बरेली-नौकरी के नाम पर ठगी करने बालों पर बिशारतगंज थाने में मामला दर्ज

आंवला/बरेली-बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गाँव कुंदरिया खुर्द में कल्लू राम का परिवार रहता है जिनका एक 20 वर्षीय पुत्र योगेश है जिसको उसके राजवीर और उसके ठग दोस्तो ने मिलकर नौकरी दिलवाने के नाम पर 4 लाख में बात कर ली,जब योगेश रुपये देने में अपनी असमर्थता जताने लगा तो राजवीर ने अपने अन्य दो ठगों के साथ मिल कर उसे एक कमरे में बंद कर लिया और बन्द कमरे में ही उसे जलाने का प्रयास किया, किसी तरह योगेश कमरे से बच तो निकला लेकिन इलाज के दौरान उसे…

उमरिया: कोरोना का मीटर ग्राफ ऊपर चढ़ा

उमरिया: जनपद में फिर एक बार कोरोना का ग्राफ ऊपर उठता देखा गया. कल 14 नए मामले सामने आए.कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. कोरोना से बचने के लिए प्रशासन द्वारा कई प्रकार की मुहिम शुरू हैं. हाल ही में पड़ोसी जिला शहडोल में कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो गई है.ऐसी स्थिति को देखते हुए उमरिया जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है.उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कोरोना के कहर को देखते हुए मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ अधिनियम…

एटा से बड़ी खबर :शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत

थाना अवागढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला भिखारी निवासी तीन युवकों अंशुल पुत्र प्रेमपाल (28, ठाकुर), सुनील पुत्र प्रेमपाल (26, ठाकुर)तथा कृपाशंकर उर्फ राजकुमार पुत्र डंबर सिंह जो तीनों आपस में मित्र हैं, ने गत रात्रि एक साथ बैठकर शराब पी, जिसमें राजकुमार (उम्र करीब 30 वर्ष, जाति लोधी राजपूत) की बाद में तबीयत बिगड़ जाने पर परिजनों द्वारा उसे चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। परिजनों द्वारा अंशुल तथा सुनील पर राजकुमार को खेत पर काम करते समय अपने साथ बुलाकर ले जाने तथा…

फर्रुखाबाद: पुलिस ने चैन व मोबाइल लुटेरा को माल सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: कोतवाली पुलिस ने युवती की चेन लूटने वाले आंसू गिहार उर्फ आशीष पुत्र सुनील कुमार निवासी थाना व कस्बा कुरावली जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आंसू के पास लूटी गई सोने की चैन व लूटा गया मोबाइल के साथ ही 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं तथा पुलिस को थाना व कस्बा भोगांव मैनपुरी निवासी लुटेरे नन्ही उर्फ ऋषि पुत्र हरि नाम अभी भी फरार है. जो लूट की घटनाओं मे आंसू के साथ था . आंसू ने पुलिस को बताया कि…

जौनपुर:तिघरा ग्राम सभा में हुई शांति समिति की बैठक

खुटहन/जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा तिघरा में प्रभारी क्राइम ब्रांच HSO शीतल चंद ,इंस्पेक्टर राम आसरे यादव ,हेड कांस्टेबल शिव सामुझ यादव, कांस्टेबल सुदर्शन यादव एवं तिघरा ग्राम सभा के सभी प्रत्याशी की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक की गयी, जिसमें ग्राम प्रधान एवं वर्तमान प्रधान प्रत्याशी दयाराम यादव ,बेचुलाल यादव, जैनब रजा ,इम्त्याज खान ,प्रमोद यादव ,राजू गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, पंधारी यादव एवं अन्य बीडीसी एवं सदस्य उम्मीदवार मौजूद रहे । बैठक में सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गयी तथा गाँव में…

जौनपुर : अलग-अलग गांव में मारपीट में चार घायल

शाहगंज /जौनपुर : क्षेत्र के अलग अलग गांव में मामुली विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बडागांव निवासी फरजाना बानो (22)पत्नी मोहम्मद महताब व अमीना बानो (40) पत्नी इम्तियाज का शबे बारात के दिन मामुली विवाद को लेकर पड़ोसियों से कहा सुनी हो गयी जिसका बदला लेने के लिए पडोसी दबंगो ने गुरूवार की शाम दोनों को पीटकर गंभीर रूप से…

मैंनपुरी -ओमनी और ट्रक की भिड़ंत से ओमनी चालक की उपचार के दौरान मौत

मैंनपुरी –थाना किशनी के ग्राम रामनगर निवासी मुकेश कश्यप पुत्र रामकिशन कश्यप अपनी ओमनी कार से सब्जी लेने बेवर गए थे। शुक्रवार सुबह 6 बजे बेबर से लौटते समय अज्ञात ट्रक ने ओमनी में टक्कर मार दी इससे मुकेश की मौके पर मौत हो गई। साथ में मुकेश का पुत्र सनी कश्यप गम्भीररूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। मुकेश के दो पुत्र है। घरबालों का रो-रो के बुरा हाल है।रिपोर्टर-पवन कुमार

कासगंज-पटियाली क्षेत्र की बेटियां बनेगी कस्टमर रिलेशन मैनेजर : किरण यादव

एटा-कासगंज जिले की अग्रणी संस्था अनुभति सेवा समिति वर्षो से विशेष रूप से शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट समाज कार्य करते हुए अति पिछड़ी तहसील पटियाली क्षेत्र के छात्र छात्राओं का चयन पुलिस,आर्मी,लेखपाल,डॉक्टर ,इंजीनियर,सरकारी व प्राइवेट कम्पनी में करा बेतरह भविष्य बनाने की अपनी प्तम्परा को आगे बढ़ते हुये युवक व युवतियों के सपने व मिशन को पूरा कर रही हैअनुभूति सेवा समिति के विशेष सहयोग द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय ,भारत सरकार एवं उ.प्र. कौशलविकास मिशन द्वारा प्रायोजित डी डी यू -ग्रामीण कौशलयोजना द्वारा ऐ बी एस इलेक्ट्रिकलप्राइवेट…

पीलीभीत: पुरनपूर अवैध कच्ची शराब 50 लीटर ब शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया

पीलीभीत आज दिनांक 02/04/2021 को आबकारी निरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार उप0 श्री राम कुमार मैं हमराही फोर्स के द्वारा अभियुक्त 1. कंचन सिंह पुत्र सरदार सिंह 2. पीतम सिंह पुत्र कंचन सिंह निवासी गण तकिया दिनारपुर थाना पुरनपुर पीलीभीत को अवैध कच्ची शराब बनाते समय 50 लीटर नाजायज शराब खाम शराब बनाने के उपकरण के सहित गिरफ्तार किया गया मौके से अभि0 मिलाप सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी तकिया दिनारपुर थाना पुरनपुर पीलीभीत भाग गया जिस के संबंध में थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 204/21 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत…

पीलीभीत: दो प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पीलीभीत / पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, प्रेमी युगल जोडे का गांव के ही बाहर पेड़ से झूलते लटके मिले दोनों के शव क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैल गई थाना बिलसंडा इलाके के गांव लिलहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिलने की सूचना पुलिस को मिली वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रेमी युगल की मौत के बाद परिजनों…

पीलीभीत :जिलाधिकारी द्वारा कोषागार कार्यालय का किया गया वार्षिक निरीक्षण।

पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा आज जिला कोषागार कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पटल सहायकों के कार्याें की समीक्षा की गई तथा उनके अलमारियों में रखे अभिलेखों की जांच की गई। जिलाधिकारी द्वारा डबल लाॅक में उपस्थित अभिलेखों, स्टाम्प सहित अन्य रजिस्टरों की जांच की गई तथा स्टाम्प बिक्री के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। कैश अनुभाग के निरीक्षण के दौरान अनावश्यक सामाग्री व पत्रावलियों को नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। रिकार्डरूम निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न स्लैबो में रक्षित…

पीलीभीत : 45 वर्ष से ऊपर की आयु के व्यक्ति अपने निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर पहचान पत्र ले जाकर करायें अपना कोविड टीकाकरण-जिलाधिकारी।

पीलीभीत: कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत एन्टीग्रेटेड कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर में जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की अध्यक्षता में आज कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी रोकथाम एवं उपचार के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग व नामित नोडल, पर्यवेक्षण अधिकारियों के साथ समीक्षा गोमती सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि एक बार पुनः प्राथमिकता के आधार पर कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु कार्य किया जाये, कंट्रोलरूम पुनः 24 घन्टे पुराने तरीके से संचालित किया जाये। नियमित कोरोना मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की…

फर्रुखाबाद: पत्रकार के साथ की गई मारपीट में पत्रकार एकता शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने फिर संभाली कमान कराया मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद: पत्रकार पंकज (न्यूज़ लाईन नेटवर्क) पुत्र रामनिवास निवासी नवदिया फतेहगढ़ फर्रुखाबाद 30 मार्च को सुबह लगभग 11:30 बजे अपने घर के पास खड़ा था .तभी पड़ोस में रहने वाले निर्मोद उर्फ (पूती ) पुत्र पवन कुमार व उसके माता पिता व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ पत्रकार पंकज के पास आए तथा प्रार्थी के माता-पिता व भाई-बहन के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट करने लगे तथा भद्दी भद्दी गालियां देने लगे . पंकज ने बताया की जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की . बोले कि आज…

जौनपुर: पावर कार्पोरेशन खुटहन में बिजली बिल जमा करने में चल रहा है भ्रष्टाचार

खुटहन/जौनपुर: खुटहन पावर कार्पोरेशन में बिजली बिल जमा करने को लेकर चल रहा हैं भ्रष्टाचार ,बिजली कर्मचारी आम जनमानस के लाइन में लगे रहने के बावजूद दबंग लोगों के दबाव में और कुछ लोगों से ज्यादा पैसे लेकर खिड़की से रसीद पैसा लेकर बिजली बिल भरा जा रहा है। क्या आम जनमानस के समय की इन अधिकारियों के मन में कोई मूल्य नहीं हैं ।अगर इस तरह भ्रष्टाचार चलता रहा तो आम जनमानस के साथ इतना बड़ा घिनौना मजाक क्यों , क्या इन अधिकारियों के ऊपर कोई कार्यवाही प्रशासन द्वारा…

बाराबंकी :जन्मदिन पर किया पौध रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

बाराबंकी : जहांगीराबाद के रामपुर धाम प्रांगण में पौधरोपण कर बुधवार को जनकल्याण किसान एसोसिएशन के निगरी पंचायत महासचिव उत्तम सिंह का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का सभी ने संकल्प लिया।संवाददाता अंकित यादव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनकल्याण किसान एसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार रामप्रवेश यादव ने कहा कि दूषित हो रहे पर्यावरण को हमें बचाना होगा। साथ ही जल संरक्षण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। हम सब मिलकर संकल्प लें कि पौध रोपण के साथ ही उनका संरक्षण करेंगे, पीने युक्त जल की बर्बादी…

गोण्डा – करनैलगंज में नागरिकता अधिकार की उड़ी धज्जियां, बीएलओ और लेखपाल ने काटा नाम

गोण्डा। नागरिकता अधिकार की उड़ी धज्जियां, 57 मतदाता घर के रहे न घाट के, बीएलओ और लेखपाल ने काटा नाम, गांव के पात्र लाभार्थियों का नाम उड़ाया, पीएम आवास पा चुके लाभार्थी वोटर नहीं, आंगनबाड़ी केंद्र पर लगाये मुर्दाबाद के नारे, नाम न जुड़ने पर चुनाव का करेंगे बहिष्कार, करनैलगंज ब्लॉक के पांडेचौरा गांव का मामला. रिपोर्टर – लाल मणि शुक्ला (करनैलगंज)

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस ऑफिस का किया गया निरीक्षण।

पीलीभीत : आज दिनांक 31-03-21 को पुलिस अधीक्षक श्री किरीट सिंह राठौर द्वारा पुलिस आफिस पीलीभीत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें कार्यालय अभिलेखों की गहनता से जाँच की व आफिस में रखरखाव व साफ – सफाई के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय, वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, रिट सेल, डिस्पैच, सीसीटीएनएस कार्यालय, डीसीआरबी कार्यालय, आंकिक कार्यालय का निरीक्षण किया गया और समस्त कार्यालय प्रभारियों को आफिस की पत्रावलियों को तरकीब से रखने व ऑफिस में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत

जौनपुर :अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में पांच घायल

शाहगंज(जौनपुर): क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया।नगर से सटे सुरिस गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब एक बजे आमने-सामने हुई बाइक की टक्कर में बाइक सवार पप्पू अग्रहरि (28) पुत्र छोटेलाल व संजय (40) पुत्र सुभाष निवासी जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। कौड़िया चौराहे के समीप सोमवार दोपहर आमने-सामने हुई बाइक भिड़ंत में मुकेश (26) पुत्र रामनारायन, दिनेश (28) पुत्र रामप्रसाद निवासी ताखा…

जौनपुर : मामूली विवाद में चटकी लाठी, 21 लोग हुए घायल, आठ गिरफ्तार

शाहगंज(जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव में सोमवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से 21 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। शांति व्यवस्था की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात की गई है।होली के हुड़दंग के बाद सोमवार की रात करीब आठ बजे मामूली बात को लेकर बिंद व राजभर जाति के कुछ युवकों में कहासुनी…

जौनपुर: आग लगने से कई बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख

खेतासराय(जौनपुर): विद्युत शार्ट सर्किट के चलते लगी आग से मंगलवार को खेतासराय कस्बा के दक्षिणी छोर पर दर्जन भर किसानों की कई बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। सबसे अधिक ओम प्रकाश यादव उर्फ बड़े का नुकसान हुआ है ।इनका सवा लाख से अधिक का गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। बाकी अन्य किसानों का साढ़े तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। नगर पंचायत खेतासराय के राज गौरव आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान के निकट स्थित उक्त किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल…