भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम, असम-बंगाल में जीत पर जश्न; विजयन जीते, स्टालिन हारे

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। केरल ने यूडीएफ गठबंधन जीत के करीब है। जानिए चुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद देश का राजनीतिक नक्शा बदल गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार बहुत बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मजबूत गढ़ में भारतीय जनता पार्टी…

सिंधिया की टिप्पणी के बाद कांग्रेस का तंज, लू को लेकर सरकार का उड़ाया मजाक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शनिवार को देश में जारी भीषण गर्मी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की तैयारियों को ‘प्रधानमंत्री प्याज वितरण योजना’ कहकर उपहास किया। जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की गर्मी पर घबराने से बचने की टिप्पणी का भी मजाक उड़ाया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गर्मी से बचने के लिए प्याज साथ रखने के सुझाव का उल्लेख किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि घबराने की कोई वजह नहीं, क्योंकि उनके सहयोगी ने ‘प्रधानमंत्री प्याज वितरण योजना’ की…

नीतीश कुमार की शराबबंदी पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऐक्शन मोड में हैं. गुरुवार (30 अप्रैल, 2026) को उन्होंने अधिवेशन भवन में राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, विधि-व्यवस्था की स्थिति तथा जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान शराबंबदी पर भी चर्चा हुई. सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून को लागू किया था. सीएम ने अधिकारियों से कहा कि शराबबंदी के सफल क्रियान्वयन को लेकर बेहतर ढंग…

यूपी: महिला आरक्षण पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज

समाजवादी पार्टी व कांग्रेस द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने देने के विरोध में बृहस्पतिवार को आहूत विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित होगा, जिसमें भाजपा सरकार निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में निंदा प्रस्ताव रखेंगे, जिसके बाद दलीय नेताओं और विधायकों द्वारा इस पर चर्चा की जाएगी। एक दिवसीय सत्र के दौरान विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा होने के आसार हैं।

‘जज पर भरोसा नहीं, केस से हटें? अरविंद केजरीवाल मामले पर संजय सिंह का बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा हाईकोर्ट में पेश न होने के मामले में अब सियासत भी तेज हो गयी है. अरविंद केजरीवाल ने जज की निष्पक्षता को लेकर संदेह जाहिर किया था, अब इस मामले में पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केजरीवाल के सत्याग्रह का समर्थन किया है. उन्होंने भी अरविंद केजरीवाल की उस मांग का समर्थन किया जिसमें जज को इस केस से हटाने की मांग की गयी थी. इसको लेकर उन्होंने लंबी-चौड़ी दलील दी है. जिसमें उनके…

अन्ना हजारे की सख्त दलबदल विरोधी कानून की मांग, आप सांसदों के भाजपा में जाने पर बोले- जनता को सोचना होगा

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के दल बदलने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोग अपने निजी स्वार्थ के आधार पर एक पार्टी से दूसरी पार्टी में चले जाते हैं। इसलिए, एक सख्त दलबदल विरोधी कानून बनाया जाना चाहिए। अन्ना हजारे ने कहा, ‘संविधान में कहीं भी पार्टियों और पक्षों का कोई जिक्र नहीं है। संविधान हमेशा समाज और राष्ट्र के कल्याण पर ही केंद्रित रहता है। आज समाज में विवाद और टकराव राजनीतिक पार्टियों की वजह से ही बढ़ रहे हैं। लोग…

‘4 मई के बाद TMC के हर गुंडे, हर अत्याचारी और हर भ्रष्टाचारी का हिसाब होगा’, बंगाल में बरसे PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के आरमबाग में चुनावी रैली को संबोधित किया है। इससे पहले उन्होंने बनगांव में जनसभा को संबोधित किया था। वहीं आरमबाग की रैली में भी पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा, कुछ समय पहले मैं सिंगूर आया था, उसी समय मैंने टीएमसी की निर्मम सरकार के प्रति जनता का गुस्सा साफ-साफ देख रहा था। आज मैं फिर देख रहा हूं, वो गुस्सा अपने चरम पर पहुंच चुका है, और इस गुस्से में बंगाल का एक ही उद्देश्य है। 15…

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें: खरगे बोले-डीके का दिल्ली दौरा महज प्रशासनिक, मई क्रांति सिर्फ अफवाह

कर्नाटक में एक बार फिर नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज है। इस बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अचानक हुए दिल्ली दौरे को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। हालांकि, अब कैबिनेट मंत्री प्रियांक खरगे ने सरकार और पार्टी का रुख स्पष्ट किया है। ग्रामीण विकास मंत्री प्रियांक खरगे ने उन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया, जिनमें नेतृत्व परिवर्तन की बात कही जा रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियांक खरगे ने उपमुख्यमंत्री शिवकुमार की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हुई मुलाकात का पुरजोर बचाव किया। उन्होंने…

‘सत्ता से बाहर होंगी ममता, पहले चरण में भाजपा जीतेगी 110 सीटें’, बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान में एक जनसभा में सत्ताधारी दल टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला बोला है। अमित शाह ने चुनावी रैली में कहा- पहले चरण के मतदान में ही भाजपा 110 सीटें जीतेगी; ममता बनर्जी सत्ता से बाहर हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी ने सीएए लागू करने से इनकार कर दिया है और बंगाल में भाजपा को सत्ता में लाने का वादा किया है ताकि मतुआ समुदाय के सभी लोगों को नागरिकता मिल सके।

फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी के पास होने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

बिहार की नई सरकार के गठन के बाद शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वासमत हासिल किया. फ्लोर टेस्ट में पास होने पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है. प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जो बहुमत है लोकप्रियता का बहुमत नहीं है. लोकप्रियता का बहुमत होता तो 202 विधायकों के समर्थन से जीता हुआ मुख्यमंत्री अपना पद छोड़कर राज्यसभा नहीं जाता. पीके ने कहा, “यह जो बहुमत है 10 हजार रुपये से खरीदा हुआ है. चुनाव आयोग की मदद से हासिल किया…

पश्चिम बंगाल से अरविंद केजरीवाल को किसने दिया न्यौता? चुनाव प्रचार करने के लिए हो गए राजी

पश्चिम बंगाल चुनाव में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के न्यौते पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे. अरविंद केजरीवाल 26-27 अप्रैल को TMC के पक्ष में प्रचार करेंगे. दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में केजरीवाल हिस्सा लेंगे. पश्चिम बंगाल में गुरुवार (23 अप्रैल) को पहले चरण का चुनाव हो रहा है. पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण में बची हुई 142 सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण में शाम 5 बजे तक करीब 90 फीसदी…

अखिलेश यादव-राहुल गांधी और लालू यादव पर ऐसा क्या बोले सम्राट चौधरी, जिसपर भड़क गए सपा चीफ

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद-कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। दरअसल, नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के गिर जाने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी का नाम लेते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सम्राट चौधरी ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव की बेटी, राहुल गांधी की बहन और अखिलेश यादव की पत्नी ही सदन क्यों जाएं? सम्राट चौधरी के इस बयान पर अब अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया…

जलवायु के परिवर्तन से पानी के जंगलों को हो रहा खतरा

जलवायु के परिवर्तन से जितना नुकसान धरती की ऊपरी सतह पर होता है उतना ही नुकसान धरती की आंतरिक सतह यानि पानी के जीवों और पेड़—पौधों को भी होता है। एक सामने आयी रिपोर्ट अनुसार पता चला है कि जलवायु परिवर्तन के कारण पानी के नीचे समुद्री घास—पात से बने जंगलों के सूक्ष्मजीवों को प्रभावित कर उनके अस्तित्व के लिए खतरा बनता जा रहा है। आस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी आफ सिडनी और सिडनी यूनिवर्सिटी आफ मरीन साइंस के शोधकर्ताओं ने बताया कि जैसे मनुष्य की आंत के सूक्ष्मजीवों में किसी तरह…

नीतीश कुमार के हटते ही ये क्या! एक्शन में अनंत सिंह, अब सम्राट चौधरी से करेंगे बात

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद क्या छोड़ा बिहार में शराब चालू करने की बात होने लगी है. मोकामा से जेडीयू के विधायक अनंत सिंह इसके लिए सम्राट चौधरी से बात करेंगे. सम्राट चौधरी अब बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को उन्होंने इस पर मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया है. पत्रकारों ने सवाल किया कि बिहार में सम्राट आ रहे हैं, क्या शराब शुरू होगी? इस पर अनंत सिंह ने कहा, “दारू चालू होना चाहिए… नशा-पानी बहुत खराब-खराब हो गया है.” मीडिया ने पूछा…

ममता बनर्जी या BJP, पश्चिम बंगाल में इस बार किसकी सरकार?

इस साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसमें पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव पूरे देश की नजर है. इसे लेकर MATRIZE ने ओपिनियन पोल किया है. ये ओपिनियन पोल राजनीतिक दलों की सांसें अटकाने वाली है. सर्वे की मानें तो TMC को 43 फीसदी, बीजेपी को 42 फीसदी और अन्य को 16 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. सर्वे की मानें तो बंगाल की 294 सीटों पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. MATRIZE ओपिनियन पोल के अनुसार TMC 140-160 सीटें, बीजेपी को 130-150…

तमिलनाडु में किस पार्टी को मिलेगा बहुमत? सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया

लोक पोल की ओर से एक मार्च 2026 से एक अप्रैल, 2026 तक किए गए सर्वे के मुताबिक, मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के नेतृत्व वाला गठबंधन DMK राज्य की कुल 234 सीटों में से लगभग 181 से 189 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है और उसे 40.1% वोट शेयर मिलने का अनुमान है. जबकि विपक्षी AIADMK के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को राज्य में 38 से 42 सीटों के जीत की संभावना जताई गई है. इसका अनुमानित वोट शेयर 29% है. वहीं, अभिनेता से राजनेता बने विजय…

सीएम योगी बोले- जरूरत पड़ने पर ही लें पेट्रोल-डीजल, कहीं कमी नहीं; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच राज्य सरकार ने गुरुवार को साफ किया कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग, रणवीर प्रसाद ने कहा कि सभी जिलों में मांग के अनुसार पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है और कहीं भी संकट जैसी स्थिति नहीं है। प्रदेश सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों के आधार पर घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी न करें। सरकार के मुताबिक हाल के दिनों में…

AIMIM ने मायावती के साथ गठबंधन की जताई इच्छा

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी के पास 111 विधायक हैं और ये सीटें 90 फीसदी मुसलमानों के वोट से सपा ने जीती है इसके बावजूद सपा मुस्लिम समाज की लड़ाई मजबूती से नहीं लड़ रही है. शौकत अली ने कहा कि अगर एआईएमआईएम के पास 11 विधायक भी होंगे तो वे पूरी ताकत से अपने समाज की आवाज उठाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जाति…

सपा से अखिलेश यादव ने बता दी चुनाव लड़ने की शर्त

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी से पूरी तरह कमर कस ली है और वह जमीनी स्तर पर किसी भी कमी को नहीं छोड़ना चाह रही है. इसी क्रम में अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी कार्यकर्ताओं और अपने पार्टी के नेताओं को साफ संदेश दे दिया है. अखिलेश यादव ने बता दिया है कि वह 2027 के चुनाव में किस नेता को टिकट देंगे. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि जितने भी समाजवादी सोच के…

बिहार में ‘सम्राट मॉडल’ चलेगा? उपेंद्र कुशवाहा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

बिहार में ‘सम्राट मॉडल’ पर सियासत तेज हो गई है. एक तरफ नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे तो दूसरी ओर बिहार में नई सरकार का गठन होगा. इस बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी नई सरकार को लेकर बड़ी बात कह दी है. शुक्रवार (20 मार्च, 2026) को वे मीडिया से बात कर रहे थे. पत्रकारों के इस सवाल पर कि कहा जा रहा है कि बिहार में सम्राट मॉडल चलेगा. इस पर भविष्यवाणी करते हुए कुशवाहा ने कहा, “नीतीश कुमार जिस मॉडल को चला रहे थे……