भारत में आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है तो पाकिस्तान में पीएसएल खेली जा रही है। पाकिस्तानी टी20 लीग में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके बाद भी मुल्तान सुल्तांस को लगातार दो दिन मैच खेलने पड़े। 5 अप्रैल को सीजन के 13वें मैच में मुल्तान का सामना क्वेटा ग्लेडिएटर्स से हुआ। इसके अगले दिन टीम ने रावलपिंडीज का मुकाबला किया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में स्टेडियम को दोनों ही मैचों में जीत मिली।
मुल्तान सुल्तांस के कप्तान एश्टन टर्नर पाकिस्तान सुपर लीग के शेड्यूल से खुश नहीं हैं। उन्होंने मैच के बाद होने वाले इंटरव्यू में इसके लेकर नाराजगी जताई। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर टर्नर ने क्वेंटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ मुकाबले के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेस्ट में कहा, ‘शायद मैं कहीं जाकर कंबल और तकिया खोजकर यहीं सो जाऊं। अगले मैच के लिए बहुत कम समय बचा है।’
एश्टन टर्नर की कप्तानी वाली मुल्तान सुल्तांस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम ने 5 मैच खेले हैं और चार में जीत हासिल की है। टीम ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को हराकर लीग की शुरुआत की थी। इसके बाद हैदराबाद किंग्समेन, क्वेटा ग्लेडिएटर्स और रावलपिंजडीज को हराया। टीम को अपनी चारों जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली है। टीम को बारिश से प्रभावित मैच में लाहौर कलंदर्स से हार झेलनी पड़ी थी।
