CJP का 20 जुलाई को संसद मार्च का एलान, सोनम वांगचुक करेंगे अगुवाई; विपक्ष साथ

देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के विरोध में जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन अब और उग्र रूप लेने जा रहा है। भारी बारिश के बीच जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का धरना गुरुवार को 20वें दिन भी जारी रहा। इस बीच, सीजेपी ने घोषणा की है कि वह संसद के मानसून सत्र के पहले दिन, यानी 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक एक शांतिपूर्ण मार्च निकालेगी।

सीजेपी ने देश भर के छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की है। इस आंदोलन की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाना है।इस संसद मार्च में प्रख्यात शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल होंगे, जो 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। भूख हड़ताल के कारण वांगचुक का वजन सात किलो से अधिक गिर गया है। वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि अगर आप सच में मदद करना चाहते हैं, तो आरामदायक सोफे से संदेश भेजने के बजाय 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर आएं। हम सब मिलकर संसद की तरफ शांतिपूर्ण मार्च करेंगे और सांसदों से इस समस्या का स्थायी समाधान खोजने की अपील करेंगे।

Leave a Comment