IND vs AFG: रोहित और हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस

भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा है कि उन्हें अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास किया है या नहीं, लेकिन जो जानकारी उन्हें मिली है उसके मुताबिक दोनों खिलाड़ी पूरी तरह ठीक हैं। दरअसल, आगामी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन किया गया है। हार्दिक पांड्या पीठ में ऐंठन (बैक स्पैज्म) की समस्या से जूझ रहे थे, जबकि रोहित शर्मा आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे। इसी वजह से दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल के कुछ मुकाबले भी मिस करने पड़े थे। कोटक ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मुझे ईमानदारी से अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि उन्होंने फिटनेस टेस्ट क्लियर किया है या नहीं। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वे टीम के साथ होंगे। मैंने जो सुना है उसके अनुसार दोनों ठीक हैं, हालांकि उन्हें नियमों के तहत फिटनेस टेस्ट देना होगा।’

Leave a Comment