जापान के आइची-नागोया में सितंबर-अक्तूबर में होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए भारत के बाद अब पाकिस्तान ने भी अपनी क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है। पाकिस्तान ने भी टी20 प्रारूप के लिए मजबूत स्क्वॉड चुना है, जिससे टूर्नामेंट में एक और हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबले की उम्मीद बढ़ गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए साहिबजादा फरहान को कमान सौंपी है। वहीं, अब्दुल समद उपकप्तान बनाए गए हैं। पाकिस्तान ने ऑलराउंडर सलमान अली आगा की जगह सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को कप्तानी सौंपी है।…
Category: खेल
कोहली के बाद भारत को एक और बड़ा झटका: हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ताजा चोट के कारण तीन मैचों की पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। पांड्या को बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में फिटनेस आकलन के दौरान क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में खिंचाव आ गया। हार्दिक हाल ही में आईपीएल के दौरान लगी पीठ की ऐंठन (बैक स्पाज्म) से उबर रहे थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मंगलवार को बताया था कि रोहित शर्मा के साथ-साथ हार्दिक को…
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को कितना पैसा मिलता है? जानें
फुटबॉल के फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में बहुत कम वक्त बाकी रह गया है. इस बार का टूर्नामेंट मैक्सिको, यूएसए और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. विश्व कप की शुरुआत से पहले हम आपको बताएंगे कि एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को प्राइज मनी के रूप में क्या मिलता है. बता दें कि फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को ‘गोल्डन बूट’ की ट्रॉफी दी जाती है. वहीं, फीफा की तरफ से किसी भी तरह की प्राइज…
IND vs AFG: रोहित और हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस
भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि उन्हें अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास किया है या नहीं, लेकिन जो जानकारी उन्हें मिली है उसके मुताबिक दोनों खिलाड़ी पूरी तरह ठीक हैं। दरअसल, आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन किया गया है। हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन (बैक स्पैज्म) की समस्या से जूझ रहे थे, जबकि रोहित शर्मा…
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को चटाई धूल
भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत शुरुआत करते हुए वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को 26 रनों से हरा दिया. कार्डिफ के सोफिया गार्डन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 179 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज 20 ओवर में 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ जाहिर तौर पर टीम इंडिया को कॉन्फिडेंस मिलेगा. भारत के लिए भारती फुलमाली और आरसीबी के लिए खेलने वाली श्रेयंका पाटिल ने शानदार…
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिल चुकी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है. अब वैभव के टीम इंडिया में चुने जाने पर भारत के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने बड़ा बयाना देते हुए कि बहुत ज्यादा उम्मीद करना गलत होगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में कपिल देव ने कहा, “वह स्पेशल टैलेंट है, उसे टाइम दीजिए, लेकिन उसने अपने टैलेंट को…
भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया. इसके साथ ही बोर्ड ने एशियन गेम्स की टीम भी घोषित की. इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. सूर्यकुमार यादव से कप्तानी तो छीनी ही गई, साथ ही टीम से भी बाहर कर दिया गया. भारत की कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. भारत की टी20 टीम का कप्तान बनने…
12 जून से शुरू हो रहा इतिहास का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप, भारत कब-कब खेलेगा अपने मैच
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन जय शाह ने 2026 के विश्व कप को इतिहास का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप बताया. उन्होंने भारत, पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया समेत सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं. दरअसल 12 जून से 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में 12 टीम भाग लेने जा रही हैं, इसलिए जय शाह ने इसे सबसे बड़ा विश्व कप बताया. इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स कर रहे हैं. 12 जून को पहला मैच खेला जाएगा…
श्रेयस बने टी20 टीम के कप्तान, क्या BCCI के फैसले से सहमत हैं रोहित शर्मा?
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के कप्तान के रूप में सफल साबित होंगे। रोहित ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आईपीएल में अय्यर की कप्तानी ने उन्हें बड़े स्तर पर नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रेयस को टी20 टीम की कमान सौंपी है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी से हटाया गया। भारत की नजर अब आगामी एशिया कप, 2028 ओलंपिक…
कप्तानी छिनने के बाद आई सूर्यकुमार की पहली प्रतिक्रिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा के बाद टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया है। कप्तानी से हटाए जाने के बावजूद सूर्यकुमार यादव ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए टीम इंडिया को आगामी चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘इस…
फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में जमेगा रंग, ये ग्लोबल स्टार्स दिखाएंगे दम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 तीन देशों की सह-मेजबानी में खेला जाएगा. इन देशों में मैक्सिको, यूएस और कनाडा शामिल है. 11 जून से शुरू होने वाले फुटबॉल विश्व कप का पहला मुकाबला मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा, जहां टूर्नामेंट का पहला उद्घाटन समारोह होगा. इसके अलावा यूएस और कनाडा में भी ओपनिंग सेरेमनी होगी. हालांकि अभी फीफा की तरफ से मेक्सिको में होने वाली सेरेमनी को लेकर जानकारी दी गई है. फीफा ने रिलीज जारी करते हुए बताया कि ग्लोबल स्टार सिंगर-डांसर शकीरा और बर्ना बॉय ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत…
पाकिस्तान को रौंदकर एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, आखिरी मिनटों में पलटा पूरा मैच
अंडर-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश पा लिया है, जहां उसका सामना जापान से होगा. इससे पहले टीम इंडिया ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही थी, जिससे उसे डायरेक्ट सेमीफाइनल का टिकट मिला था. पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम के लिए आशीष पूर्ति ने अकेले दम पर मैच का पासा पलट कर रख दिया. तीसरे क्वार्टर तक भारत 2-3 से पिछड़ रहा था. मगर अंतिम क्वार्टर में आशीष…
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से क्यों बाहर हुए विराट कोहली?
भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी देते हुए कहा, ‘वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।’ 37 वर्ष की उम्र में भी विराट कोहली को दुनिया के…
टी20 विश्वकप जिताने वाले कप्तान से टीम में जगह पर संकट तक, सूर्यकुमार यादव के साथ क्या हुआ?
कुछ महीने पहले तक सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में गिने जा रहे थे। टी20 विश्व कप जीतने के बाद उनकी कप्तानी की जमकर तारीफ हुई थी और वह भारतीय क्रिकेट के नए नेतृत्व चेहरे के रूप में उभरे थे। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। लगातार खराब प्रदर्शन और युवा खिलाड़ियों की मजबूत दावेदारी के बीच सूर्यकुमार यादव की टी20 टीम में जगह और कप्तानी दोनों पर सवाल उठने लगे हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2025 और टी20 विश्व…
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले बीसीसीआई का बड़ा दांव, नए स्पिन गेंदबाजी कोच की हुई नियुक्ति
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा दांव खेला है। बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को भारत की सीनियर पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट छह जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा। भारत इस मैच में शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगा। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘बीसीसीआई को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम (सीनियर टीम)…
क्या विश्व कप से पहले बढ़ गई भारत की चिंता?: इंग्लैंड से सीरीज हार ने बढ़ाई मुश्किलें; बैटिंग-बॉलिंग दोनों फेल
टॉनटन में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती तीन ओवरों में ही डैनी वायट-हॉज और सोफिया डंकली के विकेट गंवा दिए। इसके बाद पावरप्ले के अंतिम ओवर में एमी जोन्स भी आउट हो गईं और इंग्लैंड का स्कोर…
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले बीसीसीआई का बड़ा दांव, नए स्पिन गेंदबाजी कोच की हुई नियुक्ति
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा दांव खेला है। बीसीसीआई ने साईराज बहुतुले को भारत की सीनियर पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट छह जून से मुल्लांपुर में खेला जाएगा। भारत इस मैच में शुभमन गिल की अगुआई में खेलने उतरेगा। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘बीसीसीआई को यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम (सीनियर टीम)…
आईपीएल 2026 में विकेट के लिए संघर्ष करते नजर आए बुमराह, किसी बुरे सपने की तरह बिता ये सीजन
मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल 2026 का सीजन किसी बुरे सपने की तरह बिता। 13 मुकाबलों में सिर्फ चार विकेट, 102.50 का गेंदबाजी औसत। यह टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के आईपीएल 2026 के आंकड़े हैं। टी20 विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद इस सीजन में बुमराह से हर किसी को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, बुमराह के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा। जसप्रीत बुमराह पूरे सीजन विकेट लेने के लिए तरसते हुए नजर आए।…
IPL 2026 Final: टिम डेविड पर बड़ी कार्रवाई, मैच फीस का 50% जुर्माना; अगले सीजन के पहले मैच से निलंबित
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। IPL की ओर से जारी बयान के अनुसार डेविड पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उन्हें दो डिमेरिट अंक भी दिए गए हैं। यह घटना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान हुई। पहली पारी के 10वें ओवर में विकेट गिरने के बाद टिम…
आईसीसी का बड़ा एक्शन, क्रिकेट कनाडा की सदस्यता निलंबित; खिलाड़ियों को राहत
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आईसीसी ने यह फैसला कनाडाई क्रिकेट बोर्ड द्वारा सदस्यता संबंधी दायित्वों के गंभीर उल्लंघन के चलते लिया है। हालांकि, वैश्विक क्रिकेट संस्था ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक विफलताओं का खामियाजा खिलाड़ियों को नहीं भुगतना पड़ेगा। आईसीसी बोर्ड ने फैसला किया है कि निलंबन के बावजूद कनाडा की राष्ट्रीय क्रिकेट टीमें आईसीसी के टूर्नामेंटों में भाग लेने के लिए पात्र बनी रहेंगी। परिषद का मानना है कि खिलाड़ियों को उन मुद्दों के लिए…
