुद्ध ज्ञापन। जिलाधिकारी जौनपुर को दीया गया। राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी ( पी ) के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति जिला अध्यक्ष जौनपुर जिला सलाहकार ब्रह्मदेव प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति लाल जी प्रजापति मोहित प्रजापति अजीत पाल पवन प्रजापति मानिक चंद प्रजापति एडवोकेट विनोद प्रजापति सूरज प्रजापति शैलेश प्रजापति और पार्टी…

मैनपुरी: दुकानदार को उसी के खोके में बन्द करके चले गये चौकी इंचार्ज

मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम रकरी में शनिवार की रात्रि एक दुकानदार बच्चों की जिद पर खोका से अंडे निकालने आया था। दुकानदार जब खोका के अंदर था। तभी वहां पहुंचे चौकी इंचार्ज ने बाहर से खोका में ताला जड़ दिया। दुकानदार चीखता रहा लेकिन इंचार्ज ने उसकी एक न सुनी वह वहां से चले गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों की काफी मान-मनौव्वल के बाद चाभी दी गई। एक घंटा बाद दुकानदार को बाहर निकाला जा सका।थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर नगरिया निवासी राजेश कुमार उर्फ राजू की…

बरेली – दबंगई से परेशान हुआ युवक

आँवला : तहसील के थाना क्षेत्र अलीगंज के ग्राम शिवनगर के ह्रदेश कुमार ने थाने मे दी तहरीर मे बताया कि वह जरुरी काम से आँवला गया हुआ था. उसने बताया कि जब वह वापस अपने घर आया तो गांव के ही कुछ दंबग उसके बच्चे के साथ मारपीट कर रहे थे .जब उसने बीच वचाव कर इसका कारण जानना चाहा तो उक्त लोगो ने उसके साथ भी मारपीट की व तंमचा निकालकर उसे मारने के उद्देश्य से दहशत फैलाते हुये जान से मारने की धमकी दी. पीडित ने बताया…

शाहगंज(जौनपुर): शाहगंज में कोरोना संक्रमितो की संख्या में वृद्धि, एक दिन में 15 नये केश

शाहगंज(जौनपुर): नगर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा है। रविवार को जिला मुख्यालय से जारी हुई 23 लोगों की सूची में अकेले शाहगंज में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें नगर के पुराना चौक मुहल्ला निवासी एक अधिवक्ता के परिवार के 6 सदस्य व उनके पड़ोसी 2 लोग संक्रमित मिले।इसी तरह नगर के जेसीज चौक निवासी कपड़ा व्यवसाई के परिवार के 4 लोग व उनके 2 पड़ोसी संक्रमित मिले। नगर के एराकियाना मुहल्ला निवासी एक महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने बाद…

बरेली – ट्रांसफार्मर फूंका होने के कारण आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप

आँवला – आँँवला तहसील क्षेत्र के गांव रामनगला मे पाँच दिन पूर्व से बिजली आपूर्ति ठप थी. रहटुईया फिल्डर सब स्टेशन से सप्लाई दी जाती है परंतु बिजली आपूर्ति सही हुई तो गांव में दो ट्रांसफार्मर लगे है. जिसमें एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया है. ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आधे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है. परंतु आधे गांव में बिजली आपूर्ति दी जा रही है. जिसमे ग्रामीणों में आक्रोश है. पाँच दिन पहले बिजली कर्मचारियों को अवगत कराया जा चुका है और गांव के लोगों ने शिकायत भी…

पीलीभीत: तराई क्षेत्र के गांव नलडेंगा में शारदा का कहर जारी

पीलीभीत : कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव ढकिया तालुके महाराजपुर नलडेंगा में शारदा नदी अपना कहर बरसा रही है तेजी के साथ हो रहे कटान के चलते भयभीत ग्रामीणों ने गांव से पलायन करना शुरू कर दिया है। विगत वर्षो की तरह इस बार भी शारदा ने विकराल रूप धारण कर लिया है और क्षेत्र के लोगों के घर व जमीन को अपना ग्रास बना रही है गौरतलब है कि पहाड़ी नदी शारदा तराई क्षेत्र में हर बार बरसात के मौसम में जमकर तबाही मचाती है। शारदा का रूप विकराल…

जौनपुर:-प्रधानमंत्री मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के अभियान से हिंदुस्तान फिर से सोने की चिड़िया बनेगी- स्वामी प्रसाद मौर्य

जौनपुर/ उत्तर प्रदेश :- आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है जो भारतवर्ष को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह न केवल कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को आगे रखे हुए हैं बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी ने विधान सभा सदर जौनपुर के वर्चुअल सम्मेलन में कही उन्होंने आगे कहा कि 14 लाख मजदूरो के खाते में 3 महीने से लगातार ₹1000 डाला…

बरेली – जनता को कब मिलेगा न्याय , पैसा हो गया है गवन

आँवला – तहसील आंवला में नगर पालिका परिषद आंवला के पूर्व चेयरमैन / समाजवादी पार्टी के नेता सैयद आबिद अली ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका में तैनात अधिशासी अधिकारी राजेश सक्सेना ने सुपर सीट के दौरान करोड़ों का घोटाला किया है, जो कि टी एसी जांच में सिद्ध हो चुका है तथा मंडल आयुक्त द्वारा कार्यवाही हेतु लखनऊ को संबंधित फाइल भेजी जा चुकी है. किंतु अभी तक राजेश सक्सेना का प्रकरण लखनऊ में लंबित है . ऐसे में आज हमें जानकारी मिली शिव प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश…

पीलीभीत: चीनी मिल कर्मी ने हजारा जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

चीनी मील कर्मी ने घर से 15 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जबकि आत्महत्या का कारण अभी तक अज्ञात है। अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है , पुलिस ने शव को कब्जे ने लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घटना थाना हजारा क्षेत्र के अंतर्गत हजारा जंगल भुरजुनीया की है । मृतक की पत्नी प्रकाश कौर ने बताया कि मेरा पति बलवंत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह…

पीलीभीत: तहसील पूरनपुर में 1 सप्ताह में दूसरी बार नोडल अधिकारी पहुंचे

पीलीभीत/ पूरनपुर : शनिवार शाम नोडल अधिकारी कृपा शंकर पांडे के पूर्व पुर पहुंचने से खलबली मच गई. सबसे पहले वे नगर पालिका पहुंचे. उन्होंने नगरपालिका में संसाधनों के बारे में जानकारी कर साफ सफाई कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटाई. नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर ई ओ को निर्देश दिए. अधिशासी अधिकारी के भार्गव से रोजाना कूड़ा उठाने की स्थिति के बारे में पूछताछ की. कूड़ा उठाने को लेकर संतोषजनक जवाब मिलने पर उन्होंने और ज्यादा ट्राली बढ़ाने के लिए कहा. नोडल अधिकारी को सीएचसी में…

पीलीभीत :धार्मिक अनुष्ठान में शामिल न करने के विरोध पर ग्रामीण को घर में घुसकर पीटा

पीलीभीत /कलीनगर: पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर ग्रामीण के घर में घुसकर जाकर पिटाई लगा दी. बीच बचाव में आई उसकी पत्नी को भी पीटा. थाना पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीण ने एसपी के पास पहुंच कर कार्रवाई की मांग की है .थाना माधोटांडा अंतर्गत आने वाले सबलपुर रामपुरा निवासी तेजू सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह चार भाई हैं, और अलग-अलग मकानों में रहते हैं. लेकिन घरेलू पूजा-पाठ सभी लोग आपस…

जौनपुर: गांव मे युवती से दुष्कर्म कर भागे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पांच माह पूर्व एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया ।क्षेत्र के एक गांव में पांच माह पूर्व दो युवकों ने एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। जिसकी जानकारी किशोरी ने परिजनों को दी। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस दोनों आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी।शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली एस आई अनिल कुमार मिश्रा ने पुलिकर्मियों…

उत्तर प्रदेश/मैनपुरी: 55 घण्टे के लॉकडाउन में बाजारों ,गलियों में पसरा सन्नाटा

मैनपुरी। कोरोना की रोकथाम के लिए सूबे की सरकार द्वारा लगाए गए 55 घंटे के लॉकडाउन का पूरा असर पूरे ही जनपद में देखने को मिला। शनिवार को बाजार बंद रहे। सड़के भी सूना रहीं। यहीं हाल कस्बों का भी रहा। सड़को पर पूरे ही दिन सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख चौराहो पर यातायात को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरियर लगाए गए थे। जिन पर पुलिस मुस्तैद रही।सूबे की सरकार द्वारा 10 जुलाई की रात्रि 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया हुआ है। जनपद…

कन्नौज/सौरिख: लॉक डाउन का नहीं हो रहा पालन

कन्नौज: देश और प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मरीज़ों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में दो दिन का लॉक डाउन लगाया गया है। जरूरत मंद ही घर से बाहर निकल सकते है पर ऐसा कम ही देखा गया। उधऱ संजय नगर में एक कोरोना मरीज़ मिलने से संजय नगर को बंद कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो मैनपुरी की एक महिला संजय नगर में अपने मायके आयी थी।उसने तीन दिन पहले मैनपुरी में अपना कोरोना का टेस्ट कराया था पर रिपोर्ट नही आयी थी। ऐसी स्तिथि में वो…

इटावा :जनपद में कोरोना के आज 7 नए मामले आए सामने?

ब्रेकिंग इटावा जनपद में कोरोना के आज 5- भर्थना1- नायकपुरा1- करमगंज इटावा में अब तक कि स्थिति? कुल केस- 373ठीक हुए- 281कुल मृत्यु- 18सक्रिय संक्रमित- 74 राहुल शाक्यइटावा,

जौनपुर: चाचकपुर गांव की बारह वर्षीय लड़की प्रिया मौर्या घर से हुई लापता

जौनपुर:चाचकपुर गांव में शनिवार सुबह 10 बजे एक बारह वर्षीय लड़की कही लापता हो गयी जिसका देर रात तक कही पता नही चल सका।प्राप्त जानकारी के अनुसार चाचकपुर गांव में बारह वर्षीय लड़की प्रिया मौर्या पुत्री राजू मौर्य , जो कक्षा छह की छात्रा थी ,को किसी बात को लेकर उसकी माँ ने डांट दिया जिससे नाराज होकर वह घर से बाहर चली गयी।पहले तो घरवालो ने सोचा गांव में किसी अपनी सहेली के यहाँ या तो खेत पर गयी होगी,लेकिन जब काफी देर तक नही लौटीं तो घर वाले…

बरेली – आँवला में पहुंचे प्रमुख सचिव गंदगी देख हुये नाराज और वहीं तालाब को कब्जा मुक्त कराने के दिए निर्देश

रिपोर्टर। – परशुराम वर्मा आँवला- यूपी के बरेली की तहसील आँवला में प्रमुख सचिव ने अपने काफिले के साथ नगर का निरीक्षण किया। जब प्रमुख सचिव का काफिला नगर के मोहल्ला गंज बाईपास से गुजरा तो एक स्थान पर गंदगी देख प्रमुख सचिव ने अपनी गाड़ी रुकवा ली तथा चेयरमैन आंवला व ई ओ से पूछने पर पता चला कि उक्त स्थल नगरपालिका का तालाब है जिस पर कुछ अवैध कब्जे हैं तो उन्होंने तत्काल ई ओ से तालाब की सफाई करवाने के निर्देश दिए तथा कहा कि इस तालाब…

पीलीभीत= अचानक एडीजी अविनाश चंद्र के पहुंचने से मची खलबली

पीलीभीत= पुरनपूर शनिवार शाम कोतवाली में अचानक एडीजी अविनाश चंद्र के पहुंचने से खलबली मच गई। उन्होंने कोतवाली के अभिलेखों का निरीक्षण कर लंबित विवेचना कर अपराधों में चल रहे वांटेड के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कोतवाली परिसर में ही पुलिसकर्मियों को बदमाशों से निपटने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कानपुर की घटना में कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत से विभाग की काफी फजीहत हुई है। इसलिए दबिश के दौरान यह उजागर न किया जाए कि पुलिसकर्मी कहां जा रहे हैं? इसके अलावा आरोपों में घिरे लोगों…