गुरनूर बराड़ ने अपनी डेब्यू सीरीज में इतिहास रच दिया है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. तीसरे मुकाबले में एक विकेट लेते ही उन्होंने डेब्यू सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया. यह कीर्तिमान केवल उन शृंखलाओं के लिए है, जिनमें तीन वनडे मैच खेले गए. गुरनूर बराड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों वनडे मैचों में कम से कम एक विकेट जरूर लिया. धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट…
Category: खेल
कई साल का इंतजार खत्म, जोनाथन डेविड ने कनाडा को दिलाई ऐतिहासिक जीत!
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए. ग्रुप बी के मुकाबले में कतर को 6-0 से बुरी तरीके से रौंद दिया है. इस एकतरफा जीत के साथ कनाडा ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार जीत का स्वाद चखा है. टीम की इस यादगार सफलता का सबसे बड़ा श्रेय स्टार फॉरवर्ड जोनाथन डेविड रहे हैं. जिन्होंने कतर के डिफेंस को पूरी तरह ध्वस्त करते हुए शानदार हैट्रिक जमाई और अपनी कनाडा टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. कनाडा की बड़ी जीत ने फुटबॉल…
IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, क्या इस टीम के बनेंगे कोच
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने जा रहे हैं. फ्रेंचाइजी सौरव गांगुली को हेड कोच के रूप में नियुक्त करेगी. DC के सह मालिक JSW IPL 2027 से 2 साल के लिए टीम का कंट्रोल लेने वाले हैं. बता दें कि DC उन टीमों में शामिल है, जिसने अभी तक एक भी बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब नहीं जीता है. पहली बार होगा जब युवराज सिंह IPL में किसी टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होंगे. लीग से जुड़े सूत्रों के अनुसार…
नाइट क्लब विवाद के बाद क्रिकेटर बेन स्टोक्स की वापसी
बेन स्टोक्स इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं हैं. लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में स्टोक्स इंग्लिश टीम के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आए थे. मैच के बाद स्टोक्स का एक नाइट क्लब में विवाद हुआ था, जिसकी जांच के चलते इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एलान करके बताया था कि स्टोक्स मामले की जांच के चलते दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं होंगे. अब स्टोक्स की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया. स्टोक्स को…
IPL 2026 में सबसे ‘महंगा’ बल्ला इस्तेमाल करने वाले 5 खिलाड़ी, विराट कोहली टॉप पर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीता था. यह आरसीबी का लगातार दूसरा खिताब था. टूर्नामेंट के बीच और बाद में भी कई चीजों को लेकर चर्चा हुई. किसी ने सीजन में मिलने वाली बंपर प्राइज मनी की बात की, तो किसी ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिलने वाले इनाम पर फोकस किया. लेकिन यहां आपको बताएंगे कि सीजन में किन पांच खिलाड़ियों ने सबसे महंगे बल्लों का इस्तेमाल किया. लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं. –किंग कोहली ने आईपीएल 2026 में सबसे महंगे बल्ले का…
IND vs AFG: गिल की कप्तानी में भारत ने जीती पहली वनडे सीरीज
शुभमन गिल और ईशान किशन की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे मैच में 170 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 402 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 44.3 ओवर में 232 रन बनाए। भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस तरह गिल की कप्तानी में भारत ने पहली वनडे सीरीज जीती है।
भारत बनाम नीदरलैंड: भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराया, श्री चरणी ने झटके चार विकेट
भारतीय महिला टीम ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराकर महिला टी20 विश्व कप 2026 में अपना विजयी अभियान जारी रखा है। इससे पहले टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। बुधवार को लीड्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवर में 114 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। भारत…
पाकिस्तान को डबल झटका अब ICC ने दी इस बात की सजा
इन दिनों इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप में बीते रविवार (14 जून) भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया था. मैच में टीम इंडिया ने 64 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी. अब हार के बाद पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक गलती के लिए बड़ी सजा दी है. दरअसल मैच में स्लो ओवर रेट के चलते आईसीसी ने पाकिस्तान पर जुर्माना लगा दिया. पाकिस्तान टीम पर मैच फीस का 5% फाइन लगा है. मैच रेफरी…
क्या वैभव सूर्यवंशी पर लगेगा बैन?
वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंडिया-ए का हिस्सा हैं. सीरीज का चौथा मैच बीते सोमवार (15 जून) इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया. मुकाबले में टीम इंडिया को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद वैभव को श्रीलंकाई खिलाड़ियों से भिड़ते हुए देखा गया. बात सिर्फ बातचीत या बहस तक सीमित नहीं रही, वैभव और श्रीलंका के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या लड़ाई करने के लिए वैभव पर बैन लगेगा या…
दीप्ति शर्मा महिला टी20 विश्व कप में एक करिश्मा करने वाली तीसरी भारतीय गेंदबाज़ बनी, जानिए रिकॉर्ड के बारे में
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है. भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया. पाकिस्तान पर भारत की दमदार जीत में स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की यादगार गेंदबाजी का अहम योगदान रहा, और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दीप्ति ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 10 रन देते हुए 5 विकेट झटके. इस प्रदर्शन के साथ दीप्ति भारत की तीसरी ऐसी भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं…
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से हरा दिया. इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे, जिसमें हरमनप्रीत ने 36 रनों का योगदान दिया. हरमनप्रीत कौर अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें आखिरी बार 2018 के वर्ल्ड कप में खेलते देखा गया…
106 रनों पर ऑलआउट हुई टीम, महिला टी20 विश्वकप में भारत का विजयी आगाज
स्मृति मंधाना की तूफानी बल्लेबाजी और दीप्ति शर्मा-श्री चरणी की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रन से करारी शिकस्त दी। रविवार को बर्मिंघम में खेले गए ग्रुप-1 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए…
हरमनप्रीत ने फातिमा से नहीं मिलाया हाथ? महिला विश्वकप में फिर चर्चा में आई नो हैंडशेक नीति
महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले एक बार फिर ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी चर्चा का विषय बन गई। बर्मिंघम में खेले जा रहे इस मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना के बीच हाथ न मिलाने की घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। बताया जा रहा है कि टॉस और औपचारिक कार्यक्रमों के दौरान हरमनप्रीत कौर ने फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद क्रिकेट प्रशंसकों के बीच एक बार फिर…
गावस्कर ने भारतीय टीम के रवैये को सराहा
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ मुश्किल लक्ष्य को आसानी से हासिल करने के बाद भारत के टीम को प्राथमिकता देने के रवैए की प्रशंसा करते हुए कहा कि बल्लेबाजों ने मुकाबले को बेहद आसान बना दिया। बारिश से प्रभावित इस मैच को 25 ओवर का कर दिया गया था जिसे भारत ने सात विकेट से जीत कर तीन मैचों की सीरीज 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। गावस्कर ने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते समय केएल राहुल ने…
IND vs AFG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धर्मशाला में ध्वस्त किया 37 साल पुराना रिकॉर्ड
रोहित शर्मा अब आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. धर्मशाला में खेले जा रहे भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे में रोहित प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं, आज वह 39 साल 44 दिन के हैं. धर्मशाला में खेला जा रहा पहला वनडे तय समय से 4 घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. रोहित शर्मा…
सबसे लंबा भारतीय गेंदबाज, 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का डेब्यू
गुरनूर बरार और हर्ष दुबे धर्मशाला में अपना डेब्यू इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं. अफगानिस्तान के भारत दौरे पर दोनों पहली बार नेशनल टीम में चुने गए थे और वनडे सीरीज के पहले ही मैच में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका भी मिल गया. गुरनूर ने अपने पहले ही ओवर में विकेट चटकाकर ड्रीम डेब्यू किया है, वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले तीसरे सबसे लंबे गेंदबाज भी हैं. हर्ष दुबे का जन्म 23 जुलाई, 2002 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था. 23 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर…
इंग्लैंड दौरे के बीच विलियमसन ने किया संन्यास का एलान
इंग्लैंड दौरे के बीच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने बड़ा एलान किया। विलियमसन ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही विलियमसन के 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में एक युग का अंत हो गया। विलियमसन ने 2025 में ही टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया था। 35 साल के विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपने करियर में 378…
वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार? क्या है खबर जानें
भारत को इस महीने के अंत में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करना है। इस सीरीज के लिए युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया गया है। माना जा रहा है कि 15 साल के वैभव आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। लेकिन अब जो स्थिति बन रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, भारत के आयरलैंड दौरे पर संकट के बादल छा गए हैं। इसका कारण यह है कि…
‘रोहित-कोहली की मौजूदगी गिल के लिए फायदेमंद होगी’, वनडे विश्व कप को लेकर रैना ने रखी राय
भारत के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना का मानना है कि 2027 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि युवा कप्तान शुभमन गिल को इन दोनों दिग्गजों के अनुभव का बहुत फायदा मिलेगा। रैना के अनुसार, बड़े टूर्नामेंट में अनुभव अक्सर निर्णायक भूमिका निभाता है और कोहली-रोहित जैसे खिलाड़ी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालने की क्षमता रखते हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब…
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भारत अंडर-19 टीम में मौका, श्रीलंका दौरे के लिए टीम घोषित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर क्रिकेट समिति ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीमों की घोषणा कर दी। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन एकदिवसीय और दो बहु-दिवसीय मैच खेलेगी। दौरे की शुरुआत चार जुलाई से होगी। इस टीम चयन की सबसे बड़ी चर्चा पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को लेकर रही, जिन्हें वनडे टीम में जगह मिली है। अन्वय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किए गए हैं। उनके साथ राजत बघेल भी…
