वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के चेयरमैन अरुण धूमल भी वैभव से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI से वैभव को टीम इंडिया में मौका देने की मांग कर दी है. अब सवाल यह उठ रहा है कि इस मांग के बाद भारतीय बोर्ड क्या करेगा. राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने बीते शुक्रवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रन चेज में शानदार पारी खेलते हुए 26 गेंदों में…
Category: खेल
ब्राजील की एल. कारडोसो क्यों चर्चा में, टी20 अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड स्थापित किया?
ब्राजील की तेज गेंदबाज एल. कारडोसो ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया जब वह पुरुषों या महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही पारी में नौ विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं। कारडोसो ने लेसोथो के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए चार रन देकर नौ विकेट चटकाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े है। उन्होंने गैबोरोन में बोत्सवाना क्रिकेट संघ ओवल दो मैदान पर बीसीए कालाहारी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में यह उपलब्धि हासिल की। पिछला रिकॉर्ड भूटान की सोनम येशे…
केकेआर के खिलाफ मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी देखकर गदगद हुए गावस्कर
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी देखकर अभिभूत हो गए हैं। मुकुल ने केकेआर के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 27 गेंदों पर सात छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 54 रन बनाए जिससे लखनऊ ने आखिरी गेंद पर तीन विकेट से जीत दर्ज की और केकेआर के मुंह से जीत छीन ली। मुकुल चौधरी की पारी ने क्रिकेट के दिग्गजों को उनका दिवाना बना दिया है। गावस्कर ने मुकुल चौधरी की विस्फोटक पारी पर आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक…
12 लाख का फाइन… गुजरात की रोमांचक जीत के बाद BCCI ने क्यों लगाया शुभमन गिल पर जुर्माना? क्या है खबर जानें
गुजरात टाइटंस ने बुधवार को हुए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया. शुभमन गिल समेत गुजरात के 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा, जिसकी बदौलत टीम 210 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंच पाई. केएल राहुल (92) और पथुम निसांका (41) ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई, डेविड मिलर अंत तक लड़ते रहे लेकिन अंत में गुजरात विजयी रही. मैच के बाद गिल पर 12 लाख का जुर्माना लगा. स्लो-ओवर रेट के कारण शुभमन गिल पर जुर्माना लगा. IPL द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया, “दिल्ली कैपिटल्स…
मैच फीस केवल 750 रुपये, सुनते ही चकराया बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट का सिर, 10 गुना बढ़ाई सैलरी
बांगलदेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बदलते ही बदलाव का दौर शुरू हो चला है. दरअसल दो दिन पहले ही नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल ने अमीनुल इस्लाम बुलबुल की अध्यक्षता वाले बोर्ड को भंग कर दिया था. अमीनुल को अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया है. अगले 90 दिनों के भीतर BCB के चुनाव होने हैं और तब तक बोर्ड का कामकाज तमीम इकबाल के नेतृत्व वाली 11 सदस्यीय समिति संभालेगी. इकबाल ने प्रेसिडेंट पद संभालते ही खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ा दी है. नए अध्यक्ष तमीम इकबाल तब बहुत हैरान रह…
मुल्तान के कप्तान ने पीएसएल का उड़ाया मजाक, कहा- कंबल और तकिया खोजकर यहीं सो जाऊं
भारत में आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है तो पाकिस्तान में पीएसएल खेली जा रही है। पाकिस्तानी टी20 लीग में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके बाद भी मुल्तान सुल्तांस को लगातार दो दिन मैच खेलने पड़े। 5 अप्रैल को सीजन के 13वें मैच में मुल्तान का सामना क्वेटा ग्लेडिएटर्स से हुआ। इसके अगले दिन टीम ने रावलपिंडीज का मुकाबला किया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में स्टेडियम को दोनों ही मैचों में जीत मिली। मुल्तान सुल्तांस के कप्तान एश्टन टर्नर पाकिस्तान सुपर लीग के शेड्यूल से खुश नहीं…
वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के योग्य हो गए? किसकी जगह टीम इंडिया में आएंगे?
वैभव सूर्यवंशी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने की योग्यता प्राप्त कर ली है. वैभव की उम्र 15 साल हो गई है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमानुसार इंटरनेशनल डेब्यू के लिए न्यूनतम आयु सीमा 15 साल है. वैभव के अंडर-19 वर्ल्ड कप, राइजिंग स्टार्स एशिया कप और अन्य टूर्नामेंट्स में धांसू प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम इंडिया में लाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. बेशक वैभव सूर्यवंशी विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं, जो 200 से कम स्ट्राइक रेट से खेलने में विश्वास ही नहीं रखते हैं. फिलहाल वैभव…
आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा कौन हैं?
इंडियन प्रीमियर लीग का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 4 अप्रैल को खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. ये मैच इस सीजन का अब तक का सबसे रोचक मुकाबला रहा. इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से होम टीम गुजरात टाइटंस को हराया, लेकिन इस मैच में गुजरात के तेज गेंदबाज अशोक लाइमलाइट में रहें, वे अपनी तेज रफ्तार की गेंदबाजी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. इस मुकाबले में अशोक ने आईपीएल 2026…
IPL 2026: हार्दिक पांड्या वापसी के लिए तैयार
हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अपना दूसरा मुकाबला 04 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था. मुकाबले में हार्दिक पांड्या एमआई की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दिए थे. बता दें कि मुंबई को अगला मुकाबला कल यानी 07 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में खेलना है. इस मैच से पहले मुंबई के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने हार्दिक को लेकर अपडेट…
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में उथल-पुथल, तीन निदेशकों ने दिया इस्तीफा; जानें पूरा क्या है मामला
ढाका में शनिवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की बैठक हुई। बैठक के बाद बीसीबी को बड़ा झटका लगा। कुछ ही घंटों के भीतर तीन निदेशकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फैयाजुर रहमान, शानियान तनीम और मेहराब आलम चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। बीसीबी में चुनाव के छह महीने से भी कम समय में इस्तीफा देने वाले निदेशकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जो चिंताजनक है। इससे पहले जनवरी में इश्तियाक सादिक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा था। वहीं,…
रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का छक्कों का ‘महारिकॉर्ड’
इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा ने एक खास कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. छक्के लगाने के मामले में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है. रोहित अब IPL में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. साथ ही वो किसी एक IPL टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में किया. रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 26 गेंद खेलकर 35 रन बनाए. इस…
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी? क्या हुआ
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस के लिए टॉस करने राशिद खान आए, जो इस मैच में GT की कप्तानी कर रहे हैं. अचानक राशिद खान को कप्तानी मिलने के पीछे आखिर वजह क्या है.क्या शुभमन गिल हो गए बाहर? टॉस के समय राशिद खान ने बताया कि शुभमन गिल की मांसपेशियों में खिंचाव आया है, जिसकी वजह से वो मैच नहीं खेल रहे हैं. राशिद ने उम्मीद जताई कि गिल जल्द ठीक होकर वापसी करेंगे. गिल की जगह…
2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पांड्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले दोपहर में होने वाले 2 अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया. वह चोटिल नहीं हैं, बल्कि पिछले कुछ समय से चल रहे बिजी शेड्यूल के बाद शरीर को थोड़ा आराम देना चाहते हैं. इस बीच एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आईपीएल के बाद होने वाले वनडे मैचों में पूरे 10 ओवर डालने के लिए तैयार रहने…
फखर जमां को पीएसएल की तकनीकी समिति ने भी दिया झटका, अपील हुई खारिज; दो मैच का निलंबन रहेगा बरकरार
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की तीन सदस्यीय तकनीकी समिति ने फखर की अपील खारिज कर दी है जिस कारण उन पर लगा दो मैचों का निलंबन जारी रहेगा। लाहौर कलंदर्स के ओपनर फखर जमां पर गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए दो मैचों का निलंबन लगा है, लेकिन इस बल्लेबाज ने फैसले को चुनौती दी थी। समिति ने इस मामले पर सुनवाई की और सभी उपलब्ध सबूत के देखने के बाद मैच रेफरी रोशन…
‘विराट-रोहित को बाहर करें या?’ वर्ल्ड कप 2027 को लेकर युवराज सिंह ने टीम मैनेजमेंट को सुनाई खरी-खोटी
भारत के पूर्व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। युवराज का मानना है कि रोहित और विराट की वनडे विश्व कप 2027 को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। सिंह का कहना है कि इन दोनों के कद जैसे खिलाड़ी को अपनी भूमिका पता होनी चाहिए। उनके साथ बैठकर बात करने की जरूरत है। गौरतलब है कि रोहित और विराट वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर प्रतिबद्ध दिखाई देते हैं। रोहित ने पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस…
आईपीएल खेलने के लिए अपने बोर्ड से ही भिड़ा यह श्रीलंकाई क्रिकेटर! क्या है पूरा मामला? यहां जानें
श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में खेलने के लिए अपने क्रिकेट बोर्ड से ही टक्कर ले ली है। उन्होंने गुरुवार को अदालत से खुद को एनओसी दिए जाने के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के कारण तुषारा को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया था। इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने खरीदा था। उन्होंने कोलंबो जिला न्यायालय में मामला दायर कर श्रीलंका क्रिकेट…
LSG vs DC: ऋषभ पंत के ओपनिंग करने पर केविन पीटरसन ने उठाए सवाल, बोले- खुद पर दबाव बना रहे लखनऊ के कप्तान
लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने बल्लेबाजी स्थान में परिवर्तन किया और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ओपनिंग करने उतरे। लेकिन उनका यह फैसला इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन को रास नहीं आया। पीटरसन ने पंत के शीर्ष क्रम में खेलने पर सवाल उठाए हैं और कहा कि इस स्थान पर खेलकर यह भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अपने खेल का आनंद लेने के बजाय खुद पर दबाव बना रहा है। पंत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने के…
IPL 2026: पंजाब-गुजरात मुकाबले में ग्लैमर का तड़का! प्रीति जिंटा के साथ इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने भी बिखेरा जलवा
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में जहां रोमांच की सारी हदें पार हुईं, वहीं ग्लैमर का तड़का भी लगा। मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में मेजबान पंजाब ने गुजरात को तीन विकेट से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। इस दौरान टीम की सह-मालकिन और मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी खूबसूरती से प्रशंसकों का दिल जीता। वहीं, पंजाबी फिल्मों की प्रसिद्ध अदाकारा निम्रतपाल कौर भी स्टैंड्स में बैठकर पंजाब किंग्स का हौसला बढ़ाते नजर आईं।
IPL 2026: आईपीएल की नई सनसनी कूपर कोनोली के आदर्श कौन हैं?
आईपीएल 2026 में कूपर कोनोली ने धमाकेदार डेब्यू करते हुए खुद को नई सनसनी के रूप में पेश कर दिया है। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए और टीम को तीन विकेट से जीत दिलाई। अब उन्होंने खुलासा किया है कि शॉन मार्श उनके आदर्श हैं और वह उनकी तरह पंजाब किंग्स का हिस्सा बनकर खुश हैं। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में टीम लड़खड़ा गई।…
कोलकाता में क्यों नहीं हो रहे टेस्ट?: सौरव गांगुली ने किया BCCI का समर्थन
भारत के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि ईडन गार्डेंस पर ज्यादा से ज्यादा टेस्ट हों, लेकिन उन्हें यह देखकर भी खुशी होती है कि पारंपरिक प्रारूप के मैच गुवाहाटी और रांची जैसे केंद्रों पर खेले जा रहे हैं। बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह भारतीय क्रिकेट टीम के 2026-27 के घरेलू सत्र का एलान करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के टेस्ट कोलकाता और मुंबई जैसे पारंपरिक केंद्रों पर नहीं कराने का फैसला किया है। ये मैच 21 जनवरी से 25 फरवरी…
