वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार? क्या है खबर जानें

भारत को इस महीने के अंत में दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करना है। इस सीरीज के लिए युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को भी मौका दिया गया है। माना जा रहा है कि 15 साल के वैभव आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। लेकिन अब जो स्थिति बन रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, भारत के आयरलैंड दौरे पर संकट के बादल छा गए हैं। इसका कारण यह है कि जहां भारतीय टीम को अपने दोनों मुकाबले खेलने हैं, वहां पर हिंसा भड़क गई है।

Leave a Comment