दिलीप वलसे पाटिल ने शरद पवार से की मुलाकात, क्या कुछ कहा जानें

NCP के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने गुरुवार को NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास ‘सिल्वर ओक’ पर मुलाकात की. मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए वलसे पाटिल ने स्पष्ट किया कि यह बैठक किसानों से जुड़े मुद्दों, खासकर प्याज की कीमतों और चीनी उद्योग की समस्याओं पर केंद्रित रही. वलसे पाटिल ने अनावश्यक राजनीतिक अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मुलाकात वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के कामकाज पर चर्चा के लिए बुलाई…

UP विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई हैं. इस बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चा पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि गठबंधन बराबरी का होता है. कांग्रेस को उचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और रंगदारी बढ़ रही है. उत्तर प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस एक सर्वे भी करवा रही है. जब उनसे पूछा गया कि पार्टी…

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर मिली बड़ी राहत

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए सोमवार (01 जून, 2026) को बड़ी खबर आई है. शिक्षकों की समस्याओं एवं व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में महत्वपूर्ण संशोधित निर्देश जारी किए गए हैं. इससे राज्य के हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है. एससीईआरटी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विभिन्न कारणों से प्रशिक्षण से वंचित रह गए शिक्षकों को वर्ष 2026-27 में पुनः प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर…

हिमाचल में 4 नगर निगम चुनावों के नतीजे घोषित, BJP का पलड़ा रहा भारी; कांग्रेस का क्या रहा हाल?

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों- धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन के चुनाव नतीजे आ गए हैं. इन परिणामों में BJP ने मंडी, धर्मशाला और सोलन में शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना परचम लहराया है, वहीं पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस को बढ़त मिली है. मंडी में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है. कुल 14 वार्डों में से भाजपा ने 12 पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. सोलन में भाजपा ने 10 सीटें जीतकर बढ़त बनाई. वहीं, कांग्रेस के खाते में…

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त, यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की थर्ड पार्टी जांच को और मजबूत करने का फैसला किया है. इसके तहत भारत सरकार के उपक्रम राइट्स लिमिटेड को विकास कार्यों की गुणवत्ता परीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही निर्माण कार्यों के सैंपल और गुणवत्ता परीक्षण उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराए जाएंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही…

रामदास अठावले का बड़ा बयान, ‘इंडिया गठबंधन किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कर्नाटक की राजनीति, सुप्रीम कोर्ट के एसआईआर प्रक्रिया पर आए फैसले और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसआईआर प्रक्रिया को संवैधानिक अधिकार करार दिए जाने के बाद बीजेपी विपक्ष पर लगातार हमलावर है. इस मुद्दे पर रामदास अठावले ने कहा कि विपक्ष किसी को भी निशाना बना सकता है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को यह अधिकार दिया है कि वह मतदाता सूची को साफ और सटीक बनाए रखने के…

तमिलनाडु : DMK और कांग्रेस गठबंधन में बड़ी दरार!

DMK नेता और पार्टी की यूथ विंग के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की अल्पमत सरकार का समर्थन करके DMK के साथ विश्वासघात किया है. एक पार्टी कार्यक्रम में उदयनिधि ने कहा कि अब DMK को कांग्रेस पर दोबारा भरोसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने DMK कार्यकर्ताओं की मेहनत और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की लोकप्रियता की वजह से चुनाव जीता, लेकिन बाद में बिना जानकारी दिए गठबंधन छोड़ दिया. उदयनिधि…

राहुल गांधी ने भाजपा ने लिए किया ‘देशद्रोही’ शब्द का इस्तेमाल, नितिन नवीन ने ‘अराजक मानसिकता’ बताया

मीडिया को संबोधित करते हुए नवीन ने कहा, राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और एक तरह से उनकी अराजक मानसिकता को दिखाता है। मेरा मानना है कि भारतीय राजनीति के संदर्भ में, जहां औचित्य और सामाजिक सद्भाव एक-दूसरे के प्रति दिए गए आपसी सम्मान के साथ जुड़े हुए हैं, उनका बयान वास्तव में खेदजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी की लगातार चुनावी हार से उपजी हताशा अब उनके व्यवहार और भाषा में दिख रही है। नवीन ने सवाल उठाया कि क्या नक्सलवाद का उन्मूलन, देश के क्षेत्र की…

प्रशांत किशोर अब महाराष्ट्र में इस पार्टी के लिए बनाएंगे रणनीति?

प्रशांत किशोर अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नए राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर काम करेंगे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जल्द ही Design Box के बाद नई राजनीतिक रणनीति तय करने वाली संस्था की नियुक्ति करने जा रही है. 19 मई को सुबह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार, सांसद पार्थ पवार और प्रशांत किशोर के बीच बैठक हुई. इस बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लिया गया कि प्रशांत किशोर अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार होंगे. बैठक की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले दो दिनों में कानूनी…

सड़कों में नमाज पर साध्वी प्राची ने किया CM योगी के बयान का समर्थन

पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर पहुंचीं विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने सपा नेता राजकुमार भाटी के कथित विवादित बयान को लेकर जमकर हमला बोला. शिव चौक पर जलाभिषेक के बाद मीडिया से बातचीत में साध्वी प्राची ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए महिलाओं के सम्मान को लेकर बड़ा बयान दिया. इस दौरान उन्होंने सड़क पर नमाज, लव जिहाद और जनसंख्या नियंत्रण कानून जैसे मुद्दों पर भी अपनी राय रखी. मंगलवार को सिटी के शिव चौक पहुंचीं साध्वी प्राची ने मीडिया से बातचीत करते हुए सपा…

बिहार CM सम्राट चौधरी के कैबिनेट में आधे मंत्री दागी

बिहार मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के बाद शामिल किए गए लगभग आधे मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने का खुलासा किया है,जबकि 90 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं. ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर)और ‘बिहार इलेक्शन वॉच’ की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. रिपोर्ट में बिहार मंत्रिमंडल में सात मई को हुए फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित 35 में से 31 मंत्रियों के स्व-घोषित शपथ पत्रों का विश्लेषण किया गया. ये शपथ पत्र बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा और विधान परिषद चुनावों से पहले…

‘पीएम मोदी से मेरी तीन गुजारिश’; केजरीवाल बोले- पूरा देश सदमे में, अर्थव्यवस्था कहां खड़ी है?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से तीन महत्वपूर्ण गुजारिशें की हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस समय सदमे में है। केजरीवाल ने देश की अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कठोर कदमों का उल्लेख किया। अरविंद केजरीवाल के अनुसार, इन कदमों का सीधा अर्थ है कि देश की अर्थव्यवस्था का काफी बुरा हाल है। या फिर आने वाले समय में स्थिति और भी खराब होने का अंदेशा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि देश यह…

पश्चिम बंगाल विधानसभा से हटाई गई ममता बनर्जी की पुरानी कुर्सी

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के साथ ही विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पिछले 15 वर्षों से इस्तेमाल की जा रही कुर्सी को हटा दिया गया है। यह कुर्सी अब विपक्ष के नेता के कक्ष में स्थानांतरित कर दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस कुर्सी का प्रयोग नहीं करेंगे, बल्कि उनके लिए मुख्यमंत्री कक्ष में एक अलग सीट की व्यवस्था की गई है। नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था के तहत यह लकड़ी की कुर्सी…

सम्यक पार्टी: भविष्य की लोकतांत्रिक राजनीति की नई आशा

लखनऊ, 10 मई, 2026। सम्यक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज लखनऊ में सम्पन्न हुई। यह बैठक केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य के लोकतांत्रिक भारत की नींव रखने वाली एक दूरदर्शी पहल साबित हुई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार से आए राष्ट्रीय पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, जमीनी मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा की। बैठक का केंद्र बिंदु पार्टी को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक लोकतांत्रिक ढंग से मजबूत बनाने की रणनीति रहा। सम्यक…

पंजाब : CM भगवंत मान की यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! क्या हुआ नया मामला जानें

पंजाब के अमृतसर में एक दर्दनाक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक डायवर्जन और रास्ते बंद होने के कारण एक गर्भवती महिला समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई और अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को खो बैठी. इस घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं. पीड़ित के पति जुगराज सिंह ने आरोप लगाया है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए अमृतसर के श्री गुरु अमरदास अस्पताल ले जा रहा था. हालांकि, उस वक्त मुख्यमंत्री…

निशांत कुमार नहीं जेडीयू के तीन चार लोग चलाएंगे स्वास्थ्य विभाग! तेजस्वी यादव के खास खुलासे से सियासी हड़कंप

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जेडीयू के नेतृत्व को निशाना बनाते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग के कामकाज पर तीखा प्रहार किया। बिहार के मंत्री निशांत कुमार के बारे में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने टिप्पणी की कि स्वास्थ्य विभाग के भीतर निर्णय लेने की शक्ति जेडीयू के कुछ व्यक्तियों के हाथों में केंद्रित प्रतीत होती है। यादव ने पत्रकारों से कहा कि जेडीयू के तीन-चार लोग ही स्वास्थ्य विभाग चलाएंगे। इसके अलावा इसे कौन चलाएगा? ये टिप्पणियां बिहार के नव नियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा शुक्रवार को…

बिहार सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा

बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री बनाये गये हैं. विजय सिन्हा BJP को कृषि मंत्री बनाया गया. गुरुवार (07 मई) को सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. पूर्व सीएम नीतीश कुमार बेटे निशांत कुमार और 31 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. निशांत ने करीब दो महीने पहले अपने पिता नीतीश के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा सदस्य बनने की घोषणा के बाद सक्रिय राजनीति में एंट्री की थी. पिछले महीने बीजेपी…

महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. राज्यसभा के सभापति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. हाल ही में सुनेत्रा पवार बारामती उपचुनाव में जीत हासिल कर विधायक बनी हैं. ये सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी. 23 अप्रैल को वोटिंग हुई और 4 मई को घोषित हुए नतीजों में सुनेत्रा पवार को जीत मिली. बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार सहित 21 उम्मीदवार मैदान में थे. इस सीट से कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार गुट जैसे विपक्षी दलों…

बिहार में सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, सीतामढ़ी अस्पताल का बदला गया नाम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में तीसरी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. मंत्री परिषद की इस बैठक में कुल 20 प्रस्ताव पर मुहर लगी. सीतामढ़ी में स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का नाम बदलकर अब माता-सीता चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल करने का बुधवार (6 मई) को कैबिनेट में निर्णय लिया गया है. साथ ही राज के चयनित शहरी केंद्रों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं उत्पादक बनाने तथा एकत्रित शहरी आर्थिक क्षेत्र को विकास के लिए राज्य सरकार विश्व बैंक से 500 मिलियन डॉलर की सहायता लेगी और बिहार…

बंगाल के 23 में से नौ जिलों में खाता नहीं खोल पाई TMC

पश्चिम बंगाल के 23 जिलों में से 9 जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का पूरी तरह सफाया कर दिया और इन क्षेत्रों की सभी 68 सीटों पर जीत हासिल की। इसी के साथ भाजपा ने इस बड़े चुनाव में राज्य को पूरी तरह अपने रंग में रंग दिया। राज्य में पहली बार सत्ता में आने वाली भाजपा के लिए इन नौ जिलों का जनादेश यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव प्रचार में जो कहा था कि टीएमसी कई जिलों में खाता…