नाइट क्लब विवाद के बाद क्रिकेटर बेन स्टोक्स की वापसी

बेन स्टोक्स इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं हैं. लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में स्टोक्स इंग्लिश टीम के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए नजर आए थे. मैच के बाद स्टोक्स का एक नाइट क्लब में विवाद हुआ था, जिसकी जांच के चलते इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एलान करके बताया था कि स्टोक्स मामले की जांच के चलते दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड का हिस्सा नहीं होंगे. अब स्टोक्स की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया.

स्टोक्स को नॉर्थहैम्पटनशायर के खिलाफ होने वाले काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले के लिए डरहम के स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है. डरहम और नॉर्थहैम्पटनशायर के बीच मुकाबला 19 जून (शुक्रवार) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा.

यह सीजन में तीसरा मौका होगा कि जब स्टोक्स डरहम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे ओवल टेस्ट के साथ-साथ चलेगा.

Leave a Comment